views
सीधा सवाल। बेगूं। परम् पूज्य राष्ट्र संत शिरोमणि आचार्य भगवान 108 विद्यासागर जी महामुनिराज के परम् प्रभावक शिष्य प्रवचन वक्ता मुनि श्री 108 विनम्र सागर जी महाराज ने चार मुनिराजो सहित रविवार को बेगूं नगर में भव्य मंगल प्रवेश किया। इस दौरान नगर की महिला मंडल, बालिका मंडल और युवा मंडल ने पूज्य महाराज जी की आगवानी की। महाराज श्री द्वारा किला मन्दिर और शहर मंदिर में दर्शन किये, तत्पश्चात नगर के पब्लिक पार्क में मुनि श्री द्वारा आचार्य महाराज का पूजन करवाया गया और मुनी श्री विनम्र सागर जी महाराज द्वारा मंगल प्रवचन किया गया, जिसमें मुनी श्री ने देश के युवा बच्चे बच्चियों को जीने की कला सिखाते हुए कहा कि वर्तमान समय में सोशल मीडिया से जितना दूर रहेंगे उतना ही आप अपने जीवन को सही तरीके से जी सकते है। इसके साथ ही युवा वर्ग को ब्लैक मेकिंग से बचना और मन्दिर में जाकर दर्शन अभिषेक पूजन कर धर्म पथ पर चलना चाहिए। उन्होंने कहा कि बच्चें अपने घर वालों को अपनी जिंदगी के बारे में बताएं, जिससे बच्चों और माता पिता के बीच दूरी नहीं रहे। इस दौरान ठुकराई, चेची, काटूंदा, झांतला, सिंगोली आदि गांवो से लोग बड़ी संख्या में जैन समाज के श्रावक श्राविकाएं उपस्थित थे। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल अध्यक्ष एडवोकेट विदुषी जयदीप बिल्लू, राजेश दूगड़, दिनेश कासलीवाल, कमलेश उपाध्याय, अशोक सेन, उत्तम सिंह चुंडावत आदि कार्यकर्ताओं ने भी महाराज श्री के चरण वंदन किए।