चित्तौड़गढ़ / बेंगू - श्रावण मास के दूसरे सोमवार को कावड़ यात्राओं का हुआ समागम
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर

  • बड़ी खबर

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद

  • बड़ी खबर

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी के बंबोरी में बुधवार को आएंगे सीएम भजनलाल शर्मा, रात रुकेंगे, ग्राम विकास चौपाल में ग्रामीणों से करेंगे संवाद * चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ में चोरी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, 10 लाख का एल्युमिनियम तार जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ / बेंगू - खड़े सीमेंट बल्कर के पीछे भिड़ी तेज रफ्तार स्लीपर बस, 1 की मौत, आधा दर्जन यात्री घायल * चित्तौड़गढ़ - शराबी को बाहर निकालने पर फर्नीचर शोरूम पर हमला, पत्थरबाजी और तोड़फोड़ से मचा हड़कंप * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - बेटी को ब्लैकमेल करने और छेड़छाड़ करने पर रोका तो पिता के तोड़े हाथ पैर * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - सड़क हादसे में दंपति की मौत, दो गंभीर घायल,अज्ञात वाहन ने दो मोटरसाइकिल को मारी टक्कर * चित्तौड़गढ़ - अजब बेबसी..बंदर और मदारी की रस्साकशी....! * चित्तौड़गढ़ / कपासन - पुलिस थाना एवं ए एन्ट्रीएफ टीम की सयुक्त कार्यवाही मे एक बेलेनो कार, एक मोटर साईकिल से 36 किलोग्राम अफीम डोडा चूरा व 16 ग्राम एमडीएम मौली पाउडर जब्त * चित्तौड़गढ़ - लकड़ियों से चला रहे भंडारा, हर दिन तीन हजार से ज्यादा ले रहे प्रसाद * चित्तौड़गढ़ - लेन-देन के विवाद ने लिया खूनी रूप: रिपोर्ट देने जा रही महिला को कार से कुचलकर हत्या

सीधा सवाल। बेगूं। भगवान भोलेनाथ के अति प्रिय पवित्र श्रावण मास के दूसरे सोमवार को बेगूं नगर में कावड़ यात्राओ का समागम हुआ, महिला मंडल द्वारा नीलकंठ महादेव से देवरिया महादेव मेघपुरा तक तो वहीं श्रीबजरंग व्यायामशाला एवं शिवदेह महादेव परिवार चेची द्वारा नगर के बड़ोदिया महादेव से शिवदेह महादेव चेची तक निकली। जानकारी के अनुसार पवित्र श्रावण मास के दूसरे सोमवार को महिला मंडल द्वारा नीलकंठ महादेव से देवरिया महादेव मेघपुरा तक कावड़ यात्रा निकाली गई। कावड़ यात्रा में उज्जैन मध्यप्रदेश से कावड़ में जल भरकर पहुंचे बेगूं निवासी कैलाश भाटी और लाल चुनरी में कंधों पर कावड़ लिए महिलाएं हर हर महादेव के जयकारे लगाते हुए चल रही थी। कावड़ यात्रा का नगर के पुराने बस स्टैण्ड पर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष एडवोकेट विदुषी बिल्लू के नेतृत्व में भाजपा नगर मंडल के कार्यकर्ताओं और नगरपालिका कार्यालय के बाहर नगरपालिका अध्यक्षा रंजना शर्मा की उपस्थिति में नगरपालिका कर्मचारियों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान देवरिया महादेव के आचार्य पंडित रामपाल शर्मा, पंचायत समिति सदस्य शंभूलाल धाकड़, तारावती धाकड़, पालिका पार्षद एडवोकेट जयदीप बिल्लू, राकेश गुर्जी, कैलाश मंत्री, दिनेश कासलीवाल, शंकर लखी, राजेंद्र आचार्य, सागर पटवा सहित भाजपा नगर मंडल के कार्यकर्ता मौजूद थे।

बड़ोदिया महादेव से शिवदेह महादेव चेची तक निकली लगातार 13 वें वर्ष कावड़ यात्रा

श्रीबजरंग व्यायामशाला एवं शिवदेह महादेव परिवार चेची द्वारा पिछले 12 वर्षों से अनवरत जारी कावड़ यात्रा 13 वर्ष भी धूमधाम से निकली। नगर के बड़ोदिया महादेव से शिवदेह महादेव चेची तक निकली कावड़ यात्रा का नगरवासियों द्वारा जगह जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। कावड़ यात्रा में डीजे पर चल रहे भजनों की स्वरलहरियों के बीच शिवभक्त कावड़ कंधों पर उठाकर बम भोले, हर हर महादेव के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। इस दौरान महंत रामदास महाराज, अमरदास महाराज, रामस्नेही दास महाराज, भूमि विकास बैंक उपाध्यक्ष मदनगोपाल धाकड़, पंचायत समिति सदस्य शंभूलाल धाकड़ सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। कावड़ यात्रा का ग्रामीण क्षेत्रों दौलतपुरा, हरिपुरा, माधोपुर, खरड़ी, अनोपपुरा, सेमलिया , कल्याणपुरा में भी ग्रामीणों द्वारा पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। इधर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पर्याप्त पुलिस जाब्ता तैनात था, वहीं बेगूं थानाधिकारी शिवलाल मीणा नगर में गश्त कर व्यवस्थाओं पर नजर बनाए हुए थे।

What's your reaction?