views
सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। जिला वालीबॉल संघ के तत्वावधान में एक दिवसीय जिला स्तरीय बालक-बालिका जूनियर वालीबॉल प्रतियोगिता 3 दिसम्बर को शहर स्थित यूनियन क्लब, गोरा बादल स्टेडियम में आयोजित होगी।
संघ सचिव लालसिंह डूडी ने बताया कि बुधवार को यह प्रतियोगिता प्रातः 9 बजे प्रारंभ होगी। इस प्रतियोगिता में सम्पूर्ण जिले की जूनियर बालक बालिका खिलाड़ी भाग लेंगी। इस प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी 6 से 8 दिसम्बर को डिडवाना-कुमाचन में आयोजित 52वीं राज्य स्तरीय प्रतियोगता में भाग लेंगे जिसमें 1 जनवरी 2008 एवं इसके बाद के जन्में खिलाड़ी योग्य होंगे। समस्त खिलाड़ियों को जन्म प्रमाण के लिए आधार कार्ड साथ लाना होगा। खिलाड़ियों को समय का विशेष ध्यान रखना होगा।
प्रतियोगिता हेतु पंजीयन 2 दिसम्बर शाम तक किया जाएगा। इस हेतु नारायणलाल तुर्किया (9166872515 ) व लालसिंह डूडी (9414859509) से सम्पर्क किया जा सकेगा।