चित्तौड़गढ़ - सांसद जोशी ने यूनिटी मार्च स्वागत तैयारियों की बनाई रूपरेखा
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही

  • बड़ी खबर

अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही * अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी के बंबोरी में बुधवार को आएंगे सीएम भजनलाल शर्मा, रात रुकेंगे, ग्राम विकास चौपाल में ग्रामीणों से करेंगे संवाद * चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ में चोरी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, 10 लाख का एल्युमिनियम तार जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ / बेंगू - खड़े सीमेंट बल्कर के पीछे भिड़ी तेज रफ्तार स्लीपर बस, 1 की मौत, आधा दर्जन यात्री घायल * चित्तौड़गढ़ - शराबी को बाहर निकालने पर फर्नीचर शोरूम पर हमला, पत्थरबाजी और तोड़फोड़ से मचा हड़कंप * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - बेटी को ब्लैकमेल करने और छेड़छाड़ करने पर रोका तो पिता के तोड़े हाथ पैर * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - सड़क हादसे में दंपति की मौत, दो गंभीर घायल,अज्ञात वाहन ने दो मोटरसाइकिल को मारी टक्कर

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में दिल्ली से रवाना होकर उनकी जन्मस्थली पर जाने वाली ‘गंगा प्रवाह यूनिटी मार्च यात्रा’ 24 नवंबर को दोपहर 1 बजे सांवलिया जी पहुंचेगी। यात्रा के स्वागत के लिए भव्य तैयारियाँ जोर शोर से जारी है। यात्रा की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को सांवलिया जी गोकुल विश्रांति गृह में सांसद सी पी जोशी के मुख्य आतिथ्य एवं जिलाध्यक्ष रतन लाल गाडरी की अध्यक्षता एवं कपासन विधायक अर्जुनलाल जीनगर, सांवलिया मंदिर मंडल अध्यक्ष जानकी दास वैष्णव के विशिष्ट आतिथ्य में बैठक आयोजित हुई। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी मनोज पारीक ने बताया कि बैठक को संबोधित करते हुए सांसद सी पी जोशी ने कहा कि कांग्रेस ने स्वतंत्र भारत के प्रथम गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल के ऐतिहासिक योगदान को लंबे समय तक उपेक्षित किया। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को एक नई दिशा देते हुए लौह पुरुष पटेल की दुनिया की सबसे ऊँची प्रतिमा – ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ स्थापित कर उनके विचारों और आदर्शों को फिर से राष्ट्रीय चेतना में स्थापित किया। आज देश के चारों दिशाओं से गंगा प्रवाह यात्रा, यमुना प्रवाह यात्रा सहित विभिन्न एकता यात्राएँ निकल रही हैं, जिनका भव्य संगम केवड़िया में होगा। यह संगम केवल यात्राओं का नहीं, बल्कि भारत की एकता, अखंडता और राष्ट्रीय संकल्प का प्रतीक है।

लौह पुरुष पटेल ने जिस समय रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर देश को एकजुट किया, उस समय भी भारत को एकता की आवश्यकता थी और आज भी वही आवश्यकता उतनी ही महत्वपूर्ण है। देश विरोधी ताकतें समाज को भ्रमित करने, विभाजित करने और राष्ट्र की प्रगति को रोकने का प्रयास कर रही हैं। ऐसे समय में युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। अधिक से अधिक युवा इस यात्रा से जुड़ें, सोशल मीडिया और फेसबुक पर अपील करें और एकता का संदेश गाँव-गाँव, शहर-शहर तक पहुँचाएँ। जोशी ने कहा कि मतदाता सूची का शुद्धिकरण लगातार होता आया है, लेकिन हमें इसे और अधिक सजगता के साथ करना होगा। बिहार में लाखों घुसपैठियों और मृत व्यक्तियों के नाम सूची में पाए गए थे, जिससे लोकतंत्र की पवित्रता प्रभावित होती थी। इस देश के लोकतंत्र में भागीदारी का अधिकार केवल इसी देश में जन्मे नागरिकों को होना चाहिए। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बिहार में जंगलराज गया और मंगलराज आया, और व्यवस्था सुधार की दिशा में बड़ा परिवर्तन आया। जिलाध्यक्ष रतनलाल गाड़री ने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि यह आयोजन पूरे चित्तौड़गढ़ जिले के लिए गौरव का विषय है, भाजपा कार्यकर्ताओ को इस यात्रा का स्वागत सत्कार का सौभाग्य मिला है इसलिए हर व्यवस्था उत्कृष्ट और बेहतर होनी चाहिए। इसमें कोई कमी ना रहे। विधायक अर्जुनलाल जीनगर ने कहा कि कार्यक्रम में कोई कमी ना रहे यात्रा के साथ जो यात्री चल रहे हैं उनको लगना चाहिए कि पारंपरिक स्वागत हुआ है। यह यूनिटी मार्च यात्रा सरदार पटेल की 150वीं जयंती को समर्पित भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय अभियान है, जिसका उद्देश्य भारत की एकता और अखंडता के सरदार पटेल के संदेश को अधिक प्रभावी रूप से देशभर में पहुंचाना है।

