चित्तौड़गढ़ / बिनोता - बिनोता माइंस क्षेत्र में बढ़ी हुई रॉयल्टी के विरोध में वाहन चालकों व व्यापारियों का प्रदर्शन
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल*

  • बड़ी खबर

जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका * चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों * चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल* * जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू * CM की सभा में पानी की बोतल पर बवाल: युवक से कथित मारपीट के आरोप, टाउन हॉल में गरमाया माहौल * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता * चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही * अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी

सीधा सवाल। बिनोता।

क्षेत्र की खदानों व गिट्टी क्रेशर से जुड़े वाहन चालक, खदान मालिक व व्यापारी गुरुवार को बड़ी संख्या में एकत्र होकर रॉयल्टी ठेकेदार द्वारा मनमाने तरीके से बढ़ाई गई रॉयल्टी दरों के विरोध में सड़क पर उतर आए। प्रदर्शनकारियों ने बिनोता की बड़ी खदान चौराहे पर विरोध जताते हुए आरोप लगाया कि बिनोता नाके पर अन्य क्षेत्रों की तुलना में अधिक रॉयल्टी वसूली जा रही है।

प्रदर्शनकारियों ने बताया कि न केवल राशि अधिक वसूली जा रही है, बल्कि रॉयल्टी नाके के कर्मचारी वाहन चालकों व व्यापारियों से अभद्र व्यवहार करते हैं। प्रदर्शन में शामिल हरिओम आचार्य ने बताया कि गुरुवार को बड़ी संख्या में लोग विरोध स्वरूप निंबाहेड़ा एसडीएम कार्यालय ज्ञापन देने पहुंचे, लेकिन अवकाश होने के कारण ज्ञापन नहीं सौंपा जा सका। अब यह ज्ञापन शुक्रवार को सौंपा जाएगा।

विरोध प्रदर्शन की सूचना पर बिनोता पुलिस चौकी प्रभारी प्रदीप जांगिड़, दिनेश कुमार व नाहर सिंह मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से शांतिपूर्वक संवाद कर स्थिति को संभाला। इस दौरान खनिज विभाग निंबाहेड़ा कार्यालय के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।

प्रदर्शनकारियों ने यह भी बताया कि जब उन्होंने रॉयल्टी ठेकेदार के प्रतिनिधि से संपर्क करना चाहा, तो उनका फोन नहीं उठा और कोई संवाद स्थापित नहीं हो सका।

स्थानीय व्यवसायियों ने मांग की है कि रॉयल्टी दरों में समानता लाई जाए और कर्मचारियों के व्यवहार में सुधार हो, अन्यथा उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई है।

What's your reaction?