चित्तौड़गढ़ - विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम, जिले के 13 बीएलओ राज्यस्तर पर सम्मानित
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - आपसी विवाद में युवक को उठा ले जाने से मचा हड़कंप, तलाश में जुटी पुलिस, न्यू क्लॉथ मार्केट का मामला

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / कपासन - कपासन रीको क्षेत्र में केमिकल फैक्ट्री में जोरदार धमाका, आग की चपेट में स्क्रैप की फैक्ट्री भी आई

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - खाकी वाले साहब यह 'गुंडागर्दी' है....।

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - ऑडिट से वसूल हो रहा संगठन की दुकान चलाने का सामान

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - आपसी विवाद में युवक को उठा ले जाने से मचा हड़कंप, तलाश में जुटी पुलिस, न्यू क्लॉथ मार्केट का मामला * चित्तौड़गढ़ / कपासन - कपासन रीको क्षेत्र में केमिकल फैक्ट्री में जोरदार धमाका, आग की चपेट में स्क्रैप की फैक्ट्री भी आई * चित्तौड़गढ़ - खाकी वाले साहब यह 'गुंडागर्दी' है....। * चित्तौड़गढ़ - ऑडिट से वसूल हो रहा संगठन की दुकान चलाने का सामान * चित्तौड़गढ़ - भूमाफियाओं की प्रशासन और यूआईटी को खुली चुनौती * चित्तौड़गढ़ - अवैध चंद्रनगर की जांच शुरू होगी कार्यवाही! * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत * चित्तौड़गढ़ - क्रिकेट के शौक ने ईनामी तस्कर को दिखाई हवालात, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने पकड़ा * चित्तौड़गढ़ - मिली भगत से चल रहा लॉटरी से भूखंड बेचने का खेल * चित्तौड़गढ़ - झांसे का सौदा चंदेरिया का चंद्रनगर, कॉलोनी के नाम पर कृषि भूमि का हस्तांतरण * चित्तौड़गढ़ - सरकार का नुकसान, जिम्मेदार अनजान, बिना कन्वर्जन कृषि भूमियों पर कट रही कालोनियां * चित्तौड़गढ़ - ऑपरेशन विष हरण में पुलिस को बड़ी सफलता, गंगरार क्षेत्र में पकड़ी ड्रग्स फैक्ट्री, मादक पदार्थ के अलावा उपकरण जब्त, 14 लाख की नकदी और केश गिनने की मशीन भी पकड़ी * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी–निंबाहेड़ा मार्ग पर भीषण हादसा, तीन युवकों की मौत, दो घायल * चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ ड्रग फैक्ट्री मामले में नारकोटिक्स ने की एक और की गिरफ्तारी, एसपी ने दो पुलिसकर्मियों को किया निलम्बित * चित्तौड़गढ़ - आखिर नारकोटिक्स ने बदली व्यवस्थाएं, अपराधी का नाम और फोटो किया जारी, सहयोगियों पर भी कसेंगे नकेल...?

राज्यस्तर पर सम्मानित 500 बीएलओ में शामिल, जिले की प्रगति 90 प्रतिशत से अधिक

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर समय पूर्व शत प्रतिशत कार्य करने वाले राज्यस्तर पर सम्मानित 500 बूथ लेव अधिकारियों में जिले के भी 13 बीएलओ शामिल है। जिले की गणना पत्र ऑन लाईन करने की प्रगति भी 90 प्रतिशत से अधिक हो गई है। जिले के 14 लाख 10 हजार 621 मतदाताओं में ये लगभग 13 लाख मतदाताओं के गणना पत्र ऑनलाइन हो चुके है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजस्थान नवीन महाजन द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर जिन बीएलओ को सम्मानित किया गया उसमें चित्तौड़गढ विधानसभा से सुनीता सोनी, गोपाल सोलंकी, गोपाल लाल शर्मा, बेगूं से अशोक राज बानावत, कपासन से शांतिदास एवं निम्बाहेडा विधानसभा से भगवान लाल गदरी, रामलाल रैगर, राकेश शर्मा, खेमराज कुम्हार, ओमप्रकाश बेनीवाल, मुकेश सिंह गुर्जर, देवीलाल जटिया एवं दुष्यंत शर्मा शामिल है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी चयनित बीएलओ की प्रतिबद्धता, समयबद्धता तथा मतदाता सूची सुधार कार्य में उनके महत्वपूर्ण योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि बीएलओ की निष्ठा ही निर्वाचन कार्यों की विश्वसनीयता और पारदर्शिता का आधार है। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में राज्य स्तर पर श्रेष्ठ कार्य करने वाले बीएलओ सुपरवाईजर को भी सम्मानित किया जायेगा।

जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक रंजन ने सभी सम्मानित बीएलओ को बधाई देते हुए कहा कि इन बूथ लेवल अधिकारियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन अन्य बीएलओ के लिए भी प्रेरणास्पद है।

सीईओ जिला परिषद ने डूंगला में निरीक्षण किया

जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनय पाठक ने गुरुवार को डूंगला ब्लॉक का निरीक्षण कर वहां चल रहे एसआईआर संबंधी कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने सुपरवाइजर, पटवारी एवं वीडियो को मतदाता सूची में गणना पत्र के 100 प्रतिशत मैपिंग एवं डिजिटाइजेशन कार्य में सक्रिय भूमिका निभाते हुए आवश्यक सहयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

सीईओ पाठक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक पात्र मतदाता का विवरण समयबद्ध रूप से ऑनलाइन दर्ज हो तथा किसी भी प्रकार की त्रुटि या लंबित प्रकरण शेष न रहे। पाठक ने फील्ड स्तर पर कार्य कर रहे कार्मिकों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि विशेष पुनरीक्षण का यह चरण अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसलिए सभी अधिकारी समन्वय पूर्वक कार्य करते हुए लक्ष्य की शत प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित करें।

राज्यस्तरीय वीसी में एसआईआर कार्य की समीक्षा

गुरूवार को राज्यस्तरीय समीक्षा बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन ने जिलेवार एसआईआर कार्य की समीक्षा की। महाजन ने राज्य मे अभी तक हुई डिजिटिलाईजेशन की प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए मतदाताओं की मैपिग को बीएलओ एप के माध्यम से बढ़ाने के निर्देश दिए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने एसआईआर कार्यक्रम में श्रेष्ठ कार्य करने वाले 26 ईआरओ को भी वीसी के दौरान प्रशिस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। वीसी में जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक रंजन एडीएम भू.अ.रामचन्द्र खटीक, जिला सूचना विकास अधिकारी अशोक लोढ़ा, मीडिया सेल से डॉ.विकास अग्रवाल सहित एसआईआर से संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

What's your reaction?