चित्तौड़गढ़ - आखिर किसने उठाया लाखों का मुनाफा, अज्ञात ने सांवलियाजी में लगा दिए यूनिपोल, बिना स्वीकृति होर्डिंग लगाने का मामला
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल*

  • बड़ी खबर

जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका * चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों * चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल* * जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू * CM की सभा में पानी की बोतल पर बवाल: युवक से कथित मारपीट के आरोप, टाउन हॉल में गरमाया माहौल * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता * चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही * अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। जिले के मंडफिया स्थित प्रसिद्ध कृष्णधाम श्री सांवलियाजी में मुख्य मार्गों पर बिना अनुमति के यूनीपोल लगाने की बात सामने आई है। इस संबंध में उच्च अधिकारियों को भी अवगत करवाया गया है। वहीं यह यूनीपोल शहरी क्षेत्र में लगते तो लाखों रुपए की आय नगर निकाय को होती। ऐसे में सवाल उठता है कि बिना अनुमति के रात में लगाए इन यूनीपोल के मामले में पीछे के दरवाजे से किसने लाखों रुपए के वारे न्यारे कर लिए। एक तरफ श्री सांवलियाजी में श्रद्धालुओं का सैलाब लगातार बढ़ता जा रहा है। वहीं भंडार में आने वाली राशि में भी बढ़ोतरी हो रही है। अब सांवलियाजी में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पिछले दिनों दर्शन व्यवस्थार्थ एलइडी आदि लगाने के भी प्रस्ताव लिए गये थे। लेकिन इसी बीच मंदिर परिसर और मंदिर की निजी सम्पत्तियों में अचानक एक ही रात में करीब 15 यूनिपाेल लगा दिए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में जानकारी है कि कथित तौर पर मिली भगत के चलते पहले से ही यह यूनिपोल स्थापित कर गए गये है जिससे मंदिर के टेंडर को हासिल किया जा सके। अचानक अवैध होर्डिंग लगाने के मामले में क्षेत्र में प्रचार प्रसार का काम करने वाले लोगों ने आश्चर्य व्यक्त किया है। वहीं उन्होंने मंदिर मंडल की मुख्य कार्यपालक अधिकारी के नाम पत्र लिख कर स्वीकृति के बारे में जानकारी मांगी है। अपने पत्र में उन्होंने कहा कि मंदिर परिसर और मंदिर की निजी सम्पत्तियों में अचानक होर्डिंग लगाना कथित तौर पर मिली भगत की ओर इंगित करता है। जबकि इस संबंध में कोई भी टेंडर सार्वजनिक नहीं हुआ है। उनका कहना है कि पूर्व में भी मंदिर और मेले के प्रचार प्रसार के लिए वे होर्डिंग्स का काम करते रहे है। लेकिन स्थानीय कर्मचारियों या अन्य की मिली भगत के बिना इस तरह यूनीपोल लगाना संभव नहीं है।

सुरक्षा का भी नहीं रख ध्यान

श्री सांवलियाजी में रातों-रात आनन-फानन में लगाए इन यूनिपोल के मामले में कई गड़बड़ी की बातें सामने आ रही है। वहीं दूसरा यह भी सामने आया है कि सुरक्षा मानकों का भी ध्यान नहीं रखा गया है। इससे कि बड़े वाहन आने की स्थिति में हादसे हो सकते हैं। स्थान चयन की अनुमति किससे ली यह भी स्पष्ट नहीं है। यूनीपोल लगे उसकी भी जांच नहीं की गई तथा सुरक्षा मानकों को भी दरकिनार कर दिया।

What's your reaction?