चित्तौड़गढ़ - भदेसर में बस परिचालक पर जानलेवा हमला, उपचार के दौरान मौत, ऑटो चालक और साथी आरोपी फरार
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही

  • बड़ी खबर

अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही * अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी के बंबोरी में बुधवार को आएंगे सीएम भजनलाल शर्मा, रात रुकेंगे, ग्राम विकास चौपाल में ग्रामीणों से करेंगे संवाद * चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ में चोरी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, 10 लाख का एल्युमिनियम तार जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ / बेंगू - खड़े सीमेंट बल्कर के पीछे भिड़ी तेज रफ्तार स्लीपर बस, 1 की मौत, आधा दर्जन यात्री घायल * चित्तौड़गढ़ - शराबी को बाहर निकालने पर फर्नीचर शोरूम पर हमला, पत्थरबाजी और तोड़फोड़ से मचा हड़कंप * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - बेटी को ब्लैकमेल करने और छेड़छाड़ करने पर रोका तो पिता के तोड़े हाथ पैर * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - सड़क हादसे में दंपति की मौत, दो गंभीर घायल,अज्ञात वाहन ने दो मोटरसाइकिल को मारी टक्कर

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। जिले के भदेसर थाना क्षेत्र में होडा चौराहे के यहां पर शनिवार शाम को निजी बस के परिचालक पर ईंट एवं सरिए से हमला कर दिया। हमले में घायल परिचालक को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया था। यहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। हमला करने वाला ऑटो चालक और उसके साथी बताए गए हैं। ऐसे में प्रारंभिक रूप से सवारियों को लेकर विवाद की बात कही जा रही है। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन एवं भदेसर थाना पुलिस जिला चिकित्सालय पहुंची है। यहां परिजन पुलिस को रिपोर्ट देंगे। शव के पोस्टमार्टम की कार्रवाई रविवार सुबह होगी।

भदेसर थानाधिकारी घेवरचंद ने बताया कि शनिवार शाम करीब 5.30 बजे सूचना मिली कि जिला चिकित्सालय में भर्ती कराए एक व्यक्ति नाहरगढ़ निवासी जगन्नाथ (50) पुत्र जीतमल गुर्जर की मौत हो गई है। इसके ऊपर होड़ा चौराहे के यहां किसी ने हमला किया था। इस सूचना के आधार पर पुलिस जाब्ता जिला चिकित्सालय पहुंचा। इस दौरान निजी बस राजनंदिनी का स्टाफ भी मौके पर मौजूद था। बताया गया है कि जगन्नाथ गुर्जर पर चित्तौड़गढ़-उदयपुर सिक्सलेन स्थित होडा चौराहे के यहां पर सरिए एवं ईंट से हमला किया गया था। भादसोड़ा निवासी ऑटो चालक सत्यनारायण उर्फ सत्तू तथा उसके साथ अन्य व्यक्ति भी बताए गए हैं। पुलिस ने मृतक के शव को जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया है। सूचना मिलने के बाद शाम करीब 6 बजे परिजन जिला चिकित्सालय पहुंचे हैं। यहां परिजनों की ओर से थाने में रिपोर्ट दी जा रही है। थानाधिकारी घेवरचंद ने बताया कि हमले की सूचना उच्च अधिकारियों को दी है। मौके पर सीसी टीवी कैमरे लगे होने की बात सामने आई है, जिसके आधार पर जांच होगी। फिलहाल आरोपियों की तलाश की जा रही है। इनकी गिरफ्तार के बाद ही स्पष्ट होगा कि हमला किस बात को लेकर किया गया था।

What's your reaction?