चित्तौड़गढ़ - कुओं, ट्यूबवेल, सोलर पैनल से केबल चोरी की वारदातों का खुलासा, चोरी की बड़ी गैंग के चार सदस्य गिरफ्तार
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल*

  • बड़ी खबर

जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका * चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों * चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल* * जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू * CM की सभा में पानी की बोतल पर बवाल: युवक से कथित मारपीट के आरोप, टाउन हॉल में गरमाया माहौल * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता * चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही * अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी

50 से अधिक वारदातें करना कबुली आरोपी नशे व शौक मौज के लिए चोरिया करते

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। भीलवाड़ा, नीमच, चित्तौड़गढ़ सहित कई जिले के गांवों से किसानो के खेतो पर कुओ, ट्यूबवैल, सौलर प्लेटो पर लगी केबलो को काटकर चोरी कर ले जाने वाली बडी गैंग का खुलासा करते हुए कनेरा थाना पुलिस ने गैंग के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया हैं। आरोपियों ने मिलकर 50 से अधिक वारदात करना कबुली हैं। गैंग का मुख्य सरगना आसिफ कबाड़ी की गिरफ्तारी शेष है, जो चोरों को चोरी करने के साधन उपलब्ध कराता था। आरोपी नशा करने व शौक मौज पूरा करने के लिए चोरियां करते हैं।

      पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि गत 28 जून को कस्बा कनेरा व आस पास के ग्रामीणो के द्वारा थाना कनेरा पर दी रिपोर्ट में बताया कि गत दिनो में उन सभी के खेतो की ट्युबवैल व कुंए पर लगी मोटरो तथा सोलर प्लेट की कोई अज्ञात बदमाशान केबल काटकर चोरी कर ले गये। किसी के कुंए की व ट्युबवैल की 20 फिट कॉपर की केबल, तो किसी के 80 फिट कॉपर की केबल तो किसी के 40 फीट कॉपर की केबल, व इसी प्रकार सोलर प्लेटो की केबले काट कर चोरी की है। जिनमे कनेरा क्षेत्र के ग्राम लुणखंदा, भुवानियाखेडी, मैलाना, सरसी, लक्ष्मीपुरा आदि गाँवो में काश्तकारो के खेतो में टयुबवैल कुँए तथा सोलर प्लेटो की केबल तथा कुछ लोगो के कुंए की मोटरे भी चोरी की गई है। ग्रामीणों द्वारा दी गई रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज किया जाकर अनुसंधान किया गया।
      एएसपी चित्तौड़गढ़ सरिता सिंह के निर्देशन एवं डीएसपी निम्बाहेड़ा बद्रीलाल के सुपरविजन में थानाधिकारी कनेरा महेन्द्र सिंह उ.नि. के नेतृत्व में थाना कनेरा से एएसआई बालमुकुन्द, रतनसिह, महेन्द्र कुमार, कानि. रेवताराम, सुनिल कुमार, रामनिवास, नैनाराम व वासुदेव की टीम गठीत की गई। टीम द्वारा मुखबीर मामुर कर अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू की गई। तलाश के दौरान संदिग्ध बद्री नायक पुत्र चावण्डा नायक निवासी कावाखेडा कच्ची बस्ती भीलवाडा हाल अरनिया गोडा थाना शाहपुरा को डिटेन किया जाकर गहन अनुसंधान कर मनौवैज्ञानिक तरीके से पुछताछ की गई।
     पुलिस पूछताछ में बद्री नायक ने बताया कि निम्बाहेडा के कसाई मोहल्ला निवासी आसिफ पुत्र वाहिद खा के द्वारा उसके साथियो की एक गैंग तैयार कर मोटर साईकिले व चोरी करने के औजार देकर चोरी करने के लिये भेजता था, जिसमें उसके साथ कन्हैयालाल उर्फ काना भील पुत्र रामलाल भील निवासी रामनगर सुठोली थाना रतनगढ जिला नीमच (एमपी), कमलेश उर्फ कमल भील पुत्र भैरूलाल भील निवासी रतनगढ़ जिला नीमच (एमपी), कमलेश उर्फ कमल पुत्र गोपाल भील कसमारिया थाना रतनगढ़ जिला नीमच (एमपी) व सुरज भील निवासी कसमारिया के साथ रात्री के समय चोरी करते थे।
      आरोपी बद्री नायक के कथन पर अन्य आरोपी कन्हैयालाल उर्फ काना भील, कमलेश उर्फ कमल भील, सुरज भील को गिरफतार किया गया। अन्य आरोपी कमलेश पुत्र भैरुलाल भील व आसिफ कबाडी सकुनत से रूहपोश मिले, जिनकी तलाश जारी हैं। गिरफतार आरोपियों से पुछताछ व अनुसंधान किया जा रहा है।

