चित्तौड़गढ़ - बहुचर्चित अजयराज हत्याकांड में दोषियों की गिरफ्तारी की मांग,मानव श्रृंखला बना कर किया विरोध-प्रदर्शन
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ / चिकारड़ा - मंगलवाड़-निंबाहेड़ा राजमार्ग के नपावली में सड़क हादसा, दो की मौत

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / कपासन - महिला ने ट्रेन के आगे कूद कर दी जान, उसके बच्चों के कुएं में मिले शव

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - डिग्री मांगी तो 17 कश्मीरी छात्रों को मिली जेल, मेवाड़ यूनिवर्सिटी में बिना मान्यता प्रवेश देने का मामला

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - लोहे के पिंजरे में मिल गाय का शव, मंडफिया थाना इलाके की घटना

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ / चिकारड़ा - मंगलवाड़-निंबाहेड़ा राजमार्ग के नपावली में सड़क हादसा, दो की मौत * चित्तौड़गढ़ / कपासन - महिला ने ट्रेन के आगे कूद कर दी जान, उसके बच्चों के कुएं में मिले शव * चित्तौड़गढ़ - डिग्री मांगी तो 17 कश्मीरी छात्रों को मिली जेल, मेवाड़ यूनिवर्सिटी में बिना मान्यता प्रवेश देने का मामला * चित्तौड़गढ़ - लोहे के पिंजरे में मिल गाय का शव, मंडफिया थाना इलाके की घटना * चित्तौड़गढ़ - स्कूल से घर लौट रही शिक्षिका के गले से छीनी चेन, ऑनलाइन अटेंडेंस के लिए रुकी थी, रेकी कर रहे बदमाशों ने की वारदात * चित्तौड़गढ़ - मंदिर दर्शन कर लौट रही विवाहिता की चेन स्नेचिंग, छीना झपटी में गले पर पड़ा निशान * चित्तौड़गढ़ - अवैध चंद्रनगर में नया खुलासा...।, अनुबंध भूखंड का रजिस्ट्री कृषि भूमि की * चित्तौड़गढ़ - 10वीं शताब्दी में बने समिद्धेश्वर मंदिर को तोड़ने के लिए हुआ था मुस्लिमों का आक्रमण, जहां एक शिला पर बनी त्रिमूर्ति की आज भी होती है पूजा * चित्तौड़गढ़ - नारकोटिक्स ने दबिश दी तो डोडा-चुरा भरी स्कॉर्पियो में लगाई आग, 323 किलो डोडा चूरा पकड़ा, दूसरी कार्यवाही में 9 किलो से ज्यादा अफीम व डेढ़ क्विंटल डोडा- चूरा बरामद * चित्तौड़गढ़ - कपास व सरसों के बीच में अफीम की अवैध बुवाई पकड़ी, साढ़े तीन हजार से ज्यादा पौधे बरामद, दो गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ - आपसी विवाद में युवक को उठा ले जाने से मचा हड़कंप, तलाश में जुटी पुलिस, न्यू क्लॉथ मार्केट का मामला * चित्तौड़गढ़ / कपासन - कपासन रीको क्षेत्र में केमिकल फैक्ट्री में जोरदार धमाका, आग की चपेट में स्क्रैप की फैक्ट्री भी आई * चित्तौड़गढ़ - खाकी वाले साहब यह 'गुंडागर्दी' है....। * चित्तौड़गढ़ - ऑडिट से वसूल हो रहा संगठन की दुकान चलाने का सामान * चित्तौड़गढ़ - भूमाफियाओं की प्रशासन और यूआईटी को खुली चुनौती

