चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निम्बाहेड़ा विधानसभा क्षेत्र को मिली 9 सड़कों के लिए 514 लाख रुपये के विकास कार्यों की बड़ी सौगात
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही

  • बड़ी खबर

अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही * अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी के बंबोरी में बुधवार को आएंगे सीएम भजनलाल शर्मा, रात रुकेंगे, ग्राम विकास चौपाल में ग्रामीणों से करेंगे संवाद * चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ में चोरी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, 10 लाख का एल्युमिनियम तार जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ / बेंगू - खड़े सीमेंट बल्कर के पीछे भिड़ी तेज रफ्तार स्लीपर बस, 1 की मौत, आधा दर्जन यात्री घायल * चित्तौड़गढ़ - शराबी को बाहर निकालने पर फर्नीचर शोरूम पर हमला, पत्थरबाजी और तोड़फोड़ से मचा हड़कंप * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - बेटी को ब्लैकमेल करने और छेड़छाड़ करने पर रोका तो पिता के तोड़े हाथ पैर * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - सड़क हादसे में दंपति की मौत, दो गंभीर घायल,अज्ञात वाहन ने दो मोटरसाइकिल को मारी टक्कर

विधायक कृपलानी के प्रयासों से कई सड़कों के निर्माण कार्यों को मिली प्रशासनिक स्वीकृति

निम्बाहेड़ा।

क्षेत्र की आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (DMFT) एवं वित्त विभाग की सहमति से निंबाहेड़ा विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न सड़कों के निर्माण एवं मरम्मत के लिए 513.85 लाख रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति जारी की गई है। यह समूची स्वीकृति पूर्व यूडीएच मंत्री एवं निंबाहेड़ा विधायक श्रीचंद कृपलानी की विशेष अनुशंसा पर संभव हो पाई है।

प्राप्त अनुमोदन के अनुसार भावलिया से मांगरोल वाया लालुखेड़ा मार्ग के एक किलोमीटर हिस्से के सुधार के लिए 58 लाख रुपए, जावद फाटक (मांगरोल) से रूपजी का खेड़ा तक 2.70 किमी सड़क निर्माण के लिए 122 लाख रुपए तथा कृपारामजी खेड़ी में लक्ष्मीचंद के खेत से बालाजी मंदिर तक 1.60 किमी सड़क निर्माण के लिए 82 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। इसी प्रकार चरलिया से मेवासा की ढाणी तक बनने वाली 1.80 किमी सड़क के लिए 82 लाख रुपए तथा कनेरा से पटियार तक 1.50 किमी सड़क के लिए 68 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं।

इसके साथ ही नवाबपुरा मैनरोड से गंगाघाटी महादेव तक 0.75 किमी लंबे मार्ग के निर्माण के लिए 25 लाख रुपए, फलवा से आड़े रास्ते तक 1.50 किमी लंबे डामरीकरण (नॉन पेचेबल) कार्य के लिए 30 लाख रुपए तथा नया खेड़ा से खेराबाद तक आधा किलोमीटर सड़क निर्माण के लिए 15 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं। इसके अतिरिक्त मैनरोड पर एक किलोमीटर लंबे नाले के निर्माण के लिए 31.85 लाख रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति भी जारी हुई है।

विधायक कृपलानी ने बताया कि ये सभी सड़कें लंबे समय से मरम्मत और निर्माण की प्रतीक्षा में थीं। क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों के निवासियों द्वारा लगातार रखी जा रही मांगों को ध्यान में रखते हुए इन कार्यों की अनुशंसा की गई थी। उन्होंने कहा कि स्वीकृतियां मिलने से न केवल ग्रामीण मार्ग बेहतर होंगे बल्कि खनन प्रभावित क्षेत्रों में आवागमन भी सुगम बनेगा और विकास कार्यों को गति मिलेगी।

विधानसभा क्षेत्र में डीएमएफटी से इन स्वीकृतियों के जारी होने पर पूर्व विधायक अशोक नवलखा, जिला प्रमुख गब्बर सिंह अहीर, पंस प्रधान बगदीराम धाकड़, पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी, नगर अध्यक्ष कपिल चौधरी, पूर्वी मण्डल अध्यक्ष अशोक जाट, पश्चिमी मण्डल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह शक्तावत, कनेरा मण्डल अध्यक्ष जुगलकिशोर धाकड़, सहित जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों एवं क्षेत्रवासियों ने निंबाहेड़ा के समग्र विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताते हुए विधायक कृपलानी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया है।

What's your reaction?