ऐसे करते थे वारदात

गैंग का मुख्य सरगना निम्बाहेड़ा के कसाई मोहल्ला निवासी आसिफ कबाडी पुत्र वाहिद खा द्वारा इन पांच सदस्यों की चोरी की गैग तैयार कर अपने रिश्तेदार अमजद कबाडी के पुराने गोदाम पर एक कमरे में रहने की व्यवस्था की जाकर रोज शाम को आसिफ के द्वारा उक्त सभी अपराधियो को मोटर साईकिल व चोरी करने के औजार देकर रवाना करता था। उक्त सभी रोज रात्री को निम्बाहेडा, कनेरा, शम्भुपुरा, चित्तौड़गढ़, नीमच, भीलवाड़ा के आस पास के गांवों के किसानो के खेतो पर कुओ, ट्युबवैल, सोलर प्लेटो पर लगी केबल तथा कुऐ की मोटरो की चोरी कर सुनसान जगहो पर केबलो को जलाकर उसका ताम्बा निकाल कर रात को चोरी किया माल सुबह आसिफ कबाडी को उसके गोदाम पर दे देते। उसके बाद दिन भर आसिफ कबाडी के द्वारा उपलब्ध कराये गये कमरे पर छुप जाते। सभी आरोपी नशे के आदि होकर अपने शौक मौज के लिये चोरिया करते। उक्त गैंग के द्वारा अब तक निम्बाहेडा, कनेरा, शम्भुपुरा, चित्तौडगढ़, नीमच, भीलवाड़ा, रतनगढ़ आदि के आस पास जिसमें क्लेक्ट्री चौराया चित्तौडगढ, जोधडास गाव भीलवाडा, मण्डपिया गंगरार, बनेडा भीलवाडा, आरटीओ ऑफिस चित्तौडगढ़, थलिया कोंटडी नीमच, वण्डर सिमेन्ट फैक्ट्री निम्बाहेडा, बिसलवास थाना नीमच, शनिमहाराज कपासन, चन्देरिया, राश्मी रोड गंगरार, मल्हारगढ नीमच रेल्वे स्टेशन, दारू गाव नीमच, अरनिया पंथ निम्बाहेडा, शम्भुपुरा से चित्तौडगढ़ की तरफ खेतो मे, सतखण्डा शम्भुपुरा, केली, मैलाना, पेनाखेडा, लक्ष्मीपुरिया, लुणखण्दा, भुवनियाखेडी, बालाजी मन्दिर के पास रातडिया माल आदि अन्य कुल 50 से अधिक चोरीया करना कबुल किया है।
गिरफ्तार आरोपी बद्री नायक पुत्र चावण्डा नायक उम्र 52 साल निवासी कावाखेडा कच्ची बस्ती भीलवाडा हाल अरनिया गोडा थाना शाहपुरा जिला भीलवाडा पुराना शातिर नकबजन व चोर होकर पुर्व में जिला जयपुर शहर, अजमेर भीलवाडा, मे कुल 20 प्रकरण चोरी व नकबजनी के दर्ज होकर चालान हुआ है। जो जयपुर व अजमेर में पुराने मुकदमो में वांछित है।

What's your reaction?