views
सीधा सवाल। भदेसर। भाजपा का आत्मनिर्भर भारत महिला सम्मेलन 27 नवम्बर को जिला कार्यालय में होगा। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन लाल राठौर, भाजपा जिला अध्यक्ष रतनलाल गाडरी महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष वीना दशोरा के निर्देशानुसार,भदेसर मंडल प्रभारी विद्या अग्रवाल शंभूपुरा ने बताया कि महिला सशक्तिकरण व आत्म निर्भर भारत अभियान के साथ संगठन में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से भदेसर में महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष नेहा सोनी, विद्यादेवी शंभूपुरा के नेतृत्व में महिलाओं की बैठक रखकर अधिक संख्या में महिला सम्मेलन मैं आने के लिए निमंत्रण दिया बैठक में सावा मंडल उपाध्यक्ष कमला देवी सोनी ,राधा देवी टेलर, पुष्पा सोनी, शिशकांत जैन शीशकला जैन, राधा मेनारिया, लक्ष्मी, दीपिका सोनी, कृष्णा, प्रीति, प्रेमलता मेनारिया, आशा जैन, लीला देवी, प्रेम देवी ,फिरोज खान, सोनू, रुखसाना मेमुना, सीमा, अल्ताफ कई महिलाओं ने बैठक में भाग लिया व महिला सम्मेलन में आने का आह्वान किया।