चित्तौड़गढ़ / कपासन - प्रभु श्रीराम के जन्मोत्सव पर निकाली शोभायात्रा और विशाल वाहन रैली
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल*

  • बड़ी खबर

जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका * चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों * चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल* * जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू * CM की सभा में पानी की बोतल पर बवाल: युवक से कथित मारपीट के आरोप, टाउन हॉल में गरमाया माहौल * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता * चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही * अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी

परिवार की सीमित सोच से बाहर निकलकर सनातन धर्म को मजबूत करें - अभय दास

सीधा सवाल। कपासन। हिंदू संगठनों के तत्वाधान में प्रभु श्री राम का जन्मोत्सव रामनवमी पर्व पर रविवार रात पुराने बस स्टैंड पर विशेष धर्मसभा सहित विशाल वाहन रैली का आयोजन किया गया। विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और दुर्गा वाहिनी की ओर से आयोजित इस सभा में संतों ने धर्म और राष्ट्र के प्रति समर्पण का आह्वान किया।रैली के मुख्य वक्ता सदगुरु त्रिकम दास धाम पाली के युवाचार्य अभय दास जी महाराज ने हिंदुओं को जागृत होने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि देश में हिंदुओं पर निरंतर प्रहार हो रहे हैं। उन्होंने लोगों से परिवार की सीमित सोच से बाहर निकलकर सनातन धर्म को मजबूत करने का आग्रह किया।अभय दास जी महाराज ने रामराज्य की स्थापना के लिए सामूहिक प्रयास पर बल दिया। उन्होंने संसद में महाराणा कुंभा पर की गई टिप्पणी का विरोध करते हुए मेवाड़ की वीरता का स्मरण कराया। श्री सांवलिया धाम आश्रम के उत्तराधिकारी संत अनुज दास जी महाराज ने बच्चों को धार्मिक शिक्षा देने की आवश्यकता पर जोर दिया।कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत्त शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर तुलछिया ने की। सह प्रमुख ब्यावर योजना पृथ्वी सिंह, दुर्गा वाहिनी राजस्थान की क्षेत्रीय संयोजिका लता पंड्या, समाजसेवी बलराम सोमानी और गौ सेवक निर्मल बाघमार विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। धर्मसभा में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। इससे पूर्व प्रभु श्री राम के जन्मोत्सव पर हिंदू संगठनों के तत्वाधान में पंचायत समिति स्थित राधा कृष्ण मंदिर से विशाल वाहन रैली का आयोजन किया गया। प्रभु श्री राम के जन्मोत्सव के अवसर पर रविवार शाम भव्य वाहन रैली नगर के विभिन्न मार्गों पर निकाली गई। विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, दुर्गा वाहिनी और मातृशक्ति ने सर्व हिंदू समाज के साथ मिलकर इस रैली का भव्य आयोजन किया।रैली में बीस विभिन्न धार्मिक झांकियां सबसे आगे थीं। दुर्गा वाहिनी की बहनें बाइक और स्कूटी पर सवार थीं। श्री ठाकुर जी को बेवान रथ पर विराजमान किया गया था। बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद और अन्य हिंदू संगठनों के सदस्य केसरिया झंडे लेकर बाइक पर सवार थे। विधायक अर्जुन लाल जीनगर भी बाइक पर ध्वज लहराते हुए रैली में शामिल हुए।भव्य शोभा यात्रा शाम पांच बजे श्री राधा कृष्ण मंदिर से प्रारंभ हुई। यह शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पांच बत्ती चौराहे पर समाप्त हुई। रैली का रास्ते में जगह जगह सनातन प्रेमी बंधुओ ने पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया।हिंदू संगठनों द्वारा प्रभु श्री राम के जन्मोत्सव पर निकाली गई विशाल वाहन रैली के दौरान
सुरक्षा व्यवस्था के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश सांखला, पुलिस उप अधीक्षक हरजी लाल यादव और सर्किल इंस्पेक्टर रतन सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात रहा।इस दौरान आस पास के थानों का जाप्ता भी मौजूद रहा।

What's your reaction?