views
सीधा सवाल। बेगूं। महावीर इंटरनेशनल केंद्र बेगूं के तत्वावधान में रविवार को निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय पुराना बस स्टैंड पर किया गया, जिसमें 635 रोगी लाभान्वित हुए जिनमें से 158 मोतियाबिंद के रोगियों का ऑपरेशन के लिए चयन किया गया। जानकारी के अनुसार महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय पुराना बस स्टैंड पर महावीर इंटरनेशनल केंद्र बेगूं के तत्वावधान में रविवार को निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन उपखंड अधिकारी अंकित सामरिया के मुख्य आतिथ्य, डॉ जी आर भुक्कल एवं पूर्व पालिकाध्यक्ष वृद्धिचंद कोठारी के विशिष्ट आतिथ्य में हुआ। शिविर में गोमाबाई नेत्रालय नीमच के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम द्वारा परीक्षण किया गया, जिसमें 635 नेत्र रोगियो का नेत्र परीक्षण एवं ब्लड प्रेशर व शुगर जांच की गई, उनमें से 158 मोतियाबिंद के रोगियों को गोमाबाई नेत्रालय नीमच में निःशुल्क लेंस प्रत्यारोपण ऑपरेशन हेतु चयन किया गया व अन्य नेत्र रोगियों को निशुल्क दवा वितरित की गई। इस दौरान महावीर इंटरनेशनल केंद्र बेगूं के नवीन कार्यकारिणी व सदस्यों को चित्तौड़गढ़ जोन से पहुंचे अध्यक्ष वीर चांदमल बोकडिया एवं वीर अशोक लोढ़ा (डिप्टी डायरेक्टर अपेक्स) के द्वारा शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर वीर अशोक कोठारी बेगूं द्वारा मरणोपरांत अपने नेत्रदान की घोषणा की गई व साथ ही देहदान हेतु इच्छा जताई। इस दौरान कार्यकारिणी के नवनियुक्त अध्यक्ष वीर दिनेश पीतलिया, सचिव वीर सुरेश सोडाणी, कोषाध्यक्ष प्रेरक सुराणा व संरक्षक मंडल से वीर अशोक पाटनी, वीर जितेंद्र सुराणा, वीर प्रकाश पोखरना, वीर पुखराज नागोरी, वीर विजय पोखरना, वीर सुमित लुहाड़िया व कार्यकारिणी के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे।