चित्तौड़गढ़ - कार वाशिंग की आड़ में हो रही थी गैस की अवैध रिफिलिंग, डिप्टी ने मारा छापा, तीन गिरफ्तार
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ / चिकारड़ा - मंगलवाड़-निंबाहेड़ा राजमार्ग के नपावली में सड़क हादसा, दो की मौत

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / कपासन - महिला ने ट्रेन के आगे कूद कर दी जान, उसके बच्चों के कुएं में मिले शव

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - डिग्री मांगी तो 17 कश्मीरी छात्रों को मिली जेल, मेवाड़ यूनिवर्सिटी में बिना मान्यता प्रवेश देने का मामला

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - लोहे के पिंजरे में मिल गाय का शव, मंडफिया थाना इलाके की घटना

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ / चिकारड़ा - मंगलवाड़-निंबाहेड़ा राजमार्ग के नपावली में सड़क हादसा, दो की मौत * चित्तौड़गढ़ / कपासन - महिला ने ट्रेन के आगे कूद कर दी जान, उसके बच्चों के कुएं में मिले शव * चित्तौड़गढ़ - डिग्री मांगी तो 17 कश्मीरी छात्रों को मिली जेल, मेवाड़ यूनिवर्सिटी में बिना मान्यता प्रवेश देने का मामला * चित्तौड़गढ़ - लोहे के पिंजरे में मिल गाय का शव, मंडफिया थाना इलाके की घटना * चित्तौड़गढ़ - स्कूल से घर लौट रही शिक्षिका के गले से छीनी चेन, ऑनलाइन अटेंडेंस के लिए रुकी थी, रेकी कर रहे बदमाशों ने की वारदात * चित्तौड़गढ़ - मंदिर दर्शन कर लौट रही विवाहिता की चेन स्नेचिंग, छीना झपटी में गले पर पड़ा निशान * चित्तौड़गढ़ - अवैध चंद्रनगर में नया खुलासा...।, अनुबंध भूखंड का रजिस्ट्री कृषि भूमि की * चित्तौड़गढ़ - 10वीं शताब्दी में बने समिद्धेश्वर मंदिर को तोड़ने के लिए हुआ था मुस्लिमों का आक्रमण, जहां एक शिला पर बनी त्रिमूर्ति की आज भी होती है पूजा * चित्तौड़गढ़ - नारकोटिक्स ने दबिश दी तो डोडा-चुरा भरी स्कॉर्पियो में लगाई आग, 323 किलो डोडा चूरा पकड़ा, दूसरी कार्यवाही में 9 किलो से ज्यादा अफीम व डेढ़ क्विंटल डोडा- चूरा बरामद * चित्तौड़गढ़ - कपास व सरसों के बीच में अफीम की अवैध बुवाई पकड़ी, साढ़े तीन हजार से ज्यादा पौधे बरामद, दो गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ - आपसी विवाद में युवक को उठा ले जाने से मचा हड़कंप, तलाश में जुटी पुलिस, न्यू क्लॉथ मार्केट का मामला * चित्तौड़गढ़ / कपासन - कपासन रीको क्षेत्र में केमिकल फैक्ट्री में जोरदार धमाका, आग की चपेट में स्क्रैप की फैक्ट्री भी आई * चित्तौड़गढ़ - खाकी वाले साहब यह 'गुंडागर्दी' है....। * चित्तौड़गढ़ - ऑडिट से वसूल हो रहा संगठन की दुकान चलाने का सामान * चित्तौड़गढ़ - भूमाफियाओं की प्रशासन और यूआईटी को खुली चुनौती

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। रसद विभाग एवं पुलिस प्रशासन की ओर से लगातार अवैध गैस रिफिलिंग के काले धंधे पर छापे की कार्रवाई की जा रही है। इसके बावजूद भी कार्यवाही का डर इस काले धंधे में लिप्त कारोबारियों पर नहीं दिख रहा है। यही कारण है कि लगातार अवैध गैस रिफिलिंग के मामले सामने आ रहे हैं। चित्तौड़गढ़ शहर में ही निंबाहेड़ा मार्ग पर कार वॉशिंग की आड़ में अवैध तरीके से गैस रिफलिंग की जा रही थी। इसकी सूचना मिलने पर चित्तौड़गढ़ पुलिस उप अधीक्षक ने छापा मारा। मौके पर अवैध रूप से गैस रिफिलिंग की जा रही थी। मौके से कुल 22 सिलेंडर व ऑटो को जप्त किया है। इस संबंध में पुलिस उप आधीक्षक की रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज किया जाकर अनुसंधान किया जा रहा है।

