CM की सभा में पानी की बोतल पर बवाल: युवक से कथित मारपीट के आरोप, टाउन हॉल में गरमाया माहौल
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू

  • बड़ी खबर

CM की सभा में पानी की बोतल पर बवाल: युवक से कथित मारपीट के आरोप, टाउन हॉल में गरमाया माहौल

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू * CM की सभा में पानी की बोतल पर बवाल: युवक से कथित मारपीट के आरोप, टाउन हॉल में गरमाया माहौल * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता * चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही * अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी के बंबोरी में बुधवार को आएंगे सीएम भजनलाल शर्मा, रात रुकेंगे, ग्राम विकास चौपाल में ग्रामीणों से करेंगे संवाद * चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ में चोरी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, 10 लाख का एल्युमिनियम तार जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ / बेंगू - खड़े सीमेंट बल्कर के पीछे भिड़ी तेज रफ्तार स्लीपर बस, 1 की मौत, आधा दर्जन यात्री घायल

पानी मांगने पर विवाद, पुलिस पर अभद्रता और मारपीट के आरोप; युवाओं ने खोला मोर्चा,

अधिकारियों की समझाइश के बाद मामला शांत

सीधा सवाल| सुमेरपुर।मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के सुमेरपुर दौरे के दौरान टाउन हॉल में आयोजित कार्यक्रम उस समय चर्चा का विषय बन गया, जब पानी की बोतल मांगने को लेकर विवाद खड़ा हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक युवक द्वारा पानी मांगने के बाद पुलिसकर्मियों और युवक के बीच कहासुनी हुई, जो कुछ ही देर में विवाद में बदल गई।
घटना की जानकारी मिलते ही टाउन हॉल परिसर में मौजूद युवाओं और लोगों में नाराजगी फैल गई। देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए और पुलिस के खिलाफ विरोध जताने लगे। कुछ समय के लिए कार्यक्रम स्थल पर तनावपूर्ण माहौल बन गया, जिससे अधिकारियों को भी स्थिति संभालने के लिए सक्रिय होना पड़ा।

"पानी मांगना गुनाह है क्या?"

मौके पर मौजूद लोगों का आरोप था कि युवक ने केवल पानी की बोतल मांगी थी, जिसके बाद उसके साथ कथित रूप से मारपीट की गई। इस बात को लेकर लोगों में खासा आक्रोश देखने को मिला।

टाउन हॉल में मौजूद लोगों का कहना था कि यदि कोई व्यक्ति प्यास लगने पर पानी मांगता है तो उसे राहत मिलनी चाहिए, न कि विवाद का सामना करना पड़े। लोगों के बीच यही चर्चा रही कि आखिर पानी मांगने जैसी सामान्य बात इतना बड़ा मुद्दा कैसे बन गई।

"प्रोटोकॉल अपनी जगह, प्यास अपनी जगह"

विरोध कर रहे युवाओं ने कहा कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा और प्रोटोकॉल व्यवस्था अपनी जगह महत्वपूर्ण है, लेकिन यदि किसी व्यक्ति को तेज प्यास लगी हो और वह विनम्रता से पानी की बोतल मांग ले तो उसके साथ कथित दुर्व्यवहार या मारपीट किसी भी दृष्टि से उचित नहीं कहा जा सकता।

युवाओं का कहना था कि मुख्यमंत्री की सभा जनता और सरकार के बीच संवाद का मंच होती है। ऐसे में यदि कोई व्यक्ति पानी मांगने पर ही विवाद में घिर जाए तो यह चिंताजनक स्थिति है। कुछ युवाओं ने नाराजगी जताते हुए कहा कि "प्रोटोकॉल अंदर का हो या बाहर का, प्यास तो इंसान को ही लगती है। यदि कोई व्यक्ति सम्मानपूर्वक पानी मांगता है तो उसे पानी मिलना चाहिए, न कि विवाद।"

युवाओं ने खोला मोर्चा, बाहर तक पहुंचा विरोध

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जैसे-जैसे घटना की जानकारी लोगों तक पहुंची, वैसे-वैसे विरोध तेज होता गया। कई लोग अपनी कुर्सियां छोड़कर बाहर निकल आए और पुलिस के खिलाफ नाराजगी व्यक्त करने लगे।कुछ समय के लिए माहौल इतना गर्म हो गया कि कार्यक्रम से अधिक चर्चा इसी घटना की होने लगी। युवाओं ने कथित रूप से मारपीट करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई और जिम्मेदारी तय करने की बात कही।

अधिकारियों ने संभाली स्थिति

स्थिति को बिगड़ता देख वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने तत्काल मोर्चा संभाला। अधिकारियों ने मौके पर मौजूद लोगों से बातचीत की, उनकी बात सुनी और समझाइश कर माहौल शांत कराने का प्रयास किया।

लगातार संवाद और समझाइश के बाद स्थिति सामान्य हुई, हालांकि घटना को लेकर लोगों में चर्चा और नाराजगी देर तक बनी रही।

सोशल मीडिया पर भी छाया विवाद

घटना के कुछ ही मिनटों में इससे जुड़े वीडियो और संदेश सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे। लोगों ने अपने-अपने स्तर पर वीडियो साझा किए और विभिन्न प्रतिक्रियाएं सामने आने लगीं। देखते ही देखते मामला टाउन हॉल से निकलकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी चर्चा का विषय बन गया।

कार्रवाई की मांग तेज

घटना के बाद मौजूद युवाओं और लोगों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उनका कहना था कि यदि किसी स्तर पर अभद्रता या अनुचित व्यवहार हुआ है तो इसकी जवाबदेही तय होनी चाहिए।

चर्चा में रहा एक सवाल

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में विकास, योजनाओं और जनहित के मुद्दों पर चर्चा होनी थी, लेकिन कार्यक्रम समाप्त होने के बाद सबसे ज्यादा चर्चा जिस विषय की रही, वह था—

"क्या पानी मांगने पर विवाद होना चाहिए था?"

यही सवाल देर शाम तक टाउन हॉल परिसर, बाजारों और सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बना रहा। अब लोगों की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि प्रशासन इस पूरे घटनाक्रम को किस तरह देखता है और मामले में आगे क्या कदम उठाए जाते हैं।

What's your reaction?