चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - *प्रभु का प्रिय बनने से पहले बनें परिवार के प्रिय– मुनि श्री युग प्रभ*
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल*

  • बड़ी खबर

जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका * चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों * चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल* * जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू * CM की सभा में पानी की बोतल पर बवाल: युवक से कथित मारपीट के आरोप, टाउन हॉल में गरमाया माहौल * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता * चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही * अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी

निंबाहेड़ा। नवकार भवन में आयोजित चातुर्मासिक प्रवचन श्रृंखला के अंतर्गत धर्मसभा को संबोधित करते हुए जैन संत मुनि श्री युग प्रभ जी म. सा. ने कहा कि संसार रूपी भवसागर से तिरने के लिए जीवन में दो बातें अत्यंत आवश्यक हैं – समर्पण का भाव और अहंकार का त्याग। जब तक मनुष्य के भीतर देव, गुरु और धर्म के प्रति समर्पण नहीं आता, तब तक वह आत्मकल्याण की दिशा में अग्रसर नहीं हो सकता।

मुनि श्री ने उदाहरण देते हुए कहा, "बर्फ का स्वभाव है ठंडक देना, अग्नि का स्वभाव है जलाना, ज़हर का स्वभाव है मारना – ठीक वैसे ही देव, गुरु और धर्म का स्वभाव है तारना।" उन्होंने कहा कि देवगुरु धर्म ही ऐसा मार्ग है, जिसमें आत्मा को संसार से तिराने की शक्ति है। इसके अतिरिक्त अन्य किसी भी साधन में इतनी सामर्थ्य नहीं है।

श्रावक के चौथे गुण 'लोकप्रियता' पर विशेष बल देते हुए मुनि श्री ने कहा कि श्रावक को धर्म आराधना प्रसन्नता के साथ करनी चाहिए। समाज में रहने वाला श्रावक जब तक लोक में प्रिय नहीं बनता, तब तक वह धर्म का प्रभावी प्रचारक नहीं बन सकता। लोकप्रिय बनने के लिए संस्कारवान जीवन आवश्यक है।

उन्होंने कहा, "प्रभु का प्रिय बनने से पहले, परिवार का प्रिय बनो।" जो व्यक्ति परिवार का प्रिय बन जाता है, वह समाज में जहाँ भी जाता है, वहाँ सम्मान, यश और प्रतिष्ठा प्राप्त करता है। परिवार का प्रिय बनने के लिए दो बातें जीवन में अनिवार्य हैं– बड़ों के प्रति आदर का भाव और छोटों के प्रति त्याग का भाव।

मुनि श्री ने एक सुंदर उपमा देते हुए कहा, "जैसे नींबू का रस और गुड़ की भेली पास-पास रखी हो, तो भी मक्खियाँ गुड़ की ओर ही आकर्षित होती हैं। उसी प्रकार जो व्यक्ति जीवन में आदर और त्याग के साथ जीता है, वह ही सबके दिलों में राज करता है।" ऐसा व्यक्ति परिवार का ही नहीं, प्रभु का भी प्रिय बन जाता है।

अपने प्रवचन में मुनिश्री ने दुर्योधन, पांडव, राम और महावीर की भावनाओं का उल्लेख करते हुए वर्तमान समाज का दर्पण प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि दुर्योधन की भावना थी: “मेरा सौ मेरा, तेरा भी मेरा।”पांडवों की भावना थी: “तेरा सौ तेरा, मेरा सौ मेरा।”राम की भावना थी: “तेरा सौ तेरा, लेकिन मेरा भी तेरा।”महावीर की भावना थी: “ना तेरा, ना मेरा – यह जग है रैन बसेरा।”

उन्होंने कहा कि आज अधिकतर लोग दुर्योधन की भावना में जी रहे हैं, जबकि प्रभु का प्रिय बनने के लिए महावीर जैसी समत्व दृष्टि अपनानी होगी। जो व्यक्ति ‘मेरा’ और ‘तेरा’ की सीमाओं से ऊपर उठता है, वही सच्चा साधक बनता है।

प्रवचन के अंत में सुश्री उन्नति सिरोया (सुपुत्री श्रीमती कविता एवं पंकज सिरोया) द्वारा 9 उपवास का प्रत्याख्यान ग्रहण किया गया। इस अवसर पर श्रीमती परिधि संचेती एवं श्रीमती चंदा छाजेड़ द्वारा उनका सम्मान किया गया। रविवार को लोगस्स का जाप भी संपन्न हुआ, जिसके लाभार्थी गुरुभक्त परिवार, उदयपुर रहे। धर्मसभा में निंबाहेड़ा सहित चित्तौड़गढ़, जावद, सतखंडा, बिलोदा, बिनोता, भदेसर आदि स्थानों से पधारे अनेक श्रद्धालु श्रावक-श्राविकाएं उपस्थित रहे।

What's your reaction?