जानकारी में सामने आया कि राज्य सरकार की ओर से गैस की काला बाजारी को रोकने के लिए समय-समय पर अभियान चलाए जाते हैं। गत दिनों भी पूरे जिले में अभियान चलाया गया था, जिसमें रसद विभाग को अच्छी सफलता मिली थी। इसके बाद भी गैस की काला बाजारी में लिप्त लोगों पर कार्यवाही का कोई डर दिखाई नहीं दे रहा है। ऐसे में अवैध रूप से गैस की काला बाजारी के मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे ही अवैध रिफिलिंग का मामला चित्तौड़गढ़ पुलिस अधीक्षक विनय चौधरी ने पकड़ा है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शहर में निंबाहेड़ा मार्ग पर होटल मीरा से पहले कार वॉशिंग का सेंटर है। यहां पर कार वॉशिंग की आड़ में वाहनों में गैस रिफिलिंग की जा रही थी। इसके संबंध में मुखबिर से सूचना मिली तो डिप्टी विनय चौधरी ने कार्यालय के जाप्ते के साथ मौके पर दबिश दी। यहां पर टीन शेड लगा होकर बिना नंबरी तीन पहिया ई रिक्शा में गैस की टंकियां भरी हुई थी। वही एक व्यक्ति गैस की टंकियां उतार रहा था। वहीं एक कार खड़ी थी, जिसके चालक ने वाशिंग के लिए आना बताया। पुलिस पूछताछ में यह कार वाशिंग सेंटर भदेसर के सोनरडा हाल सिविल लाइन बोजुंदा निवासी ओमप्रकाश श्रीमाली का निकला। पुलिस उप अधीक्षक विनय चौधरी ने कड़ाई से पूछताछ की तो इसने कार वाशिंग की आड़ में अवैध रूप से गैस रिफिलिंग की बात स्वीकार की। इसके लिए इसने भिश्ती खेड़ा निवासी समीर पुत्र रफीक मोहम्मद को रखना स्वीकार किया, जो भी मौके पर ही था। वहीं चित्तौड़ीखेड़ा निवासी मुकेश कुमावत ऑटो में गैस की टंकियां देने आया हुआ था। ऐसे में पुलिस उप अधीक्षक ने आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कार्यवाही की है। मौके से 12 खाली और 10 भरी हुई गैस की टंकियों के अलावा रिफिलिंग के उपकरण भी बरामद किए हैं। मौके से वाशिंग सेंटर के मालिक ओमप्रकाश श्रीमाली, समीर पुत्र रफीक मोहम्मद तथा ऑटो चालक मुकेश कुमावत को गिरफ्तार किया। इस मामले में अग्रिम अनुसंधान जारी है। वहीं सदर थाने में प्रकरण दर्ज किया है।

गैस एजेंसी मालिक के यहां लगाया था ऑटो, एक टंकी पर 20 रुपए

पुलिस उप अधीक्षक ने मौके पर मिले ऑटो के चालक मुकेश कुमावत से पूछताछ की। इसमें इसने स्वीकार की किया कि उसका ऑटो भारत गैस एजेंसी के भूपेंद्रसिंह मीणा के यहां लगाया हुआ है। उसे एक टंकी की सप्लाई करने पर 20 रुपए मिलते हैं। वह 16 टंकी लेकर निकला जिसमें से 11 टंकी पहले दूसरी जगह सप्लाई दे चुका था, जबकि 5 टंकी वाशिंग सेंटर पर देनी थी। ऐसे में पुलिस ऑटो चालक के बयान के आधार पर गैस एजेंसी के संचालक की भूमिका के संबंध में भी जांच में जुटी है।

पुलिस की रिपोर्ट पर लिखते हैं सेल्स मैनेजर को

इसे लेकर जिला रसद अधिकारी हितेश जोशी ने बताया कि अगर किसी गैस एजेंसी संचालक के गैस की काला बाजारी में लिप्त होने की शिकायत पुलिस से मिलती है तो कार्यवाही के लिए उदयपुर संबंधित गैस एजेंसी के सेल्स मैनेजर को लिखा जाता हैं। इसमें जुर्माने का भी प्रावधान है। इधर, गैस की काला बाजारी में गैस एजेंसी संचालक की भूमिका सामने आती है तो दर्ज प्रकरण में भी नियमानुसार कार्यवाही का प्रावधान है।

What's your reaction?