चित्तौड़गढ़ - 23 दिसंबर को चित्तौड़गढ़ ब्लॉक के सभी विद्यालयों में सजेगा निपुण मेला
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही

  • बड़ी खबर

अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में

  • बड़ी खबर

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही * अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी के बंबोरी में बुधवार को आएंगे सीएम भजनलाल शर्मा, रात रुकेंगे, ग्राम विकास चौपाल में ग्रामीणों से करेंगे संवाद * चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ में चोरी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, 10 लाख का एल्युमिनियम तार जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ / बेंगू - खड़े सीमेंट बल्कर के पीछे भिड़ी तेज रफ्तार स्लीपर बस, 1 की मौत, आधा दर्जन यात्री घायल * चित्तौड़गढ़ - शराबी को बाहर निकालने पर फर्नीचर शोरूम पर हमला, पत्थरबाजी और तोड़फोड़ से मचा हड़कंप * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - बेटी को ब्लैकमेल करने और छेड़छाड़ करने पर रोका तो पिता के तोड़े हाथ पैर * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - सड़क हादसे में दंपति की मौत, दो गंभीर घायल,अज्ञात वाहन ने दो मोटरसाइकिल को मारी टक्कर * चित्तौड़गढ़ - अजब बेबसी..बंदर और मदारी की रस्साकशी....!

विद्यार्थियों की प्रतिभा, अभिभावकों की सहभागिता और विद्यालयों की जवाबदेही का बनेगा साझा मंच

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति–2020 के लक्ष्यों के अनुरूप बुनियादी साक्षरता एवं संख्याज्ञान (एफएलएन) को सुदृढ़ करने की दिशा में शिक्षा विभाग द्वारा 23 दिसंबर 2025 को चित्तौड़गढ़ ब्लॉक के समस्त राजकीय विद्यालयों में निपुण मेला आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य बच्चों की शैक्षणिक नींव को और अधिक मजबूत करना है।

निपुण मेला विद्यार्थियों के सीखने के स्तर को समझने, उसे प्रदर्शित करने और विद्यालय, अभिभावक व समुदाय के बीच प्रभावी शैक्षिक संवाद स्थापित करने का सशक्त मंच बनेगा। मेले के माध्यम से भाषा और गणित की मूलभूत दक्षताओं में बच्चों की प्रगति को प्रत्यक्ष रूप से देखा जा सकेगा।

मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी शंभू लाल सोमानी ने बताया कि निपुण मेला विद्यालयों में सीखने के वातावरण को जीवंत बनाने के साथ-साथ शिक्षकों द्वारा अपनाई जा रही नवाचारपूर्ण एवं गतिविधि आधारित शिक्षण पद्धतियों को भी सामने लाएगा। इससे विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ेगा और सीखने के प्रति रुचि विकसित होगी।

उन्होंने बताया कि यह मेला पीईईओ एवं यूसीईओ स्तर के विद्यालयों तथा उनके अधीनस्थ विद्यालयों में एक साथ आयोजित किया जाएगा। इस दौरान ब्लॉक स्तरीय अधिकारी एवं संदर्भ शिक्षक विद्यालयों का भ्रमण कर गतिविधियों की मॉनिटरिंग करेंगे और आवश्यक शैक्षिक मार्गदर्शन भी प्रदान करेंगे।

मेले में भाषा कौशल, पठन-लेखन, गणितीय अवधारणाएं, तर्क क्षमता, समस्या समाधान और गतिविधि आधारित शिक्षण से जुड़े थीम आधारित स्टॉल लगाए जाएंगे। इन स्टॉलों को शिक्षक, विद्यार्थी और मेंटर मिलकर तैयार करेंगे, जहां विद्यार्थियों की सीख को मॉडलों, प्रदर्शनों और अभ्यास कार्यों के माध्यम से प्रस्तुत किया जाएगा।

इसी दिन सभी विद्यालयों में मेगा पीटीएम का आयोजन भी किया जाएगा। इसमें विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति, निपुण मिशन की उपलब्धियां, प्रखर राजस्थान कार्यक्रम के अंतर्गत किए जा रहे सुधारात्मक प्रयासों तथा घर पर मिलने वाले शैक्षिक सहयोग को लेकर अभिभावकों से संवाद किया जाएगा। अभिभावकों के सुझावों को विद्यालय स्तर पर शैक्षिक सुधार में शामिल करने पर विशेष जोर रहेगा।

इसके साथ ही वित्तीय साक्षरता एवं साइबर सुरक्षा से संबंधित जागरूकता गतिविधियां भी आयोजित होंगी। पोस्टर, संवादात्मक गतिविधियों और उदाहरणों के माध्यम से विद्यार्थियों को सुरक्षित डिजिटल व्यवहार और जिम्मेदार वित्तीय निर्णयों के प्रति जागरूक किया जाएगा।

शिक्षा विभाग ने पंचायत प्रतिनिधियों, एसएमसी/एसडीएमसी सदस्यों, अभिभावकों और समुदाय से अधिक से अधिक सहभागिता की अपील की है, ताकि निपुण मेला एक जन-आंदोलन का रूप ले सके। जिला और ब्लॉक स्तर के अधिकारी पूरे आयोजन की सतत निगरानी करेंगे, जिससे कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

What's your reaction?