चित्तौड़गढ़ - भगवत चरणों में प्रीति व गुरु के चरणों में अनुराग हो वही सच्चा भक्त होता है - संत दिग्विजय राम
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल*

  • बड़ी खबर

जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका * चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों * चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल* * जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू * CM की सभा में पानी की बोतल पर बवाल: युवक से कथित मारपीट के आरोप, टाउन हॉल में गरमाया माहौल * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता * चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही * अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। बिना भक्तमाल पठन के हृदय में भक्ति का बीजारोपण होना संभव नहीं है l प्रेम को परिभाषित नहीं किया जा सकता है प्रेम को शब्दों में नहीं आका जा सकता है प्रेम केवल अनुभव किया जा सकता है जिस प्रकार एक गूंगा व्यक्ति गुड का स्वाद नहीं बता सकता उसी प्रकार प्रेम को शब्दों में परिभाषित नहीं कर सकते हैं l प्रेम के समान कोई पथ नहीं है I कबीर जी ने लिखा है-- पोथी पढ़ि- पढ़ि जग मुआ पंडित भया ना कोय ढाई आखर प्रेम का पढे सो पंडित होय अर्थात संसार में लोग पढ़ते-पढ़ते मर गए लेकिन कोई ज्ञानी नहीं बना जो व्यक्ति प्रेम के ढाई अक्षर अर्थात प्रेम का मर्म समझ लेता है वही सच्चा ज्ञानी होता है l संत व सद्गुरु से कोई बड़ा सज्जन नहीं होता है l गोस्वामी तुलसीदास जी ने लिखा है संत हृदय नवनीत समाना कहा कबिनह परी कहे न जाना l l निज परिताप द्रवई नवनीता पर दुख द्रवही संत सुपुनीता अर्थात संत का हृदय मक्खन के समान होता है और जिस प्रकार ताप पाकर मक्खन पिघलता है उसी प्रकार संत भक्तों के दुख को देखकर विचलित हो जाते हैं l भक्तमाल ग्रंथ भक्तों के चरित्र की माला है l इस पृथ्वी पर भगवान अवतार लेकर पूरे जग को कृतार्थ करते हैं भक्ति एक ही प्रकार की होती.I भक्त और भगवान के बीच की कड़ी सतगुरु होते हैं व्यक्ति के जीवन में मध्यस्थ( गुरु) का होना अति आवश्यक है गुरु की महिमा बताते हुए तुलसीदास जी लिखते हैं- गुरु बिन भव निधि तरही न कोई ,जो बिरंचि शंकर सम होई अर्थात गुरु के बिना कोई भवसागर पार नहीं कर सकता भले ही वह ब्रह्मा या शंकर के समान ही क्यों ना हो l अंतर्राष्ट्रीय रामस्नेही संप्रदाय के अाधाचार्य रामचरण जी महाराज ने कहा है कि गुरु के बिना राम की सत्ता को नहीं जान सकते हैं गुरु और गोविंद दोनों एक ही है l राम वन गए तो राम बन गए अर्थार्त बचपन में श्री राम को गुरु विश्वामित्र जी की कृपा मिली और वनवास के समय गुरु वशिष्ठ ऋषि का मार्गदर्शन मिला जीवन में बिना गुरु के भगवान की भी गति नहीं हुई तो मनुष्य कैसे बच सकता है जिस प्रकार आंखें दो है लेकिन दृष्टी एक है इसी प्रकार गुरु गोविंद एक ही है l कबीर ने कहा गुरु गोविंद दोनों खडे काके लागू पांव बलिहारी गुरु की जो गोविंद दियों बताएं, बिना सद्गुरु के गति नहीं होती है l भक्तमाल के मूल मंगलाचरण में बताया कि भक्ति, भक्त, भगवत और गुरु यह चारों नाम है लेकिन शरीर तत्व एक ही है इनके चरणों में वंदन करने से सभी प्रकार के विघ्न नष्ट हो जाते हैं l कई ग्रंथों में संत और भगवान को एक ही माना गया है भगवान स्वयं कहते हैं कि संत मेरी आत्मा है ,उपरोक्त चारों में से एक भी मिल जाता है तो भगवत प्राप्ति हो जाती है यानी एक तत्व के मिल जाने पर चारों ही अपने आप व्यक्ति को प्राप्त हो जाते हैं जिससे उसका लोक व परलोक सुधर जाता है l जो व्यक्ति हरि, गुरु और भक्त से निष्कपट व्यवहार करता है वही सच्चा भक्त कहलाता है l व्यक्ति के मन में भगवान का नाम लेने से करुणा जागृत हो जाए और आंखों में आंसू आ जाए तो उस व्यक्ति के हृदय में भक्ति निवास करती है l भगवान वह है जो भक्त की प्रीति को देखते हैं l भगवत चरणों में प्रीत व गुरु के चरणों में अनुराग हो वही सच्चा भक्त होता है इससे भक्त के हृदय में प्रकाश होकर उसका जीवन आनंदमय में हो जाता है l

What's your reaction?