प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - सूदखोर की धमकियों से युवक परेशान, ब्याज के नाम पर 80 लाख से ज्यादा वसूलने का आरोप, पुलिस से मांगी सुरक्षा
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर

  • बड़ी खबर

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद

  • बड़ी खबर

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी के बंबोरी में बुधवार को आएंगे सीएम भजनलाल शर्मा, रात रुकेंगे, ग्राम विकास चौपाल में ग्रामीणों से करेंगे संवाद * चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ में चोरी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, 10 लाख का एल्युमिनियम तार जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ / बेंगू - खड़े सीमेंट बल्कर के पीछे भिड़ी तेज रफ्तार स्लीपर बस, 1 की मौत, आधा दर्जन यात्री घायल * चित्तौड़गढ़ - शराबी को बाहर निकालने पर फर्नीचर शोरूम पर हमला, पत्थरबाजी और तोड़फोड़ से मचा हड़कंप * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - बेटी को ब्लैकमेल करने और छेड़छाड़ करने पर रोका तो पिता के तोड़े हाथ पैर * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - सड़क हादसे में दंपति की मौत, दो गंभीर घायल,अज्ञात वाहन ने दो मोटरसाइकिल को मारी टक्कर * चित्तौड़गढ़ - अजब बेबसी..बंदर और मदारी की रस्साकशी....! * चित्तौड़गढ़ / कपासन - पुलिस थाना एवं ए एन्ट्रीएफ टीम की सयुक्त कार्यवाही मे एक बेलेनो कार, एक मोटर साईकिल से 36 किलोग्राम अफीम डोडा चूरा व 16 ग्राम एमडीएम मौली पाउडर जब्त * चित्तौड़गढ़ - लकड़ियों से चला रहे भंडारा, हर दिन तीन हजार से ज्यादा ले रहे प्रसाद * चित्तौड़गढ़ - लेन-देन के विवाद ने लिया खूनी रूप: रिपोर्ट देने जा रही महिला को कार से कुचलकर हत्या

सीधा सवाल। छोटीसादड़ी। सूदखोर की लगातार धमकियों से परेशान एक युवक ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। पीड़ित सेमरड़ा निवासी युवक प्रकाश चंद्र शर्मा ने छोटीसादड़ी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि वह पिछले 10 वर्षों से एक व्यक्ति द्वारा लिए गए ऋण पर अत्यधिक ब्याज चुका रहा है, लेकिन फिर भी उसे मानसिक और आर्थिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है।
पीड़ित ने अपनी शिकायत में बताया कि उसने किश्तों में 1.20 लाख रुपए उधार लिए थे, जिसका ब्याज समय-समय पर चुकाया गया। बावजूद इसके अक्षय कुमार कंजर ने धोखाधड़ी से ब्याज जोड़कर अब तक 80 लाख से अधिक वसूल लिए हैं और अभी भी पैसों की मांग कर रहा है।

दबाव बनाकर करवाई लिखापढ़ी, जबरन छीना एटीएम

रिपोर्ट में बताया कि आरोप लगाया कि कई बार पीड़ित से जबरन लिखापढ़ी करवाई और पहले के दस्तावेजों की कोई प्रति नहीं दी। इतना ही नहीं, दबाव बनाकर उसके बाड़े की भी लिखापढ़ी करवा ली। आरोप है कि अक्षय कुमार के पास पीड़ित की पांच चेकें भी हैं, जिनका इस्तेमाल कर वह लगातार धमका रहा है। इसके अलावा, आरोपी ने पीड़ित का एटीएम कार्ड भी छीन लिया और जबरन पैसे निकालने के लिए दबाव डालता रहा।
पीड़ित प्रकाश चंद्र शर्मा ने बताया कि अत्यधिक ब्याज चुकाने के लिए उसने अपनी खेती, बाड़ा, ट्रैक्टर और पिकअप तक बेच दी, लेकिन आरोपी ने फिर भी उसे नहीं बख्शा। आरोप है कि अक्षय कुमार कंजर ने कई बार सिर पर पिस्तौल रखकर धमकाया और प्रताड़ित किया।
पीड़ित के अनुसार, 4 फरवरी को छोटीसादड़ी बस स्टैंड पर आरोपी ने उसे रोककर फिर धमकाया, जिससे वह बेहद डर गया। अब उसने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है और अपनी सुरक्षा की मांग की है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

What's your reaction?