views

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। प्रदेश व्यापी आव्हान के तहत चित्तौड़गढ़ जिले में कांग्रेस जिला कार्यालय पर प्रदेश की भजनलाल सरकार को घेरने के लिए पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। वहीं इसके बाद राज्यपाल के नाम सरकार की बिगड़ती कानून व्यवस्था और विभिन्न मुद्दों को लेकर ज्ञापन दिया गया। पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए पूर्व केबिनेट मंत्री उदयलाल आंजना ने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह बिगड़ चुकी है अपराध लगातार बढ़ते जा रहे हैं। जिले के जनप्रतिनिधियों पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि यहां के जनप्रतिनिधि सरकार का काम भले ही चले ना चले लेकिन खुद का काम चला कर अंबानी और अडाणी से आगे निकलना चाह रहे हैं। चित्तौड़गढ़ में 23 जुलाई को मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे पर बोलते हुए आंजना ने कहा कि पर्ची की सरकार के मुख्यमंत्री केवल जन्मदिन में आ रहे हैं। उनका काम जन्मदिन और धार्मिक यात्रा करना रह गया है। चित्तौड़गढ़ जिले को कोई सौगात देने वाले महज। है। आंजना ने कहा कि कांग्रेस राज में उनके कार्यकाल के दौरान करवाए गए कार्यों का दोबारा लोकार्पण शिलान्यास करवाने की योजना को लेकर लिखे गए पत्र के चलते उन कार्यक्रमों पर रोक लगाया है, जिसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है। पूर्व राज्य मंत्री सुरेंद्र सिंह जाड़ावत में जिले की लंबित परियोजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यों के रोके जाने पर आक्रोश व्यक्त किया। साथ ही सरकार को आड़े हाथों लिया। इस दौरान जिला अध्यक्ष भैरूलाल चौधरी जिले के प्रभारी गणेश गोगरा, डेयरी चेयरमैन बद्रीलाल जाट जगपुरा, प्रदेश पदाधिकारी रणजीत लौट, अहसान पठान सहित प्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
