चित्तौड़गढ़ / चिकाराड़ा - गीता मां ने चिकारड़ा स्थित महावीर गोपाल गौशाला में 200 अनुयायियों के साथ मनाया जन्मदिन
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल*

  • बड़ी खबर

जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका * चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों * चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल* * जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू * CM की सभा में पानी की बोतल पर बवाल: युवक से कथित मारपीट के आरोप, टाउन हॉल में गरमाया माहौल * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता * चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही * अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी

नाकोड़ा भक्ति संध्या में झूमे श्रद्धालु, गौसेवा से भावुक हुईं गीता मां

सीधा सवाल। चिकारड़ा। डोम्बिवली मुंबई की प्रसिद्ध साध्वी गीता मां ने गुरुवार को चिकारड़ा स्थित श्री महावीर गोपाल गौशाला में अपने 200 अनुयायियों के साथ अत्यंत भक्ति और सेवा भाव से अपना जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर उन्होंने गौ माता की पूजा-अर्चना, भजन संध्या, और गौसेवा कर अपने जीवन के इस विशेष दिन को गौमाताओं के बीच बिताया।

गौशाला के अध्यक्ष सौभागमल छाजेड़ व व्यवस्थापक दिनेश अग्रवाल ने बताया कि गीता मां पूर्व में भी गौशाला का भ्रमण कर चुकी हैं और यहां की सुव्यवस्थित सेवाओं से प्रभावित होकर उन्होंने अपने जन्मदिवस पर यहीं कार्यक्रम आयोजित करने की इच्छा जताई थी। उनकी इस भावना को साकार रूप देने के लिए देवीलाल छाजेड़ ने आयोजन की जिम्मेदारी संभाली।

कार्यक्रम की शुरुआत नाकोड़ा भक्ति संध्या से हुई, जिसमें नाकोड़ा भैरव भक्ति मंडल के भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे। पंडाल में गूंजते भजनों और भक्ति की उमंग के बीच उपस्थित जनसमूह ने गीता मां का जोरदार स्वागत किया। उन्हें शाल ओढ़ाकर व मालाएं पहनाकर सम्मानित किया गया।

इस दौरान गीता मां की आंखों से भावनाओं का सैलाब छलक पड़ा। उन्होंने गौशाला की व्यवस्थाओं में आए सकारात्मक बदलावों की सराहना करते हुए अपने अनुयायियों से गौशाला में सहयोग की भी अपील की। गीता मां ने अपने हाथों से गौ माताओं को हरा चारा खिलाया, और इस सेवा को अपने जीवन का अमूल्य पल बताया।

कार्यक्रम में मुंबई से आए महिला मंडल के सदस्यों, नाकोड़ा भक्ति मंडल, चिकारड़ा जैन समाज संघ सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी, गौभक्त और गौशाला के ग्वाले उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथियों में मदनलाल खंडेलवाल, लक्ष्मीलाल मेनारिया, रामेश्वरलाल खंडेलवाल, नानालाल सुथार, सुभाष अग्रवाल, केतन छाजेड़, संघ अध्यक्ष अशोक कुमार बोहरा, सहित कई गणमान्यजन मौजूद रहे। कार्यक्रम के पश्चात गीता मां चित्तौड़गढ़ स्थित बाण माता मंदिर पहुंचीं, जहां दर्शन के बाद वे पुनः मुंबई के लिए रवाना हुईं।

What's your reaction?