2352
views
views
अभियान के तहत की जा रही पहल

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। रसद विभाग की और से प्रदेश में सक्षम लोगों की स्वेच्छा से खाद्य सुरक्षा योजना से नाम हटवाने को लेकर चलाए जा रहे गिव अप अभियान के चित्तौड़गढ़ जिले में सार्थक परिणाम देखने को मिल रहे हैं। अब तक जिले में करीब 10 हजार लोगों के नाम हटवाए हैं। यह आंकड़ा चित्तौड़गढ़ जिले को अन्य जिलों से काफी आगे रखे हुवे हैं। इस अभियान में आगामी 31 जनवरी तक सक्षम लोग स्वेच्छा से अपने नाम हटवा सकेंगे।
जानकारी के अनुसार जिले एवं प्रदेश में कई परिवार राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना में जुड़े हुवे हैं। ऐसे में चयनित सक्षम व्यक्तियों को स्वेच्छा से योजना से नाम हटवाने के लिए गिव अप अभियान सरकार की और से शुरू किया गया था। राशन डीलर के माध्यम से सक्षम लोग स्वयं ही आवेदन देकर अपना नाम हटवाने का प्रावधान रखा। चित्तौड़गढ़ जिले में भी जिला रसद अधिकारी के नेतृत्व में विभाग की टीम और सभी राशन डीलर के माध्यम से अभियान चला। अब तक 2268 राशन कार्ड से जुड़े 10 हजार से ज्यादा लोगों ने खाद्य सुरक्षा योजना से अपने नाम हटवा लिए हैं। यह अभियान 31 जनवरी तक है और यह आंकड़ा और भी बढ़ सकता है।
तो आगे होगी वसूली
गिव अप अभियान को लेकर जिला रसद अधिकारी चित्तौड़गढ़ हितेश जोशी ने बताया कि सरकार के निर्देश पर यह अभियान लगातार जारी है। अभी इसमें एक दिन और है। अभियान में अपात्र व सक्षम व्यक्ति अपना नाम स्वेच्छा से हटाते हैं तो उन पर कोई वसूली भी आरोपित नहीं की जाएगी। 31 जनवरी के बाद लिए गेहूं पर बाजार दर से 27 रूपए प्रति किलो की दर से वसूली होगी।
अभियान को लेकर लोगों में लाए जागरूकता
जिला रसद अधिकारी हितेश जोशी ने बताया कि विभाग के निर्देशों के अनुसार लोगों में इसके लिए जागरूकता फैलाई गई। इसके लिए सभी राशन की दुकानों पर गिव अप के फार्म रखवाए थे। इसके अलावा दुकानों के बाहर बैनर भी लगवाए गए थे। इसी से लोग जागरूक होकर स्वत आगे आए।