चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - टेक्नोलॉजी का उपयोग अपनी पढ़ाई एवं उपयोगी जानकारी प्राप्त करने के लिए करें- कृपलानी
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर

  • बड़ी खबर

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद

  • बड़ी खबर

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी के बंबोरी में बुधवार को आएंगे सीएम भजनलाल शर्मा, रात रुकेंगे, ग्राम विकास चौपाल में ग्रामीणों से करेंगे संवाद * चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ में चोरी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, 10 लाख का एल्युमिनियम तार जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ / बेंगू - खड़े सीमेंट बल्कर के पीछे भिड़ी तेज रफ्तार स्लीपर बस, 1 की मौत, आधा दर्जन यात्री घायल * चित्तौड़गढ़ - शराबी को बाहर निकालने पर फर्नीचर शोरूम पर हमला, पत्थरबाजी और तोड़फोड़ से मचा हड़कंप * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - बेटी को ब्लैकमेल करने और छेड़छाड़ करने पर रोका तो पिता के तोड़े हाथ पैर * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - सड़क हादसे में दंपति की मौत, दो गंभीर घायल,अज्ञात वाहन ने दो मोटरसाइकिल को मारी टक्कर * चित्तौड़गढ़ - अजब बेबसी..बंदर और मदारी की रस्साकशी....! * चित्तौड़गढ़ / कपासन - पुलिस थाना एवं ए एन्ट्रीएफ टीम की सयुक्त कार्यवाही मे एक बेलेनो कार, एक मोटर साईकिल से 36 किलोग्राम अफीम डोडा चूरा व 16 ग्राम एमडीएम मौली पाउडर जब्त * चित्तौड़गढ़ - लकड़ियों से चला रहे भंडारा, हर दिन तीन हजार से ज्यादा ले रहे प्रसाद * चित्तौड़गढ़ - लेन-देन के विवाद ने लिया खूनी रूप: रिपोर्ट देने जा रही महिला को कार से कुचलकर हत्या

निम्बाहेड़ा ब्लॉक के मेधावी छात्र-छात्राओं को बांटे टैबलेट, टैबलेट पाकर विद्यार्थियों के खिले चेहरे

सीधा सवाल। निम्बाहेड़ा। राजस्थान सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य के सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत मेधावी छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए नि:शुल्क टैबलेट वितरण कार्यक्रम पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया।
ब्लॉक मुख्य शिक्षा अधिकारी अरविन्द कुमार मूंदड़ा ने बताया कि राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय निम्बाहेड़ा में आयोजित ब्लॉक स्तरीय टैबलेट वितरण कार्यक्रम में निम्बाहेड़ा ब्लॉक के करीब सौ मेधावी छात्र-छात्राओं को विधायक कृपलानी के द्वारा टैबलेट वितरित किए गए। इस अवसर पर आयोजित समारोह की अध्यक्षता पूर्व विधायक अशोक नवलखा ने की, वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में उपखण्ड अधिकारी विकास पंचोली, भाजपा नगर अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी, पूर्वी मण्डल अध्यक्ष अशोक जाट, पश्चिमी मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह शक्तावत, पूर्व महामंत्री विरेश चपलोत, नगर महामंत्री देवकरण समदानी, कमलेश बनवार, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ जिला सह संयोजक गजेन्द्र नवलखा, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह राठौड़, नगर महामंत्री आशीष टांक मंचासीन रहे।
समारोह के आरम्भ में अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित किया तत्पश्चात सीबीईओ अरविन्द मूंदड़ा एवं राबाउमावि की प्रधानाचार्या ललिता गाजरे के नेतृत्व में अध्यापकों ने अतिथियों का उपरना ओढ़ाकर स्वागत किया। स्वागत उद्बोधन देते हुए सीबीईओ मूंदड़ा ने टैबलेट वितरण एवं योजना से जुड़ी जानकारी दी।
समारोह को संबोधित करते हुए विधायक श्रीचंद कृपलानी ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा मेधावी छात्र-छात्राओं को अपनी उच्च पढ़ाई जारी रखने के लिए टैबलेट का वितरण किया जा रहा है। कृपलानी ने कहा कि आज के इस तेज रफ्तार युग में टेक्नोलॉजी का उपयोग हमें पढ़ाई एवं उपयोगी जानकारी प्राप्त कर देश एवं समाज को आगे बढ़ाने के लिए करना चाहिए और यदि मन में आगे बढ़ने की सोच हो तो देश और समाज को आगे बढ़ने से रोका नहीं जा सकता। विधायक कृपलानी ने उपस्थित छात्र-छात्राओं से अपने आस-पास के जरूरतमंद बच्चों की पढ़ाई में मदद करने का आह्वान करते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
समारोह में निम्बाहेड़ा ब्लॉक के राजकीय विद्यालयों के कक्षा 8 वीं, 10 वीं एवं 12 वीं के विभिन्न संकायों में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले करीब 100 मेधावी छात्र-छात्राओं को टैबलेट वितरित किए गए। समारोह का संचालन स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल के प्रधानाचार्य अनिल सोमानी ने किया।

What's your reaction?