चित्तौड़गढ़ - जिलास्तरीय युवा महोत्सवः 1500 से अधिक युवा दिखाएंगे प्रतिभा
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही

  • बड़ी खबर

अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में

  • बड़ी खबर

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही * अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी के बंबोरी में बुधवार को आएंगे सीएम भजनलाल शर्मा, रात रुकेंगे, ग्राम विकास चौपाल में ग्रामीणों से करेंगे संवाद * चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ में चोरी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, 10 लाख का एल्युमिनियम तार जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ / बेंगू - खड़े सीमेंट बल्कर के पीछे भिड़ी तेज रफ्तार स्लीपर बस, 1 की मौत, आधा दर्जन यात्री घायल * चित्तौड़गढ़ - शराबी को बाहर निकालने पर फर्नीचर शोरूम पर हमला, पत्थरबाजी और तोड़फोड़ से मचा हड़कंप * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - बेटी को ब्लैकमेल करने और छेड़छाड़ करने पर रोका तो पिता के तोड़े हाथ पैर * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - सड़क हादसे में दंपति की मौत, दो गंभीर घायल,अज्ञात वाहन ने दो मोटरसाइकिल को मारी टक्कर * चित्तौड़गढ़ - अजब बेबसी..बंदर और मदारी की रस्साकशी....!

लोक कला से नवाचार तकः युवा प्रतिभाओं का भव्य प्रदर्शन

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। विकसित राजस्थान 2047 के संकल्प को साकार करने में युवा शक्ति की भूमिका और राजस्थान की दुर्लभ कला-संस्कृति के संरक्षण, संवर्धन और प्रसार को नई दिशा के उद्देश्य को लेकर जिला युवा महोत्सव 10 दिसंबर को शहीद मेजर नटवर सिंह शक्तावत राउमावि चित्तौड़गढ़ में आयोजित किया जाएगा। महोत्सव युवाओं की कलात्मक क्षमता को निखारते हुए उन्हें विभिन्न कलाक्षेत्रों में आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराएगा।

युवाओं में उत्साह, 1500 से अधिक पंजीकरण

जिलास्तरीय युवा महोत्सव को लेकर अब तक करीब 1500 युवाओं ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया है। सभी प्रतियोगिताओं के लिए प्रतिभागियों का पंजीकरण आयोजन स्थल पर प्रातः 9ः00 बजे से प्रारंभ होगा। प्रतिभागगियों को पंजीकरण के समय ऑनलाइन आवेदन की रजिस्ट्रेशन रसीद के साथ आधार कार्ड, जन आधार कार्ड,बैंक खाते का विवरण की फोटो प्रति लाना अनिवार्य होगा। आयोजन की तैयारियों की समीक्षा हेतु मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी प्रमोद दशोरा एवं जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) राजेंद्र शर्मा ने मंगलवार को आयोजन स्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लेते हुए संबंधित विभागों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की और सभी आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

सांस्कृतिक रंगों में रंगी होगी 22 प्रतियोगिताएं

महोत्सव में कुल 22 प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को पाँच वर्गों - नवाचार, संस्कृति, जीवन कौशल, युवा कृति तथा राजस्थान की विलुप्त एवं दुर्लभ कलाएं में विभाजित किया गया है। नवाचार वर्ग में विज्ञान मेला, संस्कृति वर्ग में लोक नृत्य एवं लोक गीत, जीवन कौशल वर्ग में कविता, कहानी लेखन, चित्रकला व भाषण, जबकि युवा कृति वर्ग में हस्तशिल्प, वस्त्र कला व कृषि उत्पादों पर आधारित प्रतियोगिताएं होंगी। राजस्थान की विलुप्त कलाओं जैसे फड़, रावणहत्था, कठपुतली, मांडणा, खड़ताल, मोरचंग व भपंग को विशेष रूप से प्रदर्शित किया जाएगा।

What's your reaction?