चित्तौड़गढ़ / कपासन - संत शिरोमणि मास्टर का जन्मोत्सव श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के साथ मनाया
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल*

  • बड़ी खबर

जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका * चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों * चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल* * जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू * CM की सभा में पानी की बोतल पर बवाल: युवक से कथित मारपीट के आरोप, टाउन हॉल में गरमाया माहौल * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता * चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही * अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी

सीधा सवाल। कपासन। संत परंपरा के महानतम विभूतियों में शुमार संत शिरोमणि मास्टर श्री हरिराम जी का 109वाँ जन्मोत्सव अत्यंत श्रद्धा, भक्ति एवं दिव्य उल्लास के साथ मनाया गया।यह आयोजन न केवल आध्यात्मिक आस्था का प्रतीक बना, बल्कि भक्तों के लिए आत्मिक ऊर्जा का एक अनुपम अनुभव भी रहा।कार्यक्रम का आयोजन श्री हरिराम जी साहब ट्रस्ट द्वारा बड़े ही सुव्यवस्थित और श्रद्धापूर्ण वातावरण में किया गया। ट्रस्ट सचिव राजेन्द्र कुमार व्यास ने बताया कि प्रातः काल से ही गुरुदेव के असंख्य अनुयायी, भक्तगण एवं श्रद्धालु विभिन्न स्थानों से कपासन पहुंचने लगे।समाधि स्थल को आकर्षक पुष्प सज्जा, दीपों और रंगोलियों से सजाया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 11 बजे गुरुदेव की समाधि स्थल पर ध्वजारोहण के साथ हुआ, जिसके पश्चात भक्तों को पवित्र प्रसादी वितरित की गई। इस दौरान भजन-कीर्तन का आयोजन भी हुआ, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया।दोपहर 3:30 बजे विशेष महाभिषेक अनुष्ठान संपन्न हुआ, जिसमें गुरुदेव की समाधि एवं विग्रह का पंचामृत स्नान कराकर पुष्पों, चंदन, इत्र एवं सुगंधित जल से भव्य श्रृंगार किया गया। संत प्रेमियों ने पुष्पांजलि अर्पित करते हुए अपनी श्रद्धा निवेदित की।महाभिषेक के उपरांत नगर में भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों महिला श्रद्धालु कलश धारण किए हुए भजनों के साथ चल रहीं थीं। शोभायात्रा सांवरिया चौराहे सहित नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई समाधि स्थल पर संपन्न हुई। इस यात्रा में बैंड बाजे, झांकियाँ एवं गुरुवाणी की गूंज ने संपूर्ण नगर को आध्यात्मिक रंग में रंग दिया।संध्या के समय दीपोत्सव का आयोजन किया गया।जिसमें समाधि स्थल को हजारों दीपों से प्रज्वलित कर आलोकित किया गया। इसके बाद भव्य आरती का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं की अपार भीड़ ने भाग लेकर वातावरण को भक्तिरस से भर दिया। आरती के पश्चात छप्पन भोग को भव्य रूप में सजाकर दर्शनार्थ प्रस्तुत किया गया। भोग में विविध प्रकार के पारंपरिक व्यंजन, मिठाइयाँ और फल शामिल थे, जिन्हें देखकर श्रद्धालु भाव विभोर हो उठे।कार्यक्रम का समापन गुरु वंदना, कीर्तन और श्रद्धालुओं को महाप्रसादी एवं छप्पन भोग का वितरण कर किया गया। ट्रस्ट सदस्यों, सेवकों और नगरवासियों की अथक सेवा भावना, अनुशासन और समर्पण इस आयोजन को विशेष रूप से सफल और यादगार बनाने में सहायक बने।यह दिव्य आयोजन भक्तों के लिए केवल एक पर्व नहीं, बल्कि गुरुदेव की शिक्षाओं और आध्यात्मिक जीवन दर्शन को आत्म सात करने का पावन अवसर था। इस प्रकार, संत श्री हरिराम जी साहब का 109वाँ जन्मोत्सव कपासन के धार्मिक और आध्यात्मिक इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय बन गया।

What's your reaction?