चित्तौड़गढ़ / भदेसर - आसावरा माता धर्मशाला के पास अवैध मांस की दुकान हटाई, मदिरा दुकान स्थानांतरण की मांग
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल*

  • बड़ी खबर

जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका * चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों * चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल* * जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू * CM की सभा में पानी की बोतल पर बवाल: युवक से कथित मारपीट के आरोप, टाउन हॉल में गरमाया माहौल * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता * चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही * अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी

सीधा सवाल। भदेसर। आसावरा माता मंदिर क्षेत्र में स्थित धर्मशाला के पास अवैध रूप से संचालित मांस की एक दुकान को प्रशासन के निर्देश पर पुलिस ने बंद करवा दिया है। वहीं, अन्य दुकानों को भी हटाने की प्रक्रिया जल्द पूरी किए जाने का आश्वासन क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों द्वारा दिया गया है। जानकारी के अनुसार, आसावरा माता मंदिर परिसर के पास सांवलिया जी मार्ग पर स्थित लाइसेंसी मदिरा की दुकान और अवैध मांस की दुकानों को हटाने की मांग को लेकर सोमवार को गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज एवं सर्व समाज के प्रतिनिधियों ने भदेसर उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा था। इस पर उपखंड अधिकारी सुधांशु पांडे ने तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए।
इसके बाद ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधिमंडल ने आसावरा के पूर्व सरपंच अशोक रायका से चर्चा की, जिस पर उन्होंने अवैध मांस की दुकानों को हटाने का आश्वासन दिया। कार्रवाई के तहत भदेसर थाना प्रभारी के निर्देश पर हाल ही में स्थापित एक अवैध मांस की दुकान को तत्काल प्रभाव से बंद करवा दिया गया, जबकि शेष दुकानों को भी जल्द हटाने का भरोसा दिलाया गया।
मंगलवार को गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधिमंडल ने सांसद सी.पी. जोशी से मुलाकात कर धर्मशाला के पास स्थित मदिरा की लाइसेंसी दुकान को अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग रखी। इस पर सांसद ने जिला आबकारी अधिकारी को निर्देश दिए कि मदिरा की दुकान को धर्मशाला क्षेत्र से बाहर स्थापित किया जाए। साथ ही, उन्होंने थाना प्रभारी को भी सख्त निर्देश दिए कि सार्वजनिक स्थानों पर अवैध मांस की दुकानें तत्काल प्रभाव से हटाई जाएं। इसके अलावा, समाज के प्रतिनिधिमंडल ने चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या और प्रधान सुशीला कंवर से भी मुलाकात कर मंदिर क्षेत्र में स्थित मदिरा की दुकान को अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग की। इस पर जिला आबकारी अधिकारी को निर्देश दिए गए कि दुकान को किसी दूरस्थ स्थान पर स्थानांतरित किया जाए। समाज के लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द इस कार्रवाई को अमल में लाने की मांग की है।

What's your reaction?