चित्तौड़गढ़ - क्रिकेट की उभरती प्रतिभा सुशीला से मिले चित्तौड़गढ़ सांसद, बोले आरसीए उपलब्ध करवाएगा कोचिंग की सुविधा
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल*

  • बड़ी खबर

जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका * चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों * चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल* * जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू * CM की सभा में पानी की बोतल पर बवाल: युवक से कथित मारपीट के आरोप, टाउन हॉल में गरमाया माहौल * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता * चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही * अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के एक्स पर की पोस्ट से सुर्खियों में आई बालिका सुशीला मीणा से सोमवार को चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी मिले। इस दौरान उन्होंने सुशीला को क्रिकेट का बैट भेंट किया। शहर के निकट स्थित होटल में बने क्रिकेट कोर्ट में सुशीला ने बोलिंग की तो सांसद सीपी जोशी के अलावा केबिनेट मंत्री हेमंत मीणा ने बल्लेबाजी की। इस दौरान सांसद सीपी जोशी ने कहा कि सुशीला सरल एवं सशक्त है। ग्रामीण क्षेत्र से निकली प्रतिभा एक दिन देश एवं प्रदेश का नाम रोशन करेगी।
जानकारी के अनुसार गत दिनों पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने प्रतापगढ़ जिले की बालिका सुशीला का बॉलिंग करते हुवे का एक वीडियो एक्स पर पोस्ट किया था। इस बालिका के बॉलिंग एक्शन की तुलना जहीर खान से की थी। इसके बाद यह बालिका सभी के बीच चर्चा में आ गई। इसका वीडियो काफी वायरल हुआ। यह बालिका सोमवार को चित्तौड़गढ़ शहर के निकट स्थित होटल इमैजिका रिसॉर्ट आई। यहां सांसद सीपी जोशी ने बालिका से मुलाकात की। इस दौरान केबिनेट मंत्री हेमंत मीणा, प्रधान कन्हैयालाल मीणा भी साथ रहे। बालिका ने होटल के क्रिकेट कोर्ट में बॉलिंग की। इसकी बॉलिंग पर सांसद सीपी जोशी व केबिनेट मंत्री हेमंत मीणा ने बल्लेबाजी की। यहां होटल में सभी ने बालिका सुशीला एवं इसके पिता के साथ भोजन कर उज्ज्वल भविष्य के संबंध में चर्चा की।

बालिका प्रदेश व देश का नाम रोशन करेगी

प्रतापगढ़ जिले की उभरती क्रिकेट प्रतिभा सुशीला मीणा के देश में जिले का नाम रोशन करने के लिए बधाई और उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। सांसद सीपी जोशी ने सुशीला मीणा के साथ क्रिकेट खेला और कहा कि सुशीला सरल है और सशक्त भी है। प्रतापगढ़ का नाम पूरे देश में रोशन किया। सबसे बड़ी बात यह है कि सचिन तेंदुलकर, जिन्हे क्रिकेट का भगवान कहा जाता है उन्होंने भी इस छोटी बच्ची का वीडियो वायरल कर प्रशंसा की है। ग्रामीण क्षेत्र से निकली यह बालिका एक दिन राजस्थान और देश का नाम रोशन करेगी।

कोचिंग के साथ खाने-पीने की सुविधा देंगे

सांसद सीपी जोशी ने कहा कि हम सभी का प्रयास है कि यह बालिका और अच्छा खेल कर आगे बढ़े इसके लिए राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के संयोजक जयदीप बियाणी से सुशीला के उज्जव भविष्य निर्माण के लिए संरक्षण एवं मार्गदर्शन के संबंध में बात की है। राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन बालिका को लेकर उसके उज्ज्वल भविष्य निर्माण के लिए कोचिंग और खाने-पीने से लेकर सारी सुविधाएं उपलब्ध करवाएगा। सांसद जोशी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा व आरसीए के संयोजक जयदीप बिहाणी का आभार भी व्यक्त किया।

What's your reaction?