views

सीधा सवाल। कपासन। पंचायती राज मंत्रालयिक कर्मचारियों ने बुधवार को यशोदानंद नंदेश्वर मंदिर में बैठक की।इस दौरान कर्मचारियों ने तहसीलदार मोहम्मद नासिर बेग मिर्जा को मुख्यमंत्री समेत विभिन्न अधिकारियों के नाम ज्ञापन सौंपा।ब्लॉक अध्यक्ष माधव लाल नायक के अनुसार पंचायती राज के एक संवर्ग विशेष द्वारा राज्य स्तर पर लगातार झूठी शिकायतें की जा रही हैं। 2013 में नियुक्त कर्मचारियों के दस्तावेजों की छह बार जांच हो चुकी है। पूर्व कांग्रेस सरकार के दौरान तीन आईएएस अधिकारियों ने इन मामलों की जांच की थी। सभी शिकायतें निराधार पाई गई थीं।कर्मचारियों ने कैडर रिव्यू और स्वतंत्र जॉब चार्ट की मांग की है। उनका कहना है कि संवर्ग विशेष के दबाव में विभाग पक्षपातपूर्ण रवैया अपना रहा है। इससे 16 हजार मंत्रालयिक कर्मचारी मानसिक तनाव में हैं।सहायक प्रशासनिक अधिकारी कैलाशचंद्र गर्ग ने चेतावनी दी कि यदि झूठी शिकायतों पर कार्रवाई नहीं रुकी तो आंदोलन किया जाएगा।बैठक में बाबू लाल शर्मा, कैलाश चंद्र जाट, श्याम लाल बैरवा, किशन लाल जाट, लोकेश कुमार गौड़, आशीष शर्मा, नारायण लाल जाट, जितेंद्र कुमार भट्ट, देवेंद्र प्रजापत, प्रकाश गर्ग, गोपाल गौड़, सागर सक्सेना, प्रतीक भट्ट, मदन खटीक, विष्णु गौस्वामी, देवी लाल चौधरी, हिम्मत जाट, संतोष गुप्ता, भारत खिंची और सुरेंद्र विजयवर्गीय समेत कई मंत्रालयिक कर्मचारी उपस्थित थे।
