588
views
views
कार्यक्रम का शुभारंभ नवकार महामंत्र के उच्चारण से हुआ

सीधा सवाल
पाली तेरापंथ महिला मंडल पाली की नवीन कार्यकारिणी 2025–2027 का शपथ ग्रहण समारोह तेरापंथ भवन, मंडिया रोड, पाली में आचार्य महाश्रमण की विदुषी शिष्या साध्वी काव्यलता (ठाणा 4) के सान्निध्य में आध्यात्मिक वातावरण में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ नवकार महामंत्र के उच्चारण से हुआ, जिसके बाद महिला मंडल की बहनों ने प्रेरणादायी गीत प्रस्तुत कर वातावरण को ऊर्जामय बनाया।
शपथ ग्रहण विधि
निवर्तमान अध्यक्ष सुषमा डागा ने अपने कार्यकाल की स्मृतियाँ साझा करते हुए नई अध्यक्ष किरण पटावरी को शपथ दिलाई। विशेष अतिथि गर्ल्स कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. विनीता कोका ने नवमंत्री मधु बांठिया को शपथ दिलाई। अ.भा.ते.म.मं. की सदस्य व मारवाड़ प्रभारी विनीता बेगानी ने सभी का स्वागत किया।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के विचार
अध्यक्ष किरण पटावरी ने कहा, “तन, मन और धन से मंडल में जागरूकता व संगठनात्मक विकास लाना मेरा लक्ष्य है।” मंत्री मधु बांठिया ने कहा, “धर्म प्रभावना, सेवा और सामाजिक योगदान में मंडल की सक्रियता को और प्रभावशाली बनाने का प्रयास करूँगी।” उन्होंने अपनी कार्यकारिणी की घोषणा कर सभी सदस्यों को शपथ दिलाई।
नवगठित कार्यकारिणी (2025–2027)
कोषाध्यक्ष विनीता बेगानी, प्रथम उपाध्यक्ष गुणवती खाटेड़, द्वितीय उपाध्यक्ष सीमा मरलेचा, प्रथम सहमंत्री लीना वेदमुथा, द्वितीय सहमंत्री गरिमा चोपड़ा, संगठन मंत्री प्रेम भंसाली, प्रचार-प्रसार मंत्री बिना नाहटा,कन्यामंडल प्रभारी मीना मंडोत, ज्ञानशाला प्रभारी उषा मरलेचा, तत्वज्ञान प्रभारी दीपिका वेदमुथा
साध्वी काव्यलता का आशीर्वचन
साध्वी श्री ने कहा, “विदुषी नारी मृत को भी जीवनदान दे सकती है और अपनी अंगुली से पर्वत हिला सकती है।” उन्होंने कार्यकारिणी को आत्मिक ऊर्जा, श्रद्धा और सेवा की भावना से कार्य करने का आशीर्वाद दिया।
विशेष उपस्थित
महासभा सदस्य, तेरापंथ सभा अध्यक्ष/मंत्री, तेरापंथ युवक परिषद, पूर्व अध्यक्षगण व पाली समाज के गणमान्य श्रावक-श्राविकाएँ उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन पूर्व मंत्री सीमा मरलेचा ने किया। समापन पर सभी ने अल्पाहार ग्रहण किया।
