210
views
views
सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। जिला मुख्यालय पर सिविल डिफेंस का स्थापना दिवस मनाया गया। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने सिविल डिफेंस के कार्यों की सराहना करते हुवे टीम के सदस्यों को सम्मानित किया। साथ ही सिविल डिफेंस टीम की हौंसला अफजाई भी की। इस दौरान रामचन्द्र खटीक अतिरिक्त जिला कलक्टर भूमि अवाप्ति चित्तौड़गढ़, मुकेश इनाणी कार्यालय अधीक्षक जिला कार्यालय चित्तौड़गढ़, विवेक व्यास अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी, मोनिका खाब्या सहायक प्रशासनिक अधिकारी, राहुल शर्मा कनिष्ठ लेखाधिकारी, सचिन मीना वरिष्ठ सहायक, चिंतन शर्मा कनिष्ठ सहायक, पवन पाराशर सहायक प्रशासनिक अधिकारी के अलावा केशचंद्र वैष्णव सहित सिविल डिफेंस टीम के सदस्य उपस्थित थे।