चित्तौड़गढ़ - हरियालो राजस्थान अभियान को लेकर जिला कलक्टर ने दी सख्त हिदायत, अधिकतम पौधरोपण के निर्देश
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल*

  • बड़ी खबर

जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका * चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों * चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल* * जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू * CM की सभा में पानी की बोतल पर बवाल: युवक से कथित मारपीट के आरोप, टाउन हॉल में गरमाया माहौल * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता * चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही * अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंशा के अनुरूप पर्यावरण संरक्षण की दिशा में चलाए जा रहे "हरियालो राजस्थान" महाअभियान के सफल क्रियान्वयन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तत्परता से जुटा हुआ है। इसी क्रम में जिला कलक्टर आलोक रंजन ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले के समस्त उपखण्ड अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर आवश्यक निर्देश प्रदान किए।

बैठक में जिला कलक्टर ने स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि 27 जुलाई को जिलेभर में अधिकतम संख्या में पौधारोपण किया जाए, ताकि अभियान का प्रभाव जनमानस तक गहराई से पहुंचे। उन्होंने कहा कि सभी उपखण्ड अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में ब्लॉक स्तर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित करें, जिसमें स्थानीय जनप्रतिनिधियों, पंचायत जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, विद्यालयों एवं आमजन की सहभागिता सुनिश्चित की जाए।

इंडस्ट्रीज़ को मिला लक्ष्य लगाएंगे 25 हजार पौधे

जिला कलक्टर ने जिले के सभी औद्योगिक इकाइयों को पर्यावरणीय दायित्वों के प्रति सजग रहने का आह्वान करते हुए प्रत्येक इंडस्ट्री को न्यूनतम 25 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य सौंपा। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि पौधारोपण केवल औपचारिकता तक सीमित न रहकर उनकी सुरक्षा एवं देखभाल की जिम्मेदारी भी संबंधित इकाइयों द्वारा सुनिश्चित की जाए।

एनएचएआई से समन्वय कर प्रमुख स्थलों पर पौधारोपण

जिला कलक्टर ने एनएचएआई से समन्वय स्थापित कर राजमार्ग किनारे और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर बड़े आकार के पौधे लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन स्थलों पर छायादार, फलदार एवं स्थानीय जलवायु के अनुकूल पौधों का चयन कर उनका गार्डिंग व संरक्षित रख-रखाव सुनिश्चित किया जाए।

ब्लॉक एवं ग्राम पंचायत स्तर पर जनभागीदारी को मिले बढ़ावा

 रंजन ने सभी बीडीओ, तहसीलदार, पंचायत समिति सदस्यों एवं ग्राम पंचायत सचिवों को निर्देश दिए कि वे अपने स्तर पर जनजागरूकता अभियान चलाकर ज्यादा से ज्यादा नागरिकों को इस अभियान से जोड़ें। विद्यालयों, कॉलेजों एवं स्वयंसेवी संस्थाओं की भागीदारी से अभियान को जन-आंदोलन का रूप दिया जाए।

उन्होंने कहा कि यह केवल एक पौधारोपण कार्यक्रम नहीं, बल्कि भविष्य की पीढ़ियों के लिए एक हरित धरोहर तैयार करने का संकल्प है। जिला प्रशासन इसे एक मिशन के रूप में ले रहा है और सभी विभागों, संस्थाओं एवं नागरिकों से इस पुनीत कार्य में सक्रिय भागीदारी की अपेक्षा रखता है।

फॉलोअप व समीक्षा होगी नियमित

जिला कलक्टर ने बताया कि 27 जुलाई को किए गए पौधारोपण की गहन मॉनिटरिंग एवं फॉलोअप रिपोर्टिंग की जाएगी। इसके लिए नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की जा रही है, जो समय-समय पर निरीक्षण कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करेंगे।

बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रभा गौतम, मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनय पाठक, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी राकेश पुरोहित, उपवन संरक्षक राहुल झांझरिया सहित शिक्षा के विभाग अधिकारी मौजूद रहे। साथ ही वीसी के माध्यम से सभी उपखण्ड अधिकारी, तहसीलदार, विकास अधिकारी उपस्थित रहे।

What's your reaction?