views
भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद बारेगामा के पुत्र के विवाह समारोह में हुए सम्मिलित
सीधा सवाल। कपासन। सिक्किम के राज्यपाल ओम माथुर मंगलवार को निजी दौरे पर कपासन पहुंचे। उन्होंने भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद बारेगामा के पुत्र के विवाह समारोह में शिरकत की।प्राप्त जानकारी के अनुसार सिक्किम के राज्यपाल ओम माथुर सुबह करीब दस बजे उदयपुर से कपासन मे धमाना मार्ग स्थित लहर रिसॉर्ट पहुंचे। लहर रिसॉर्ट के बाहर पुलिस जवानों ने उन्हें प्रोटोकॉल के तहत गार्ड ऑफ ऑनर दिया।इस दोरान प्रदेश की भजन लाल सरकार के सहकारिता मंत्री गौतम दक, सांसद चंद्र प्रकाश जोशी, विधायक अर्जुन लाल जीनगर, चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या, पूर्व विधायक मावली धर्मनारायण जोशी, कलेक्टर आलोक रंजन और पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने राज्यपाल का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया।स्वागत के बाद राज्यपाल भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद बारेगामा के पुत्र प्रेरित के विवाह समारोह की बारात में शामिल हुए। बारेगामा परिवार ने उनका स्वागत किया।समारोह में लगभग दो घंटे रुकने के बाद राज्यपाल उदयपुर के लिए रवाना हो गए।इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक चंडालिया, पूर्व विधायक बद्रीलाल जाट,नगर पालिका अध्यक्ष मंजू देवी सोनी, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष राज विजयवर्गीय,पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष पंकज सिरोया,युवा मोर्चा अध्यक्ष विकास बारेगामा,नगर पालिका पार्षद अशोक विजयवर्गीय,पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि आशीष सोनी, पूर्व पालिका अध्यक्ष गजेंद्र बाघमार, मुकेश सिरोया,हेमंत सिरोया,राकेश आचार्य आदि उपस्थित रहे।