चित्तौड़गढ़ - पिकअप में बना रखा था चलता फिरता पेट्रोल पंप, 1400 लीटर पेट्रोलियम पदार्थ पकड़ा, अवैध बिक्री से जुड़ा है मामला
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल*

  • बड़ी खबर

जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू

  • बड़ी खबर

CM की सभा में पानी की बोतल पर बवाल: युवक से कथित मारपीट के आरोप, टाउन हॉल में गरमाया माहौल

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों * चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल* * जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू * CM की सभा में पानी की बोतल पर बवाल: युवक से कथित मारपीट के आरोप, टाउन हॉल में गरमाया माहौल * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता * चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही * अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी के बंबोरी में बुधवार को आएंगे सीएम भजनलाल शर्मा, रात रुकेंगे, ग्राम विकास चौपाल में ग्रामीणों से करेंगे संवाद

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। शहर के सदर थाना इलाके में कोटा-उदयपुर फोरलेन पर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने पिकअप वाहन में चलते-फिरते पेट्रोल पंप को पकड़ा है। पिकअप के पीछे बॉडी में टंकी लगा कर पेट्रोल पंप का सेटअप किया हुआ था। साथ ही नोजल भी लगाया हुआ था, जिससे कि पेट्रोलियम पदार्थ भरा जा रहा था। मौके से पिकअप एवं एक दुकान से कुल 1430 लीटर पेट्रोलियम पदार्थ मिला है। मामले की जानकारी मिलने के बाद रसद विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची है। पेट्रोलियम पदार्थ के सैंपल लिए हैं, जिन्हें जांच के लिए भेजा जाएगा। वहीं पुलिस एवं रसद विभाग की इस कार्रवाई के बाद हाईवे पर अवैध रूप से पेट्रोलियम पदार्थ बेचने वालों में हड़कंप मच गया।

जानकारी में सामने आया कि चित्तौड़गढ़ शहर के निकट हाईवे पर अवैध रूप से पेट्रोलियम पदार्थ बिक्री की शिकायतें मिल रही थी। इस पर चित्तौड़गढ़ पुलिस नजर रखे हुए थे। वहीं शुक्रवार शाम को चित्तौड़गढ़ सदर थाना पुलिस को सूचना मिली कि एक पिकअप में अवैध रूप से पेट्रोलियम पदार्थ वाहनों में भरा जा रहा है। इस सूचना के बाद सदर थाना पुलिस ने पिकअप वाहन की तलाश शुरू की। थाना क्षेत्र में कोटा- उदयपुर हाईवे पर भंडारिया रोड के पास एक गैराज के यहां पिकअप वाहन खड़ा मिला। इस पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और टीम ने वाहन की जांच की। इसमें सामने आया कि पिकअप की बॉडी में टंकी लगा कर पेट्रोल पंप का सेटअप तैयार किया हुआ था। इस टंकी में पेट्रोलियम पदार्थ भरा हुआ था। वहीं नोजल लगा कर पेट्रोल पंप की तर्ज पर वाहनों में पेट्रोलियम पदार्थ भरा जा रहा था। मौके पर मिले चालक के द्वारा कोई संतोषप्रद जवाब नहीं दिया गया था। इस पर सदर थाना पुलिस ने वाहन चालक और इसके साथी को पकड़ लिया। वाहन की जांच की तो सामने आया कि इसमें लगी टंकी में पेट्रोलियम पदार्थ भरा हुआ था। लेकिन स्पष्ट नहीं हुआ कि किस तरह का पेट्रोलियम पदार्थ था। इस पर सदर थाना पुलिस ने मामले की सूचना रसद विभाग को दी। रसद विभाग चित्तौड़गढ़ से प्रवर्तन अधिकारी सुमन तिवारी मौके पर पहुंची। यहां पर प्रवर्तन अधिकारी ने कार्यवाही शुरू की। साथ ही पेट्रोलियम पदार्थ के सैंपल लिए हैं, जिन्हें जांच के लिए आगे भेजा जाएगा। प्रवर्तन अधिकारी की रिपोर्ट पर सदर थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मौके पर सदर थाना से एएसआई सुरेंद्रसिंह मय जाप्ते के मौके पर पहुंचे थे। कार्रवाई को लेकर प्रवर्तन अधिकारी सुमन तिवारी ने बताया कि सदर थाना पुलिस ने एक पिकअप को रोका इसमें अवैध रूप से पेट्रोलियम पदार्थ की बिक्री जी की जा रही थी। सदर थाना पुलिस की सूचना मिली थी कि अवैध बायो डीजल बेचा जा रहा है, लेकिन है यह पेट्रोलियम पदार्थ हो सकता है। पुलिस की सूचना पर जांच के लिए मौके पर पहुंची। यहां मिली पिकअप के अंदर इन्होंने ऐसा सिस्टम किया हुआ है कि टंकी लगा कर नोजल लगी हुई है। इससे इन्होंने वाहनों में पेट्रोलियम पदार्थ भरना बताया, जिसे हमने मौके पर भी देखा है। यह बाहर से लाकर यहीं से रोज वाहनों में अवैध तरीके से बेचते हैं। जांच के बाद पिकअप से 1200 तथा गैराज के पीछे स्थित दुकान में रखे ड्रम से 230 लीटर सहित कुल 1430 लीटर पेट्रोलियम पदार्थ पकड़ा है। प्रवर्तन अधिकारी ने बताया कि नियमानुसार पेट्रोलियम पदार्थ और वाहन की जब्ती की जाएगी। सैंपल भी लिए जा रहे हैं इसके, जिसे एफएसएल रिपोर्ट में भेजेंगे कि यह पेट्रोलियम पदार्थ कौनसा है। मौके से मिले पिकअप के चालक ने बताया कि यह पिकअप मध्यप्रदेश निवासी जयप्रकाश सुखवाल की है।

निंबाहेड़ा से पेट्रोलियम पदार्थ लाना स्वीकारा
पुलिस और रसद विभाग को पिकअप के साथ नीमच निवासी
जाहिद खान व सिंगोली निवासी अनीस मंसूरी मिले हैं। इनसे प्रारंभिक पूछताछ हुई है। इसमें स्वीकार किया कि पेट्रोलियम पदार्थ यह पिकअप में निंबाहेड़ा से लेकर आते हैं। इसे चार पहिया और बड़े वाहनों में भी भरा जाता है। दो से तीन दिन में एक चक्कर निंबाहेड़ा का होता है। इन्होंने यह भी बताया कि दो साझेदार मिल कर इस अवैध धंधे में मालिक है। फिलहाल पुलिस पुलिस चालक और इसके साथी के बयानों की पुष्टि में जुट गई है कि यह सही बोल रहे हैं या गलत।

What's your reaction?