प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी

  • बड़ी खबर

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी के बंबोरी में बुधवार को आएंगे सीएम भजनलाल शर्मा, रात रुकेंगे, ग्राम विकास चौपाल में ग्रामीणों से करेंगे संवाद

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी के बंबोरी में बुधवार को आएंगे सीएम भजनलाल शर्मा, रात रुकेंगे, ग्राम विकास चौपाल में ग्रामीणों से करेंगे संवाद * चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ में चोरी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, 10 लाख का एल्युमिनियम तार जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ / बेंगू - खड़े सीमेंट बल्कर के पीछे भिड़ी तेज रफ्तार स्लीपर बस, 1 की मौत, आधा दर्जन यात्री घायल * चित्तौड़गढ़ - शराबी को बाहर निकालने पर फर्नीचर शोरूम पर हमला, पत्थरबाजी और तोड़फोड़ से मचा हड़कंप * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - बेटी को ब्लैकमेल करने और छेड़छाड़ करने पर रोका तो पिता के तोड़े हाथ पैर * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - सड़क हादसे में दंपति की मौत, दो गंभीर घायल,अज्ञात वाहन ने दो मोटरसाइकिल को मारी टक्कर * चित्तौड़गढ़ - अजब बेबसी..बंदर और मदारी की रस्साकशी....! * चित्तौड़गढ़ / कपासन - पुलिस थाना एवं ए एन्ट्रीएफ टीम की सयुक्त कार्यवाही मे एक बेलेनो कार, एक मोटर साईकिल से 36 किलोग्राम अफीम डोडा चूरा व 16 ग्राम एमडीएम मौली पाउडर जब्त * चित्तौड़गढ़ - लकड़ियों से चला रहे भंडारा, हर दिन तीन हजार से ज्यादा ले रहे प्रसाद * चित्तौड़गढ़ - लेन-देन के विवाद ने लिया खूनी रूप: रिपोर्ट देने जा रही महिला को कार से कुचलकर हत्या * चित्तौड़गढ़ / चिकारड़ा - मंगलवाड़-निंबाहेड़ा राजमार्ग के नपावली में सड़क हादसा, दो की मौत * चित्तौड़गढ़ / कपासन - महिला ने ट्रेन के आगे कूद कर दी जान, उसके बच्चों के कुएं में मिले शव

छोटीसादड़ी पुलिस, डीएसटी और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई; इंस्टाग्राम पर वीडियो डालकर फैलाता था दहशत

सीधा सवाल। छोटीसादड़ी। छोटीसादड़ी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 25 हजार रुपए के इनामी और कुख्यात बदमाश लक्ष्मण मोग्या को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और सोशल मीडिया पर अपराधों के वीडियो अपलोड कर इलाके में दहशत फैलाता था। गिरफ्तारी के दौरान उसने पुलिस टीम पर पत्थर फेंककर हमला किया और खाई में कूदकर भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उसे दबोच लिया। पुलिस के अनुसार 9 मई को बरवाड़ा नाका निवासी राधेश्याम रेगर ने छोटीसादड़ी थाना पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि 8 मई की रात लक्ष्मण मोग्या अपने साथियों कन्हैयालाल, कवरलाल, धनराज और ताराचंद के साथ मोटरसाइकिलों पर उसकी दुकान पर पहुंचा। आरोपियों ने उधार सामान मांगा और मना करने पर विवाद शुरू कर दिया। इसके बाद बदमाशों ने दुकान के बाहर खड़ी ओमनी कार के शीशे तोड़ दिए और दुकान के अंदर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। वारदात के बाद सभी आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने मामले में विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू की थी।

देवाक माता जंगल में छिपा था बदमाश

एसपी ने बताया कि घटना के बाद से फरार चल रहे लक्ष्मण मोग्या पर एसपी कार्यालय की ओर से 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। उसकी गिरफ्तारी के लिए उप निरीक्षक रविन्द्र पाटीदार के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। मंगलवार को पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी धोलापानी थाना क्षेत्र के देवाक माता जंगल में छिपा हुआ है। सूचना पर छोटीसादड़ी पुलिस, डीएसटी और साइबर सेल की टीम ने जंगल में घेराबंदी की।
पुलिस को देखते ही आरोपी पहाड़ी पर चढ़ गया और उप निरीक्षक रविन्द्र पाटीदार पर बड़ा पत्थर फेंक दिया। इसके बाद पुलिस ने उसे रोकने के लिए पंप एक्शन गन से दो फायर किए। आरोपी करीब 15 फीट गहरी खाई में कूद गया, लेकिन पुलिस टीम ने नीचे उतरकर उसे पकड़ लिया। गिरने से आरोपी के पैर में चोट लग गई, जिसके बाद उसे जिला चिकित्सालय प्रतापगढ़ में भर्ती कराया गया। उपचार के बाद बुधवार को उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

सोशल मीडिया पर डालते थे वीडियो

एसपी बी. आदित्य ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि लक्ष्मण मोग्या और उसके साथी लूटपाट, वाहन छीनने, मारपीट और आगजनी जैसी वारदातों को अंजाम देते थे। गैंग के सदस्य घटनाओं के वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर अपलोड करते थे, जिससे इलाके में भय का माहौल बन सके। 8 मई की आगजनी की घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। पुलिस के अनुसार लक्ष्मण मोग्या के खिलाफ छोटीसादड़ी, धोलापानी, जोधपुर, नीमच और बड़ीसादड़ी थानों में हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट, लूटपाट, मारपीट, आगजनी और एससी-एसटी एक्ट सहित करीब डेढ़ दर्जन मामले दर्ज हैं।

कार्रवाई में यह थी पुलिस टीम

कार्रवाई में थानाधिकारी प्रवीण टांक, उप निरीक्षक रविन्द्र पाटीदार, डीएसटी प्रभारी प्रताप सिंह सहित पन्नालाल, अर्जुन सिंह, राजपाल सिंह, सुरेश चन्द्र जाट, रामराज गुर्जर, कमलेश, भंवर सिंह, महेश कुमार, रमेश, महावीर, नरेन्द्र, विनोद, ओमप्रकाश, शिवलाल और गणपतसिंह की अहम भूमिका रही।

What's your reaction?