एस आई आर पर विचार व्यक्त करते हुए विधायक जीनगर ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की नैतिक जिम्मेदारी है कि कोइ नाम छुटे नही और फर्जी नाम जुड ना जाये पुरी सजगता और सतर्कता से एस आई आर मे भुमिका निभाये।

बेठक का संचालन करते हुए यात्रा के संपूर्ण संचालन प्रभारी जिला महामंत्री रघु शर्मा ने यात्रा के स्वागत मंच, मार्ग, सुरक्षा, पार्किंग, पेयजल तथा व्यवस्था प्रबंधन सहित कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत जानकारी दी। जिला महामंत्री हर्षवर्धन सिंह रूद एवं श्रवण सिंह राव ने इस यात्रा को एकता, अखंडता और राष्ट्रीय गौरव से जुड़ा महत्वपूर्ण आयोजन बताते हुए अधिक से अधिक लोगों से सहभागिता की अपील की है। यात्रा के सांवलिया जी पहुंचने पर जिला अध्यक्ष रतनलाल गाड़री के नेतृत्व में जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा यात्रा का भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत किया जायेगा। सांवलियाजी मंदिर मंडल अध्यक्ष जानकीदास वैष्णव ने आभार व्यक्त किया। मंडल अध्यक्ष राकेश लढ्ढा ने अतिथियों का स्वागत किया।

यात्रा के आगमन से पूर्व भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रातः 11 बजे सांवलिया कॉलेज से मीरा सर्किल तक पदयात्रा निकाली जाएगी। इस पैदल मार्च में सांसद सी.पी. जोशी, जिलाध्यक्ष रतन लाल गाडरी, विधायक श्रीचंद कृपलानी, अर्जुनलाल जीनगर चन्द्रभान सिंह आक्या, सुरेश धाकड़, जिला प्रमुख गब्बर सिंह अहीर सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, महिलाओं, युवाओं और कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या भाग लेगी। बैठक में जिला उपाध्यक्ष सीपी नामधराणी, अशोक रायका, चन्द्रशेखर शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी मनोज पारीक, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष गोटूलाल सुथार, जिला आईटी संयोजक नन्दकिशोर लौहार, सह संयोजक आशीष शर्मा, एसटी मोर्चा पन्नालाल भील,प्रिंस शर्मा, मण्डल अध्यक्ष रतननाथ योगी, शंभूलाल गाडरी, सुरेश जाट, दिनेश पारासर, शंकर तेली, मांगीलाल जणवा, भैरूलाल गाडरी, राजेन्द्र सिंह, तुसलीराम शर्मा, राजकुमार सुखवाल, चन्द्रशेखर सोनी, कर्नल सिंह, प्रिंस शर्मा, सूर्यपाल सिंह गुड़ा, पवन तिवारी, अविनाश शर्मा, विकास बरेगामा, गणेश लाल पूर्बिया, कैलाश गिरी, कृष्णपाल सिंह चूंडावत, अर्जुन जोनवाल, हर्षद दशोरा, हीरालाल रायका, राम रायका, जितेंद्र शर्मा, राधेश्याम कुमावत, नवीन सुखवाल आदि उपस्थित थे।

What's your reaction?