चित्तौड़गढ़ / कपासन - महाविद्यालय में हिन्दी काव्य सरिता का हुआ आयोजन
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल*

  • बड़ी खबर

जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका * चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों * चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल* * जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू * CM की सभा में पानी की बोतल पर बवाल: युवक से कथित मारपीट के आरोप, टाउन हॉल में गरमाया माहौल * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता * चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही * अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी

सीधा सवाल। कपासन। नगर स्थित आर.एन.टी. महाविद्यालय परिवार में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर लड्ढा परिवार को समर्पित विशाल हिन्दी काव्य सरिता का आयोजन किया गया। जिसमें हिन्दी के राष्ट्रीय कवियों और साहित्यकारों के साथ कई नव कवियों ने अपनी स्वरचित रचनाएं प्रस्तुत की।
कार्यक्रम संयोजक साहित्यकार एडवोकेट बंशीलाल लड्ढा ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारम्भ मां शारदे के दीप प्रज्ज्वलन एवं युवा रचनाकार अब्दुल सत्तार ने सरस्वती वंदना से किया। कवि नन्द किशोर निर्जर के संचालन में आयोजित काव्य सरिता में प्रथम कवि के रूप में युवा कवि सुनील बाटू ने राजस्थानी हास्य में रचित कुंवारेपन की रचना प्रस्तुत कर कार्यक्रम को आनन्दमय बना दिया। इसके पश्चात कुमार हरीश ने महाभारत को आधार बना द्रोपदी के चीरहरण से आधुनिक भारत की तस्वीर को उकेरा। रामराज राजस्थानी ने सम्पूर्ण माहौल को देशभक्तिमय बना दिया। कवि अब्दुल सत्तार ने मां की महिमा पर मार्मिक ढंग से कविता काव्य सरिता को नया रूप दिया। इसके बाद मंच पर आए डॉ. बनवरीलाल पारीक नवल ने कवि बंशीलाल लड्ढा पर लिखी दिल दहलाने वाली कविता को प्रस्तुत किया।
कवि जगदीश सिंह राव ने तकनीक के युग में खो रहे संस्कारों पर अपनी प्रस्तुति दी। वर्तमान समय की महता बताते हुए कवि बंशीलाल लड्ढा ने अपनी प्रस्तुति दी जिसने सभी को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने महिला दिवस पर सभी देशभक्त वीरांगनाओं को याद करते हुए उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। कवि नन्द किशोर काकडा ने नेताओं के आचरण पर कटाक्ष करते हुए हास्य रस से भरी कविता प्रस्तुत की। कवि सुनील टेलर ने देशभक्ति से ओतप्रोत कविता प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी। भीलवाडा से आए साहित्यांचल पत्रिका के संपादक एवं कवि एस एन व्यास मधुप ने महाराणा प्रताप की महिमाओं पर जोश भरी कविता प्रस्तुत कर काव्यसदन को एक नया रूप दिया। वहीं हास्य कवि अमृतलाल चंगेरिया ने अपने हास्य मुक्तकों के द्वारा सभी को खुशी से लोटपोट कर दिया। राजस्थानी कवि चंगेरिया ने देशज भाषा में हास्य व्यंग प्रस्तुत कर हजारों तालियां बटोरी। प्रतापगढ के पूर्व जिला शिक्षाधिकारी एवं कलमकार योगेश जानी का सभी कवियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। कवि जानी ने अपने उ‌द्बोधन से भारतीय महिलाओं का महिमामंडन किया। मुख्य अतिथि कपासन अपर जिला न्यायाधीश महेन्द्र सोलंकी ने अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस की सभी को शुभकामना देते हुए एक अच्छे आयोजन की सराहना की। महाविद्यालय प्रबन्ध निदेशक डॉ. वसीम खान एवं नीमा खान ने काव्य सरिता की अध्यक्षता करते हुए मंच से युवा रचनाकारों की खूब सराहना की एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए मंच के आग्रह पर निकट भविष्य में एक अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन करवाने की घोषणा की। कार्यक्रम के समापन पर शैलेन्द्र डांगी ने सभी का आभार व्यक्त किया। राष्ट्रगान के साथ काव्य सरिता का समापन हुआ।
काव्य सरिता में पूर्व ब्लॉक शिक्षाधिकारी रामसिंह चुंडावत, साहित्यकार शिव नारायण शर्मा, राधेश्याम लड्ढा, राजकुमार लड्ढा, जयेश लड्ढा, ललित लड्ढा, कैलाश लड्ढा, प्रभुलाल टेलर, रामनारायण शर्मा, फतेह सिंह अरनिया, उज्ज्वल दाधीच गांव के गणमान्य नागरिक, महाविद्यालय के सभी स्टॉफगण विद्यार्थी उपस्थित थे।

What's your reaction?