चित्तौड़गढ़ - विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम, निम्बाहेड़ा जिले मे सबसे आगे, 82 प्रतिशत से अधिक डिजिटाइजेशन
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - कपास व सरसों के बीच में अफीम की अवैध बुवाई पकड़ी, साढ़े तीन हजार से ज्यादा पौधे बरामद, दो गिरफ्तार

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - आपसी विवाद में युवक को उठा ले जाने से मचा हड़कंप, तलाश में जुटी पुलिस, न्यू क्लॉथ मार्केट का मामला

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / कपासन - कपासन रीको क्षेत्र में केमिकल फैक्ट्री में जोरदार धमाका, आग की चपेट में स्क्रैप की फैक्ट्री भी आई

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - खाकी वाले साहब यह 'गुंडागर्दी' है....।

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - कपास व सरसों के बीच में अफीम की अवैध बुवाई पकड़ी, साढ़े तीन हजार से ज्यादा पौधे बरामद, दो गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ - आपसी विवाद में युवक को उठा ले जाने से मचा हड़कंप, तलाश में जुटी पुलिस, न्यू क्लॉथ मार्केट का मामला * चित्तौड़गढ़ / कपासन - कपासन रीको क्षेत्र में केमिकल फैक्ट्री में जोरदार धमाका, आग की चपेट में स्क्रैप की फैक्ट्री भी आई * चित्तौड़गढ़ - खाकी वाले साहब यह 'गुंडागर्दी' है....। * चित्तौड़गढ़ - ऑडिट से वसूल हो रहा संगठन की दुकान चलाने का सामान * चित्तौड़गढ़ - भूमाफियाओं की प्रशासन और यूआईटी को खुली चुनौती * चित्तौड़गढ़ - अवैध चंद्रनगर की जांच शुरू होगी कार्यवाही! * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत * चित्तौड़गढ़ - क्रिकेट के शौक ने ईनामी तस्कर को दिखाई हवालात, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने पकड़ा * चित्तौड़गढ़ - मिली भगत से चल रहा लॉटरी से भूखंड बेचने का खेल * चित्तौड़गढ़ - झांसे का सौदा चंदेरिया का चंद्रनगर, कॉलोनी के नाम पर कृषि भूमि का हस्तांतरण * चित्तौड़गढ़ - सरकार का नुकसान, जिम्मेदार अनजान, बिना कन्वर्जन कृषि भूमियों पर कट रही कालोनियां * चित्तौड़गढ़ - ऑपरेशन विष हरण में पुलिस को बड़ी सफलता, गंगरार क्षेत्र में पकड़ी ड्रग्स फैक्ट्री, मादक पदार्थ के अलावा उपकरण जब्त, 14 लाख की नकदी और केश गिनने की मशीन भी पकड़ी * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी–निंबाहेड़ा मार्ग पर भीषण हादसा, तीन युवकों की मौत, दो घायल * चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ ड्रग फैक्ट्री मामले में नारकोटिक्स ने की एक और की गिरफ्तारी, एसपी ने दो पुलिसकर्मियों को किया निलम्बित

96 बूथों पर शत प्रतिशत, 342 पर 90 प्रतिशत से अधिक कार्य पूर्ण

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 (एसआईआर-2026) के अंतर्गत चित्तौड़गढ़ में गणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन का कार्य तीव्र गति से जारी है। जिले में शत प्रतिशत कार्य करने वाले बीएलओ की संख्या भी बढ़ रही हैं। चित्तौड़गढ़ जिले में 96 से अधिक बूथों पर 100 प्रतिशत डिजिटाइजेशन पूरा किया जा चुका है। कई ग्राम पंचायत भी अब पूरी डिजिटाईजेशन होने के करीब है। जिले के 23 प्रतिशत से अधिक बूथों यानि 342 बूथों पर 90 से 99 प्रतिशत तक कार्य हो चुका है।

जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक रंजन ने बताया कि जिले में अब तक लगभग 11 लाख से अधिक गणना प्रपत्र ईसीआई नेट पर अपलोड किए जा चुके हैं। करीब 3 लाख फार्म और अपलोड़ होने बाकी है जिसको भी शीघ्र पूरा कर लिया जायेगा।

जिले की पाँचों विधानसभा में 75 प्रतिशत से अधिक डिजिटाइजेशन का काम पुरा हो चुका है। निम्बाहेडा विधानसभा में कुल मतदाताओं में से 83 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं के गणना पत्र जाँच करने के बाद अपलोड हो चुके है। इसी क्रम में कपासन 79 प्रतिशत, बेगूं 78 प्रतिशत, बडीसादडी 78 प्रतिशत और चित्तौड़गढ़ 75 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर चुका है।    

जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जहां आवश्यकता हो, बीएलओ को अतिरिक्त संसाधन, डिजिटल उपकरण एवं प्रशासनिक सहयोग उपलब्ध करवाया जाए ताकि डिजिटाइजेशन की गति और तीव्र की जा सके।

जिला परिषद् के सीईओ विनय पाठक ने बड़ी सादड़ी क्षेत्र के कम डिजिटाइजेशन वाले बूथों का निरीक्षण कर प्रगति रिपोर्ट और कारणों की समीक्षा की। इधर पांचों विधानसभा के ईआरओ भी फील्ड में रहे। जिन बीएलओ का कार्य शत प्रतिशत हो चुका है वे कम प्रगति वाले बीएलओ का अतिरिक्त सहयोग कर रहे हैं।  

मतदाता स्वयं देख सकता है गणना पत्र की स्थिति

निर्वाचन आयोग की नई सुविधा के अनुसार गणना पत्र बीएलओ के माध्यम से ऑनलाइन किया गया है या नही का स्टेटस मतदाता अब स्वयं भी देख सकता है। इसके लिए मतदाता को voters.eci.gov.in पर अपना मोबाइल नम्बर रजिस्टर्ड करके Fill Enumeration वाले विकल्प पर जाना है। वहां राज्य का चयन करने के बाद वोटर आई क्रमांक डालना है। यदि आपका गणना पत्र बीएलओ द्वारा ऑनलाइन कर दिया गया होगा तो लिख होगा की आपका फार्म सबमिट हो गया है, नहीं हुआ होगा जो बीएलओ से सम्पर्क करने का मैसेज प्रदर्शित होगा।

What's your reaction?