चित्तौड़गढ़ - नकली घी के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, पुलिस की छापामारी में 1543 किलो नकली घी जब्त
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल*

  • बड़ी खबर

जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका * चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों * चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल* * जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू * CM की सभा में पानी की बोतल पर बवाल: युवक से कथित मारपीट के आरोप, टाउन हॉल में गरमाया माहौल * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता * चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही * अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी

वनस्पति घी और पॉम ऑयल से बना रहे थे नकली घी, कृतज्ञ और ॐ गऊ दर्शन ब्रांड के नाम से बेचा जा रहा था

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। नकली घी के अवैध कारोबार के खिलाफ जिला पुलिस ने मंगलवार को कार्यवाही करते हुए चित्तौड़गढ़ शहर के नजदीक गांव चित्तौड़ीखेड़ा में कोतवाली चित्तौड़गढ़ थाना पुलिस ने वनस्पति घी और पाम ऑयल से नकली घी बनाने के गोदाम पर छापा मारकर 1543 किलो नकली घी, 160 किलोग्राम पॉम ऑयल व 1187 किलोग्राम वनस्पति घी बरामद किया है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। फेक्ट्री में काम कर रहे दो नाबालिग बच्चों को भी रेस्क्यू किया गया है।
      पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि शहर के नजदीक चित्तौड़ी खेड़ा में भेरूलाल गुर्जर के किराए के गोदाम में नकली घी बनाकर उसे बाजार में बेचकर लोगो के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने व गोदाम में भारी मात्रा में नकली घी के टिन व नकली घी बनाने का कच्चा माल व मशीने लगी हो नाबालिग बच्चों से नकली घी बनाने की फेक्ट्री में काम करवाने की सूचना मिली। सूचना पर एएसपी सरिता सिंह के निर्देशन में डीएसपी चित्तौड़गढ़ विनय चौधरी के सुपरविजन में एसएचओ कोतवाली के निर्देश पर थाने के देवेंद्र कुमार उप निरीक्षक, एएसआई जितेन्द्र सिंह, हैड कानि. नारायण लाल, कानि. हरफूल, धर्मेंद्र सिंह, ओमप्रकाश, बहादुर सिंह व संजय कुमार द्वारा खाद्य सुरक्षा अधिकारी घनश्याम शर्मा को साथ लेकर चित्तौड़ी खेड़ा स्थित भेरूलाल गुर्जर के गोदामों पर छापा मारकर तलाशी ली गई तो कृतज्ञ और ॐ गऊ दर्शन आदि ब्रांड के कुल 1543 किलोग्राम नकली घी एवं 160 किलोग्राम पॉम ऑयल व 1187 किलोग्राम वनस्पति घी तथा नकली घी बनाने की मिक्सिंग हीटिंग मशीने आदि उपकरण मिले।
     आरोपी भेरुलाल गुर्जर द्वारा पॉम ऑयल, वनस्पति घी, एसेंस आदि को एसएस हीटिंग टैंक में मिश्रण कर मानव स्वास्थ्य के लिए हानिकारक नकली घी तैयार कर अनैतिक आय प्राप्त करने हेतु बेचने के लिए तैयार कर लोगों को नकली घी को असली घी के रूप में बेच कर धोखाधड़ी करना एवं नकली घी तैयार करने में नाबालिक बालकों को अपने कारखाने में मजदूरी करवा कर शोषण करना पाए जाने से उक्त फैक्ट्री में मजदूरी कर रहे दो बालकों का रेस्क्यू कर 1543 किलोग्राम नकली घी एवं 160 किलोग्राम पॉम ऑयल व 1187 किलोग्राम वनस्पति घी तथा नकली घी बनाने की मिक्सिंग हीटिंग मशीने आदि उपकरण को जब्त किया जाकर आरोपी राजसमंद जिले के कुंवारिया थाना के करणपुरिया हाल राजनगर थाना अंतर्गत ढाणी चबूतरा बड़ापाड़ा निवासी भैरूलाल पुत्र लाडू राम गुर्जर को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी भेरुलाल गुर्जर के खिलाफ थाना कोतवाली पर प्रकरण दर्ज कर पूछताछ व अनुसंधान जारी है।

What's your reaction?