चित्तौड़गढ़ / कपासन - सांवलिया धाम में संत अनुज दास एवं रामपाल बने उत्तराधिकारी
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल*

  • बड़ी खबर

जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका * चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों * चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल* * जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू * CM की सभा में पानी की बोतल पर बवाल: युवक से कथित मारपीट के आरोप, टाउन हॉल में गरमाया माहौल * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता * चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही * अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी

भंडारे में कई संतों सहित श्रद्धालुओं ने प्रसाद किया ग्रहण

सीधा सवाल। कपासन। श्री सांवलिया धाम आश्रम मुंगाणा के महंत महामंडलेश्वर चेतन दास महाराज के देवलोक गमन के 17वें दिन रविवार को भंडारे और संत सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र से कई प्रसिद्ध संत और हजारों शिष्य पहुंचे। भंडारे में महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग अलग डोम की व्यवस्था की गई।संत चेतन दास महाराज की चरण पादुका को गांव से जुलूस के रूप में आश्रम लाया गया। अंत्येष्ठि स्थल पर विधिवत पूजा के बाद पादुका स्थापित की गई। इसी स्थान पर मंदिर निर्माण का निर्णय लिया गया। वहीं मुंबई से आए माधवाचार्य महाराज ने संत सम्मेलन की अध्यक्षता की।

दोनों शिष्यों को किया उत्तराधिकारी नियुक्त

संत सम्मेलन में चेतन दासजी महाराज के शिष्यों अनुज दास जी और रामपाल दास जी को चादर ओढ़ाकर उत्तराधिकारी नियुक्त किया गया। रामपाल दास जी को नृसिंहद्वारा मुंगाना का महंत और अनुज दास जी को सांवलिया धाम आश्रम का महंत बनाया गया। कार्यक्रम में अहमदाबाद के दिलीप देवाचार्य महाराज, अयोध्या के नृत्य गोपाल दास महाराज समेत कई प्रमुख संत उपस्थित रहे। सभी संतों को यथायोग्य दक्षिणा देकर विदाई दी गई। भंडारे में एक लाख से अधिक लोगों ने प्रसादी पाई।इस दौरान इंदौर के राधे राधे बाबा, पूर्व मंत्री श्री चंद कृपलानी, पूर्व मंत्री उदय लाल आंजना, सांसद सीपी जोशी, विधायक अर्जुन लाल जीनगर, चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या, बेगूं विधायक सुरेश धाकड़, भूपाल सागर के प्रधान हेमेंद्र सिंह, पूर्व प्रधान मोहब्बत सिंह राठौड़, पूर्व विधायक बद्री लाल जाट, कपासन प्रधान भेरू लाल चौधरी और मावली के पूर्व विधायक धर्म नारायण जोशी, पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष शिव दयाल जोशी ने भी दोनों संतों को चादर ओढ़ाकर स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस प्रशासन, एनसीसी कैडेट, स्काउट और स्वयंसेवकों ने व्यवस्था में सहयोग किया।

1700 मंदिरों में करवाई थी प्राण प्रतिष्ठा

महामंडलेश्वर चेतन दास मेवाड़ मालवा, गुजरात, महाराष्ट्र और संपूर्ण राजस्थान क्षेत्र के प्रसिद्ध संत थे। उन्होंने लगभग 1700 मंदिरों में प्राण प्रतिष्ठा करवाई। जिसमें कई मंदिरों का निर्माण और जीर्णोद्धार भी करवाया। पिछले 30 वर्षों से कुंभ मेले में संतों और श्रद्धालुओं की सेवा के लिए मेवाड़ मीरा खालसा का संचालन कर रहे थे।गंगरार क्षेत्र के करेडिया में जन्मे महंत का बचपन का नाम गणेश था। बूढ़ गांव के संत बिहारी दासजी से प्रभावित होकर उनकी शरण में चले गए। गुरु के साथ मुंगाणा के नृसिंह द्वारा में रहने लगे। 1961 में संत बिहारी दासजी के देहावसान के बाद उनकी स्मृति में गुरु पूर्णिमा महोत्सव मनाने लगे। प्रयाग कुंभ में चार अनी अखाड़ों के जगदगुरुओं ने उन्हें महामंडलेश्वर की उपाधि से सम्मानित किया। मुंगाणा आश्रम में गो शाला और अन्नपूर्णा भोजन शाला, वेद गुरुकुल का संचालन होता है।

What's your reaction?