चित्तौड़गढ़ - भदेसर के पोटला खुर्द में पैंथर ने किया हमला, वन विभाग ने लगाया पिंजरा
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर

  • बड़ी खबर

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद

  • बड़ी खबर

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी के बंबोरी में बुधवार को आएंगे सीएम भजनलाल शर्मा, रात रुकेंगे, ग्राम विकास चौपाल में ग्रामीणों से करेंगे संवाद * चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ में चोरी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, 10 लाख का एल्युमिनियम तार जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ / बेंगू - खड़े सीमेंट बल्कर के पीछे भिड़ी तेज रफ्तार स्लीपर बस, 1 की मौत, आधा दर्जन यात्री घायल * चित्तौड़गढ़ - शराबी को बाहर निकालने पर फर्नीचर शोरूम पर हमला, पत्थरबाजी और तोड़फोड़ से मचा हड़कंप * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - बेटी को ब्लैकमेल करने और छेड़छाड़ करने पर रोका तो पिता के तोड़े हाथ पैर * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - सड़क हादसे में दंपति की मौत, दो गंभीर घायल,अज्ञात वाहन ने दो मोटरसाइकिल को मारी टक्कर * चित्तौड़गढ़ - अजब बेबसी..बंदर और मदारी की रस्साकशी....! * चित्तौड़गढ़ / कपासन - पुलिस थाना एवं ए एन्ट्रीएफ टीम की सयुक्त कार्यवाही मे एक बेलेनो कार, एक मोटर साईकिल से 36 किलोग्राम अफीम डोडा चूरा व 16 ग्राम एमडीएम मौली पाउडर जब्त * चित्तौड़गढ़ - लकड़ियों से चला रहे भंडारा, हर दिन तीन हजार से ज्यादा ले रहे प्रसाद * चित्तौड़गढ़ - लेन-देन के विवाद ने लिया खूनी रूप: रिपोर्ट देने जा रही महिला को कार से कुचलकर हत्या

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। जिले के मंडफिया थाना क्षेत्र में आने वाले पोटला खुर्द गांव में बुधवार शाम को एक महिला पर पैंथर ने हमला कर दिया। पैंथर ने महिला के हाथ की चबा दिया, जिससे घाव हो गया। महिला को पहले भदेसर चिकित्सालय लाए, जहां से चित्तौड़गढ़ रेफर कर दिया। मामले की जानकारी मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची है। वन विभाग की टीम ने मौका देखा और प्रारंभिक रूप से पैंथर के ही हमला करने की आशंका जताई है। ऐसे में यहां पिंजरा लगाने की कार्यवाही की गई है। वन विभाग ने रात के समय और सुबह भी खेतों पर कार्य करने जाने के दौरान सतर्क रहने का आग्रह किया है।

जानकारी में सामने आया कि भदेसर उपखंड क्षेत्र में आने वाले पोटला खुर्द गांव निवासी चंदा पत्नी कैलाश भील मनरेगा मजदूर है। यह बुधवार शाम को काम खत्म होने के बाद खेत की तरफ आई थी। खेत के रास्ते से घर की ओर जा रही थी। तभी समीप एक पानी के नाले में पैंथर बैठा हुआ था। पैंथर ने महिला पर हमला कर दिया। इसके पैर और हाथ को दबोच लिया। इसके कारण महिला के पैर एवं हाथ पर गहरा घाव पड़ गया। पैंथर के हमले में यह महिला नीचे जा गिरी और जोर से चिल्लाई। साथ ही हिम्मत दिखाते हुवे खुद के बचाव का भी प्रयास किया। महिला के चिल्लाने और बचाव के प्रयास करने पर पैंथर वहां से खेतों की और भाग गया। उसके बाद किसी तरह महिला अपने घर पहुंची एवं परिवार जनों को घटना की जानकारी दी। इस पर परिवार जन उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदेसर लेकर आए। यहां पर चिकित्सा अधिकारी डॉ आशीष कांठेड़, नर्सिंगकर्मी उगमजाट, दीपा नाथ ने इसका प्राथमिक उपचार किया। इस दौरान परिवार के सदस्य राजू भील, मोतीलाल, कैलाश भील, शौकीन एवं पूर्व सरपंच अशोक रायका, महावीर खटोड़ आदि चिकित्सालय पहुंचे। पैंथर के हमले की जानकारी प्रशासन को दी गई। इस पर उप वन संरक्षक चितौड़गढ़ विजय शंकर पांडे के निर्देश पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, जिसने मौका देखा है। मौके पर क्षेत्रीय वन अधिकारी राजेंद्र चौधरी,
सहायक वनपाल मोहम्मद यूनिस,
मनीष राज मीणा, लेखराज खटीक
लक्ष्मण सिंह की टीम पहुंची। टीम ने यहां पैंथर के संभावित मूवमेंट क्षेत्र में पिंजरा लगाया है। इधर, मंडफिया थाने से हेड कांस्टेबल देवीलाल शर्मा भी मौके पर पहुंचे और उच्च अधिकारियों को सूचित किया। क्षेत्रीय वन अधिकारी राजेंद्र चौधरी ने बताया कि यह महिला खेत की तरफ से घर जा रही थी। रास्ते में पानी के स्थान के निकट हिंसक वन्य जीव बैठा हुआ था, जिसने इस पर हमला कर दिया। यहां पैंथर होने की संभावना को देखते हुवे पिंजरा लगाया है। महिला के हाथ पर घाव हुआ है।

What's your reaction?