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत कोटा हाइवे पर करीब एक माह पूर्व बजरी विवाद में एक जून की रात सेमलपुरा चौराहे के पास स्थित एक होटल में हुए चर्चित गोलीकांड में अजय सिंह की मौत के मामले में पुलिस की निष्क्रियता को लेकर जनआक्रोश भड़क उठा है। घटना को एक माह से अधिक समय बीत जाने के बावजूद मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर सोमवार को सर्व समाज के सैकड़ों लोगों ने पैदल मार्च निकाला और कलेक्ट्रेट चौराहे पर मानव श्रृंखला बना कर विरोध प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन के दौरान लोगों ने पुलिस प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के खिलाफ जम कर नारेबाजी की। मौके पर प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच तीखी नोक झोंक और धक्का-मुक्की की स्थिति भी उत्पन्न हो गई। मृतक अजयसिंह की बड़ी बहन सुमित्रा झाला ने मीडिया से बातचीत में आरोप लगाया कि घटना को हुए एक माह से ज्यादा का समय हो गया है, लेकिन पुलिस अब तक सिर्फ तीन आरोपियों को ही गिरफ्तार कर पाई है। उन्होंने कहा कि मुख्य आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और पुलिस उन्हें राजनेतिक दबाव के चलते संरक्षण दे रही है। सुमित्रा का यह भी आरोप है कि पुलिस की मिली भगत बजरी माफियाओं के साथ है, इसलिए जानबूझ कर मुख्य आरोपियों को बचाया जा रहा है। वहीं, ग्रामीण शंकर गाडरी ने कहा कि पुलिस लगातार राजनैतिक दबाव में काम कर रही है और निष्पक्ष कार्रवाई से बच रही है, इसी के विरोध में आज सर्व समाज ने एकजुट होकर यह प्रदर्शन किया है।

पूर्व मंत्री आंजना ने लगाए आरोप

इधर, जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन एवं धरने में पहुंचे पूर्व सहकारिता मंत्री उदय लाल आंजना ने दोनों ही मामलों को लेकर बड़े आरोप लगाए। आंजना ने कहा कि जिले एवं प्रदेश में कानून व्यवस्था विफल साबित हुई है। साथ ही पुलिस एवं जनप्रतिनिधि केवल पैसा कमाने में लगे हैं, जिन्हें जनता से कोई लेना देना नहीं है। आंजना ने जिले की जनता से आग्रह किया कि ऐसी कोई घटना हो तो सर्व समाज को पीड़ित के पक्ष में आकर बोलना चाहिए। आंजना ने निंबाहेड़ा विधायक श्रीचंद कृपलानी के राजनीति करने के बयानों को भी आड़े हाथ लिया। आंजना ने कहा कि 40 साल से राजनीति कर रहा हूं, मुझे किसी की सलाह की जरूरत नहीं है। हमने जो मांग उठाई, उसका जवाब कृपलानी को देना चाहिए। वहीं पूर्व राज्य मंत्री सुरेंद्रसिंह जाड़ावत ने कहा कि बजरी माफिया हावी होता जा रहा है, जिससे जिले में ऐसी घटनाएं हो रही है। अजय सिंह की हत्या से पूरा प्रदेश सहम गया था। इस परिवार को अभी तक न्याय नहीं मिला है। आरोपित को पुलिस पकड़ नहीं पाई। पुलिस का खुफिया तंत्र विफल हो गया जो अपराधी पकड़ में नहीं आ रहे।

दोनों मामलों में सौंपा ज्ञापन

इधर, चित्तौड़गढ़ के अजयराज सिंह हत्याकांड व निंबाहेड़ा प्रेमचंद गायरी की मौत के मामले में कांग्रेस नेताओं ने अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रभा गौतम को ज्ञापन सौंपा। इन दोनों ही मामलों में निष्पक्ष कार्यवाही की मांग की। साथ ही फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की गई। इस दौरान पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना, पूर्व राज्य मंत्री सुरेंद्रसिंह जाड़ावत, कांग्रेस जिलाध्यक्ष भैरूलाल चौधरी, प्रमोद सिसोदिया, अरुण कंडारा, रवि सोनी, सहित दोनों ही मृतक के परिजन मौजूद रहे।

What's your reaction?