चित्तौड़गढ़ - कन्या महाविद्यालय में मिशन हरियालो राजस्थान के अंतर्गत सघन पौधारोपण का द्वितीय चरण संपन्न
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ / चिकारड़ा - मंगलवाड़-निंबाहेड़ा राजमार्ग के नपावली में सड़क हादसा, दो की मौत

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / कपासन - महिला ने ट्रेन के आगे कूद कर दी जान, उसके बच्चों के कुएं में मिले शव

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - डिग्री मांगी तो 17 कश्मीरी छात्रों को मिली जेल, मेवाड़ यूनिवर्सिटी में बिना मान्यता प्रवेश देने का मामला

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - लोहे के पिंजरे में मिल गाय का शव, मंडफिया थाना इलाके की घटना

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ / चिकारड़ा - मंगलवाड़-निंबाहेड़ा राजमार्ग के नपावली में सड़क हादसा, दो की मौत * चित्तौड़गढ़ / कपासन - महिला ने ट्रेन के आगे कूद कर दी जान, उसके बच्चों के कुएं में मिले शव * चित्तौड़गढ़ - डिग्री मांगी तो 17 कश्मीरी छात्रों को मिली जेल, मेवाड़ यूनिवर्सिटी में बिना मान्यता प्रवेश देने का मामला * चित्तौड़गढ़ - लोहे के पिंजरे में मिल गाय का शव, मंडफिया थाना इलाके की घटना * चित्तौड़गढ़ - स्कूल से घर लौट रही शिक्षिका के गले से छीनी चेन, ऑनलाइन अटेंडेंस के लिए रुकी थी, रेकी कर रहे बदमाशों ने की वारदात * चित्तौड़गढ़ - मंदिर दर्शन कर लौट रही विवाहिता की चेन स्नेचिंग, छीना झपटी में गले पर पड़ा निशान * चित्तौड़गढ़ - अवैध चंद्रनगर में नया खुलासा...।, अनुबंध भूखंड का रजिस्ट्री कृषि भूमि की * चित्तौड़गढ़ - 10वीं शताब्दी में बने समिद्धेश्वर मंदिर को तोड़ने के लिए हुआ था मुस्लिमों का आक्रमण, जहां एक शिला पर बनी त्रिमूर्ति की आज भी होती है पूजा * चित्तौड़गढ़ - नारकोटिक्स ने दबिश दी तो डोडा-चुरा भरी स्कॉर्पियो में लगाई आग, 323 किलो डोडा चूरा पकड़ा, दूसरी कार्यवाही में 9 किलो से ज्यादा अफीम व डेढ़ क्विंटल डोडा- चूरा बरामद * चित्तौड़गढ़ - कपास व सरसों के बीच में अफीम की अवैध बुवाई पकड़ी, साढ़े तीन हजार से ज्यादा पौधे बरामद, दो गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ - आपसी विवाद में युवक को उठा ले जाने से मचा हड़कंप, तलाश में जुटी पुलिस, न्यू क्लॉथ मार्केट का मामला * चित्तौड़गढ़ / कपासन - कपासन रीको क्षेत्र में केमिकल फैक्ट्री में जोरदार धमाका, आग की चपेट में स्क्रैप की फैक्ट्री भी आई * चित्तौड़गढ़ - खाकी वाले साहब यह 'गुंडागर्दी' है....। * चित्तौड़गढ़ - ऑडिट से वसूल हो रहा संगठन की दुकान चलाने का सामान * चित्तौड़गढ़ - भूमाफियाओं की प्रशासन और यूआईटी को खुली चुनौती

पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक और कदम

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। राजकीय कन्या महाविद्यालय, चित्तौड़गढ़ में "मिशन हरियालो राजस्थान" के तहत पौधारोपण अभियान के द्वितीय चरण का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. गौतम कुमार कूकड़ा के नेतृत्व में राष्ट्रीय सेवा योजना तथा आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ।

एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ.जसप्रीत कौर ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य सरकार की "मिशन हरियालो राजस्थान" योजना के अंतर्गत प्रत्येक महाविद्यालयी स्टाफ सदस्य को पाँच, प्रत्येक स्वयंसेविका को पाँच तथा प्रत्येक छात्र को कम से कम एक पौधा लगाने का निर्देश दिया गया है। इस दिशा में महाविद्यालय परिवार ने अत्यंत उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए इस संकल्प को साकार करने की दिशा में ठोस कदम उठाया।

पौधारोपण के इस चरण में नीम, आम, जामुन, इमली, रुद्राक्ष जैसे छायादार एवं औषधीय महत्व के पौधों का रोपण किया गया। महाविद्यालय परिसर को हरा-भरा और पर्यावरणीय दृष्टि से समृद्ध बनाने हेतु यह प्रयास अत्यंत महत्वपूर्ण है। प्राचार्य डॉ. कूकड़ा ने सभी विद्यार्थियों एवं स्टाफ को प्रेरित करते हुए कहा कि वृक्षारोपण केवल एक अभियान नहीं, बल्कि भावी पीढ़ी के प्रति हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने यह भी बताया कि यह महाविद्यालय में वृक्षारोपण का द्वितीय चरण है और मानसून सत्र के दौरान ऐसे और भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त संकाय सदस्य डॉ. सी.एल. महावर, डॉ. लोकेश जसोरिया, रेखा मेहता, डॉ. ज्योति कुमारी, जयश्री कुदाल, रिंकी गुप्ता, डॉ. श्यामसुंदर पारीक, डॉ. प्रीतेश राणा, डॉ. गोपाल जाट, कौशल, शांतिलाल, अमित जगदीश, गोपाल लक्षकार एवं पार्वती आदि—ने सक्रिय रूप से भाग लिया एवं पौधारोपण कर अपनी जिम्मेदारी निभाई।

महाविद्यालय प्रांगण हरियाली की ओर बढ़ते इस कदम के साथ एक स्वच्छ, सुरक्षित एवं पर्यावरण-संवेदनशील भविष्य की ओर अग्रसर है। कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों के उत्साहवर्धन और भविष्य में अधिकाधिक वृक्षारोपण हेतु प्रेरणा के साथ हुआ।

What's your reaction?