चित्तौड़गढ़ - मीरा स्मृति संस्थान की साधारण सभा सम्पन्न
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल*

  • बड़ी खबर

जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका * चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों * चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल* * जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू * CM की सभा में पानी की बोतल पर बवाल: युवक से कथित मारपीट के आरोप, टाउन हॉल में गरमाया माहौल * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता * चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही * अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी

 सीधा  सवाल। चित्तौड़गढ़।

मीरा स्मृति संस्थान, चित्तौड़गढ़ की साधारण सभा (जनरल हाउस मीटिंग) नव निर्वाचित अध्यक्ष अनिल शिशोदिया की अध्यक्षता में 20 जुलाई रविवार को संगम रोड़ स्थित वाटिका में सम्पन्न हुई। संस्थान के सहसचिव अनन्त समदानी ने जानकारी देते हुए बताया कि मीरा स्मृति संस्थान चित्तौड़गढ़ का एक गरिमामयी सांस्कृतिक संस्था के रूप में सुदीर्घ योगदान रहा है। नवगठित कार्यकारिणी की यह प्रथम साधारण सभा थी, जिसमें कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए। संस्थान के अध्यक्ष अनिल शिशोदिया ने बताया कि संस्थान की स्थापना 37 वर्ष पूर्व हुई थी वर्तमान समय की आवश्यकताओं के अनुरूप संस्था के विधान में कुछ संशोधन आवश्यक हो गए थे। उपाध्यक्ष ओमप्रकाश ओदिच्य ने प्रथम प्रस्ताव रखते हुए संरक्षक पद के गठन की घोषणा की, जिस पर सर्वसम्मति से वरिष्ठ साहित्यकार सत्यनारायण समदानी को संरक्षक पद पर मनोनीत किया गया।

सभा में अन्य प्रमुख प्रस्तावों में आजीवन सदस्यता शुल्क ₹11,000 निर्धारित करना एवं प्रत्येक सदस्य के लिए संस्थान की साहित्यिक पत्रिका “मीरायन” की आजीवन सदस्यता लेना अनिवार्य करना शामिल रहा। इसके साथ ही तीन या अधिक बैठकों में अनुपस्थित रहे निष्क्रिय सदस्यों को सक्रिय भागीदारी हेतु प्रेरित करने अथवा सदस्यता समाप्त करने संबंधी निर्णय भी लिया गया अनुशासनहीनता अथवा अशिष्ट 

भाषा का प्रयोग करने वाले सदस्यों की सदस्यता समाप्त करने हेतु साधारण सभा में प्रस्ताव पारित करने का अधिकार भी संस्था को दिया गया। सभा के अंत में निवर्तमान अध्यक्ष सत्यनारायण समदानी द्वारा संस्थान को पिछले 37 वर्षों से दिए जा रहे निस्वार्थ, सक्रिय योगदान एवं “मीरायन” पत्रिका के सतत प्रकाशन और इसे एक प्रतिष्ठित साहित्यिक मंच के रूप में स्थापित करने के उनके उल्लेखनीय प्रयासों के लिए उन्हें प्रशस्ति पत्र भेंट किया गया। प्रशस्ति पत्र का वाचन कार्यकारिणी सदस्य सुमन्त सुहालका ने किया। सभा में उपाध्यक्ष ओमप्रकाश ओदिच्य, कोषाध्यक्ष विनायक द्विवेदी, सीए अर्जुन मुंदड़ा, सहसचिव‌ अनन्त समदानी, कार्यकारिणी सदस्य‌ अमरकंठ उपाध्याय, जे.पी. भटनागर, विट्ठल पांडे, प्रदीप दीक्षित, प्रदीप काबरा, सुमन्त सुहालका, पूर्व प्राचार्य लोकेन्द्र सिंह, शिक्षाविद नारायण सिंह राव, प्रो. आर.एल. मारु, दिलीप नंदावत, अतुल शिशोदिया, रमेश जोशी, राष्ट्रीय कवि अब्दुल जब्बार, ऊषा रांदड़, कुंतल तोषनीवाल, ऊषा शिशोदिया, भोलाराम प्रजापत, दीपक तिवारी, सीए सुरेश काबरा, अशोक काबरा सहित गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। सभा का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

What's your reaction?