चित्तौड़गढ़ - श्री सांवलियाजी मंदिर के नए बोर्ड की पहली बैठक, 421 करोड़ के प्रस्ताव पारित, मंदिर विकास योजना की समीक्षा
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ / चिकारड़ा - मंगलवाड़-निंबाहेड़ा राजमार्ग के नपावली में सड़क हादसा, दो की मौत

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / कपासन - महिला ने ट्रेन के आगे कूद कर दी जान, उसके बच्चों के कुएं में मिले शव

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - डिग्री मांगी तो 17 कश्मीरी छात्रों को मिली जेल, मेवाड़ यूनिवर्सिटी में बिना मान्यता प्रवेश देने का मामला

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - लोहे के पिंजरे में मिल गाय का शव, मंडफिया थाना इलाके की घटना

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ / चिकारड़ा - मंगलवाड़-निंबाहेड़ा राजमार्ग के नपावली में सड़क हादसा, दो की मौत * चित्तौड़गढ़ / कपासन - महिला ने ट्रेन के आगे कूद कर दी जान, उसके बच्चों के कुएं में मिले शव * चित्तौड़गढ़ - डिग्री मांगी तो 17 कश्मीरी छात्रों को मिली जेल, मेवाड़ यूनिवर्सिटी में बिना मान्यता प्रवेश देने का मामला * चित्तौड़गढ़ - लोहे के पिंजरे में मिल गाय का शव, मंडफिया थाना इलाके की घटना * चित्तौड़गढ़ - स्कूल से घर लौट रही शिक्षिका के गले से छीनी चेन, ऑनलाइन अटेंडेंस के लिए रुकी थी, रेकी कर रहे बदमाशों ने की वारदात * चित्तौड़गढ़ - मंदिर दर्शन कर लौट रही विवाहिता की चेन स्नेचिंग, छीना झपटी में गले पर पड़ा निशान * चित्तौड़गढ़ - अवैध चंद्रनगर में नया खुलासा...।, अनुबंध भूखंड का रजिस्ट्री कृषि भूमि की * चित्तौड़गढ़ - 10वीं शताब्दी में बने समिद्धेश्वर मंदिर को तोड़ने के लिए हुआ था मुस्लिमों का आक्रमण, जहां एक शिला पर बनी त्रिमूर्ति की आज भी होती है पूजा * चित्तौड़गढ़ - नारकोटिक्स ने दबिश दी तो डोडा-चुरा भरी स्कॉर्पियो में लगाई आग, 323 किलो डोडा चूरा पकड़ा, दूसरी कार्यवाही में 9 किलो से ज्यादा अफीम व डेढ़ क्विंटल डोडा- चूरा बरामद * चित्तौड़गढ़ - कपास व सरसों के बीच में अफीम की अवैध बुवाई पकड़ी, साढ़े तीन हजार से ज्यादा पौधे बरामद, दो गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ - आपसी विवाद में युवक को उठा ले जाने से मचा हड़कंप, तलाश में जुटी पुलिस, न्यू क्लॉथ मार्केट का मामला * चित्तौड़गढ़ / कपासन - कपासन रीको क्षेत्र में केमिकल फैक्ट्री में जोरदार धमाका, आग की चपेट में स्क्रैप की फैक्ट्री भी आई * चित्तौड़गढ़ - खाकी वाले साहब यह 'गुंडागर्दी' है....। * चित्तौड़गढ़ - ऑडिट से वसूल हो रहा संगठन की दुकान चलाने का सामान * चित्तौड़गढ़ - भूमाफियाओं की प्रशासन और यूआईटी को खुली चुनौती

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। जिले के प्रख्यात कृष्णधाम श्री सांवलियाजी मन्दिर मण्डल के नव गठित बोर्ड की पहली बैठक गोकुल विश्रान्ति गृह में आयोजित की गई। इसमें मन्दिर मण्डल की और से विभिन्न मदों में व्यय बाबत वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए कुल 421.00 करोड़ रुपए की राशि का बजट पारित किया गया। बैठक में मन्दिर विकास योजना की समीक्षा के साथ यात्री सुविधाओं सहित मन्दिर के विकास व विस्तार के लिए विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। इसमें कपासन विधायक अर्जुन लाल जीनगर, मंदिर बोर्ड चेयरमैन, मंदिर सीईओ सहित सदस्य मौजूद रहे।

