views

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। कांग्रेस नेता, पूर्व उप जिला प्रमुख एवं बस्सी के सरपंच जनकसिंह का सोमवार को निधन हो गया। वे 76 साल के थे। बीमारी के बाद उनका कुछ दिनों से उदयपुर में उपचार चल रहा था। बस्सी सहित जिले के लोगों और जनप्रतिनिधियों ने उनके निधन पर शोक जताया है।
जानकारी में सामने आया कि पूर्व उप जिला प्रमुख एवं बस्सी सरपंच जनकसिंह कुछ दिन पूर्व बीमार हो गए थे। इन्हें ब्रेन हेमरेज की शिकायत हुई थी। इस पर उनका उदयपुर में उपचार चल रहा था। उपचार के दौरान सोमवार शाम को उनका निधन हो गया। इनका अंतिम संस्कार मंगलवार को होगा। जनकसिंह के निधन पर पूर्व राज्यमंत्री सुरेन्द्रसिंह जाडावत ने शोक जताते हुए कहा कि उनके निधन से कांग्रेस व बस्सी क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई है। पूर्व सभापति रमेशनाथ योगी, पूर्व शहर अध्यक्ष प्रेम प्रकाश मूंदड़ा, ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विक्रम जाट, शहर अध्यक्ष अनिल सोनी बस्सी ग्रामीण मंडल अध्यक्ष दिनेश सोनी, मोहन सिंह भाटी, आजाद पालीवाल महावीर सिंह, राजदीप राणावत, बालमुकुंद मालीवाल, अर्जुन लाल रायका, कालूलाल जाट व ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के समस्त पदाधिकारीयों व कांग्रेसजनों ने बस्सी सरपंच जनकसिंह के निधन पर शोक जता कर श्रद्धांजलि दी।