प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - राजपुरा में श्रीमद्भागवत कथा में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव हर्षोल्लास से मनाया
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल*

  • बड़ी खबर

जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका * चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों * चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल* * जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू * CM की सभा में पानी की बोतल पर बवाल: युवक से कथित मारपीट के आरोप, टाउन हॉल में गरमाया माहौल * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता * चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही * अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी

सीधा सवाल। छोटीसादड़ी। उपखंड क्षेत्र के राजपुरा गांव में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के चौथे दिन रविवार को श्रद्धालुओं ने श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया। कथा वाचक पंडित माणकचंद्र मेनारिया (फतेहनगर) ने विभिन्न प्रसंगों के माध्यम से भक्तों को भगवान के चरित्र और धर्म की महिमा का वर्णन किया।
कथा के दौरान राजा बलि, हिरण्यकश्यप-प्रह्लाद चरित्र, अजामिल प्रसंग और मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम जन्म जैसे महत्वपूर्ण प्रसंग सुनाए गए। भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का प्रसंग शुरू होते ही पूरा पांडाल भक्ति और आनंद में झूम उठा। श्रद्धालु "नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की" जैसे भजनों पर झूमने लगे। जन्मोत्सव के अवसर पर मक्खन और मिश्री का प्रसाद वितरित किया गया।
कथा वाचक ने कहा कि जब-जब अधर्म बढ़ता है, तब-तब परमात्मा अवतार लेकर धरती पर धर्म की स्थापना करते हैं। कंस के अत्याचारों को खत्म करने के लिए भगवान श्रीकृष्ण का अवतरण हुआ। कंस ने अमरत्व पाने के लिए घोर तपस्या की और भगवान शिव से दिव्य धनुष प्राप्त किया। उसने अपने पिता को बंदी बना लिया और अपनी बहन देवकी के आठवें पुत्र को अपना काल मानते हुए उन्हें कारागार में डाल दिया। लेकिन भगवान श्रीकृष्ण ने जन्म लेकर कंस और अन्य राक्षसों का संहार किया। पंडित माणकचंद्र ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण जीवन को सद्मार्ग पर ले जाता है। इसमें वर्णित श्लोक और मंत्र भगवान की आराधना और मानव कल्याण का मार्ग बताते हैं। कथा के माध्यम से उन्होंने भक्तों को प्रेरित किया कि बिना निमंत्रण भी अगर भागवत कथा सुनने का अवसर मिले, तो अवश्य जाना चाहिए।
इस मौके पर श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का नाटकीय मंचन किया गया। सुनील धाकड़ ने वासुदेव की भूमिका निभाई, जबकि बाल कलाकार नितिका ने बाल कृष्ण के रूप में सराहनीय प्रदर्शन किया। राम जन्म, ताड़का वध, राम विवाह और राम राज्याभिषेक जैसे प्रसंगों को भी सुंदर व्याख्यान और मंचन के माध्यम से प्रस्तुत किया गया।

What's your reaction?