2016
views
views
सीधा सवाल। कपासन। नगर पालिका पार्षद भैरु लाल पुर्बिया ने नगर पालिका अधिशाषी अधिकारी ललित सिंह देथा को ज्ञापन देकर वार्ड एक में विभिन्न विकास कार्य करवाने का अनुरोध किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज मंगलवार को नगर पालिका पार्षद भैरु लाल पुर्बिया ने अपने वार्ड के प्रबुद्ध जनों के साथ नगर पालिका अधिशाषी अधिकारी ललित सिंह देथा को ज्ञापन देकर वार्ड एक में गाडिया लौहार बस्ती में नाली निर्माण कार्य,जोयडा बावजी के यहां पर चार दीवारी निर्माण कार्य सहित लिंकन के बालाजी के यहां पर चार दीवारी मय गेट निर्माण कार्य करवाने का अनुरोध किया।इस दौरान पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि आशीष सोनी मौजूद रहे। इस अवसर पर प्रेम शंकर रैगर, शम्भु गाड़ी लोहार,राहुल रैगर, कैलाश पूर्बिया,मिट्ठू पूर्बिया, वेटनरी डॉक्टर अंबा लाल रैगर, बंसी लाल रैगर उपस्थित रहे।