चित्तौड़गढ़ - श्री सांवलियाजी मंदिर में लगा नए साल का मेला, करीब आठ लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे दर्शन को, बना नया रिकॉर्ड
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल*

  • बड़ी खबर

जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू

  • बड़ी खबर

CM की सभा में पानी की बोतल पर बवाल: युवक से कथित मारपीट के आरोप, टाउन हॉल में गरमाया माहौल

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल* * जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू * CM की सभा में पानी की बोतल पर बवाल: युवक से कथित मारपीट के आरोप, टाउन हॉल में गरमाया माहौल * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता * चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही * अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी के बंबोरी में बुधवार को आएंगे सीएम भजनलाल शर्मा, रात रुकेंगे, ग्राम विकास चौपाल में ग्रामीणों से करेंगे संवाद * चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ में चोरी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, 10 लाख का एल्युमिनियम तार जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। जिले के प्रख्यात कृष्णधाम श्री सांवलियाजी मंदिर में न्यू ईयर के पहले दिन बुधवार की रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। सांवलिया धाम के हर मार्ग पर पैदल चलते श्रद्धालुओं का रैला दिखाई दिया। आलम यह हो गया कि मोबाइल के नेटवर्क ही जाम हो गए और लोग कॉल पर भी बात नहीं कर पाए। सुबह पांच बजे मंगला आरती के समय से ही भारी संख्या में श्रद्धालु दर्शनार्थ लंबी कतार दिखाई दी। यहां एक ही दिन में करीब आठ लाख श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ आने की बात कही जा रही है।

जानकारी के अनुसार जिले के प्रख्यात कृष्णधाम श्री सांवलियाजी मंदिर में नए साल पर भारी भीड़ उमड़ी। हर कोई अपने आराध्य देव के दर्शन कर अपने नए साल की शुरुवात करना चाहता था। यही कारण रहा कि पांच दिन पहले से ही कस्बे के सभी होटल और गेस्ट हाउस में कमरे फूल हो गए। जो कमरा 500 से 1000 रूपए में बुक हो रहा था वे ही कमरे तीन से पांच हजार रुपए में बुक हुवे। यहां तक केवल स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं को 200 रुपए प्रति व्यक्ति तक देने पड़े। इधर, मंदिर प्रशासन की और से श्रद्धालुओं की संभावित संख्या को देखते हुवे भारी बंदोबस्त किए थे। पुलिस थानों, लाइन और निजी सुरक्षा गार्ड मिला कर करीब 500 सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए। बुधवार सुबह मंदिर में 5.15 बजे मंगला आरती के साथ दर्शन शुरू हुवे। लेकिन कड़ाके की सर्दी के बावजूद चार बजे से ही सिंहद्वार के सामने श्रद्धालुओं की कतार लगना शुरू हो गई। देखते ही देखते कतार में लाखों श्रद्धालु लग गए। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुवे श्रृंगार के दौरान दर्शन बंद नहीं किए। मंदिर की और से केवल सिंहद्वार से ही प्रवेश रखा गया था। सख्ती इतनी रही कि मंदिर के कर्मचारी भी अपनी ड्यूटी पर समय पर नहीं पहुंच पाए। मंदिर की और से श्रद्धालुओं के लिए निर्धारित पार्किंग की व्यवस्था की गई थी। ऐसे में श्रद्धालुओं को मंदिर तक पैदल ही पहुंचा पड़ा। जानकारों की माने तो एक दिन में श्रद्धालुओं के आने का नया रिकॉर्ड बना है। अमूमन जलझूलनी एकादशी मेले, जन्माष्टमी व हरियाली अमावस्या पर श्रद्धालु अधिक संख्या में आते हैं। पांच-छह साल में श्रद्धालुओं की संख्या एक जनवरी पर बढ़ने लगी है। लेकिन 1 जनवरी 2025 को इतने श्रद्धालु पहुंचे कि अब तक की भीड़ का नया रिकॉर्ड बना है। करीब आठ लाख श्रद्धालुओं के मंदिर दर्शन के लिए पहुंचने की बात कही जा रही है। इधर, अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रभा गौतम, एसडीएम ऋषि सुधांशु पांडे सहित मंदिर मंडल का स्टाफ दर्शनार्थियों की व्यवस्थाओं को संभालने में सुबह पांच बजे से लगा रहा। वहीं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश सांखला, भदेसर डिप्टी अनिल शर्मा, सीआई मोतीराम सारण, एसएचओ शीतल गुर्जर सहित बड़ी सहित बड़ी संख्या में पुलिस जाप्ता सुरक्षा व्यवस्था संभाले रहा।

What's your reaction?