जानकारी के अनुसार गत दिनों ही राज्य सरकार ने आदेश जारी कर श्री सांवलिया मंदिर मंडल के नवीन बोर्ड का गठन किया था। इसके बाद नए बोर्ड की पहली बैठक आयोजित की गई। इसमें मन्दिर परिसर में हेड काउंटिंग मशीन स्थापित करना, पार्किंग में सीसी टीवी स्थापित करने सहित एआई तकनीक युक्त स्कंनिंग सिस्टम व टोकन प्रणाली स्थापित कर लागू करना, दिशा सूचक होर्डिंग्स लगवाना, गुरुकुल पद्धति अनुसार वैदिक पाठशाला निर्माण, सांवलिया सेठ की शॉर्ट फिल्म, श्रीकृष्ण चरित्र से जुडी, तस्वीर, आलेख, इतिहास, डिजीटल व कृत्रिम झांकियों के निर्माण का प्रस्ताव लिया। इसके अलावा मुख्य स्थानों पर एलईडी से लाईव दर्शन व्यवस्था करना, क्लॉक रूम, मोबाईल लॉकर, रिसेप्शन, सहायता केन्द्र, जूताघर निर्माण कराना, अत्याधुनिक सर्वसुविधायुक्त हाईजैनिक बालभोग प्रसाद रसोईकक्ष का निर्माण होगा। बोर्ड बैठक में प्रसाद वितरण काउन्टर का निर्माण, नर्सरी वाली भूमि पर वाहन पार्किंग सहित वृन्दावन गार्डन की योजना तैयार करना, गौशाला में भव्य विशाल प्रवेशद्वार निर्माण कराना, गोपालकृष्ण, मन्दिर निर्माण, गुरुकुल उद्यान निर्माण, सडक, पाथवे, शेड निर्माण, छायादार व फलदार पौधे लगाना, जल संसाधन, गऊघन के टीकाकरण, चिकित्सा उपचार सुविधाओं का विस्तार करना, सांवलिया सरोवर को मन्दिर मण्डल के गोद लेने के लिए संबंधित विभाग से पत्राचार करना, रिवर फ्रंट व बोटिंग की योजना तैयार कराना, उपजिला चिकित्सालय में मन्दिर मण्डल की और से सुपरस्पेशिलिटी सर्वसुविधायुक्त हास्पिटल निर्माण कराना व सुविधाओं में विस्तार करना है। साथ ही गर्भगृह की दीवार-मुख्य मन्दिर के अन्दर सोना चढाने का कार्य कराना, रथमार्ग चौडीकरण के लिए आपसी सहमति से नियमानुसार भूमि अयापित करना, वासुदेव भवन में ई-लाईब्रेरी स्थापना व प्रारम्भ करना, मण्डफिया-भादसोडा सड़क के दोनों तरफ सामुदायिक भवन निर्माण कराना, लिंक सडकों का निर्माण, देवकी सदन धर्मशाला व नन्द निकेतन धर्मशाला के स्थान पर लिफ्ट युक्त तीन मंजिला नवीन धर्मशालाओं का निर्माण कराना, प्रति अमावस्या की भजन संध्या कार्यक्रम पुनः प्रारम्भ कराना, मन्दिर गतिविधियों का डिजीटलीकरण करने सहित मुख्यतः मन्दिर सुरक्षा की दृष्टि से आगामी समय में मन्दिर परिसर में मोबाईल प्रतिबन्धित करने जैसे विषयों पर विचार विमर्श किया गया। साथ ही मन्दिर के अधीन 16 गांगों के जिला मेरिट में स्थान प्राप्त करने वाले आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी विधार्थी को प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए निर्धारित मापदण्डों के आधार पर 21 हजार रुपए एवं राजकीय मेडिकल कॉलेज व इंजीनियरिंग कालेज में प्रवेश लेने पर आर्थिक सहायता राशि 11 हजार रुपए से बढ़ा कर एक लाख रुपए करने का निर्णय लिया गया। बैठक में अध्यक्ष हजारीदास वैष्णव, विधायक अर्जुनलाल जीनगर, सदस्य किशनलाल अहीर मिठूलाल जाट, रामलाल गुर्जर, हरिराम गाडरी, पवन तिवारी, मन्दिर बोर्ड सदस्य एवं सीईओ प्रभा गौतम, जतिन गांधी, सहायक आयुक्त, देवस्थान विभाग (प्रतिनिधि, आयुक्त), उदयपुर, नवीन अग्रवाल, अधिशाषी अभियन्ता (अतिरिक्त प्रभार), राघव शर्मा, वरिष्ठ लेखाधिकारी (अतिरिक्त प्रभार), रोहित मेहता, सहायक इंजीनियर (अतिरिक्त प्रभार), शिवशंकर पारीक, प्रशासनिक अधिकारी, (अतिरिक्त प्रभार), राजेन्द्र सिंह, कनिष्ठ लेखाकार एवं प्रशासनिक अधिकारी, बबलू धाकड, कनिष्ठ अभियन्ता, सिविल (अतिरिक्त प्रभार), सुनील कटारा, कनिष्ठ अभियन्ता, विद्युत (अतिरिक्त प्रभार), श्री साँवलियाजी मंदिर मण्डल उपस्थित रहे।

What's your reaction?