चित्तौड़गढ़ - भाजपा के नेतृत्व वाली भजन लाल सरकार ने दो वर्षो में पकड़ी विकास की तेज रफ्तार - आक्या
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ / कपासन - पुलिस थाना एवं ए एन्ट्रीएफ टीम की सयुक्त कार्यवाही मे एक बेलेनो कार, एक मोटर साईकिल से 36 किलोग्राम अफीम डोडा चूरा व 16 ग्राम एमडीएम मौली पाउडर जब्त

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - लकड़ियों से चला रहे भंडारा, हर दिन तीन हजार से ज्यादा ले रहे प्रसाद

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - लेन-देन के विवाद ने लिया खूनी रूप: रिपोर्ट देने जा रही महिला को कार से कुचलकर हत्या

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / चिकारड़ा - मंगलवाड़-निंबाहेड़ा राजमार्ग के नपावली में सड़क हादसा, दो की मौत

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ / कपासन - पुलिस थाना एवं ए एन्ट्रीएफ टीम की सयुक्त कार्यवाही मे एक बेलेनो कार, एक मोटर साईकिल से 36 किलोग्राम अफीम डोडा चूरा व 16 ग्राम एमडीएम मौली पाउडर जब्त * चित्तौड़गढ़ - लकड़ियों से चला रहे भंडारा, हर दिन तीन हजार से ज्यादा ले रहे प्रसाद * चित्तौड़गढ़ - लेन-देन के विवाद ने लिया खूनी रूप: रिपोर्ट देने जा रही महिला को कार से कुचलकर हत्या * चित्तौड़गढ़ / चिकारड़ा - मंगलवाड़-निंबाहेड़ा राजमार्ग के नपावली में सड़क हादसा, दो की मौत * चित्तौड़गढ़ / कपासन - महिला ने ट्रेन के आगे कूद कर दी जान, उसके बच्चों के कुएं में मिले शव * चित्तौड़गढ़ - डिग्री मांगी तो 17 कश्मीरी छात्रों को मिली जेल, मेवाड़ यूनिवर्सिटी में बिना मान्यता प्रवेश देने का मामला * चित्तौड़गढ़ - लोहे के पिंजरे में मिल गाय का शव, मंडफिया थाना इलाके की घटना * चित्तौड़गढ़ - स्कूल से घर लौट रही शिक्षिका के गले से छीनी चेन, ऑनलाइन अटेंडेंस के लिए रुकी थी, रेकी कर रहे बदमाशों ने की वारदात * चित्तौड़गढ़ - मंदिर दर्शन कर लौट रही विवाहिता की चेन स्नेचिंग, छीना झपटी में गले पर पड़ा निशान * चित्तौड़गढ़ - अवैध चंद्रनगर में नया खुलासा...।, अनुबंध भूखंड का रजिस्ट्री कृषि भूमि की * चित्तौड़गढ़ - 10वीं शताब्दी में बने समिद्धेश्वर मंदिर को तोड़ने के लिए हुआ था मुस्लिमों का आक्रमण, जहां एक शिला पर बनी त्रिमूर्ति की आज भी होती है पूजा * चित्तौड़गढ़ - नारकोटिक्स ने दबिश दी तो डोडा-चुरा भरी स्कॉर्पियो में लगाई आग, 323 किलो डोडा चूरा पकड़ा, दूसरी कार्यवाही में 9 किलो से ज्यादा अफीम व डेढ़ क्विंटल डोडा- चूरा बरामद * चित्तौड़गढ़ - कपास व सरसों के बीच में अफीम की अवैध बुवाई पकड़ी, साढ़े तीन हजार से ज्यादा पौधे बरामद, दो गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ - आपसी विवाद में युवक को उठा ले जाने से मचा हड़कंप, तलाश में जुटी पुलिस, न्यू क्लॉथ मार्केट का मामला * चित्तौड़गढ़ / कपासन - कपासन रीको क्षेत्र में केमिकल फैक्ट्री में जोरदार धमाका, आग की चपेट में स्क्रैप की फैक्ट्री भी आई

सुशासन पखवाडा में विकास रथ के माध्यम से प्रदर्शित की जा रही सरकार की उपलब्धियां

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद प्रदेश ने विकास की तेज रफ्तार पकड़ी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में गत दो वर्षो में नवीकरणीय उर्जा, जल प्रबंधन, स्वास्थ्य सुरक्षा, जनकल्याण, महिलाओ के आर्थिक उत्थान और जनजातीय क्षेत्रो के समग्र विकास जैसे क्षेत्रो में राजस्थान ने उल्लेखनीय उपलब्धियां अर्जित की है। अनेक क्षेत्रो में राजस्थान सम्पूर्ण देश में प्रथम पंक्ति में शामिल है। पूर्व की कांग्रेस सरकार का सम्पूर्ण कार्यकाल मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री के मध्य कुर्सी की लड़ाई में ही बीत गया था तथा जनता स्वयं को ठगा महसूस करने लगी थी लेकिन आज प्रदेश की जनता सरकार के कार्यो से संतुष्ट है। विधानसभा क्षेत्र चित्तौड़गढ़ के प्रत्येक ग्राम में विकास कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराए जा रहे है। विधायक चंद्रभान सिंह आक्या रविवार को राज्य सरकार के सफलतम दो वर्ष पूर्ण होने पर सम्पूर्ण प्रदेश मे मनाये जा रहे सुशासन पखवाडा के तहत विधानसभा चित्तौड़गढ़ की ग्राम पंचायत धनेतकलां, घोसुण्डा, सतपुड़ा, ओडून्द व तुम्बड़िया में विकास रथ के आगमन पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा पदाधिकारियो, कार्यकर्ताओ व ग्रामीणो को सम्बोधित कर रहे थे। इससे पूर्व विधायक आक्या का प्रत्येक ग्राम पंचायत मुख्यालय आगमन पर बड़ी तादाद में ग्रामीणो द्वारा जेसीबी के माध्यम से पुष्प वर्षा, मेवाड़ी पगड़ी व उपरना ओड़ाकर उनका स्वागत किया तथा ढोल नगाड़ो के साथ उन्हे समारोह स्थल तक लाया गया।

सुशासन पखवाड़ा के विधानसभा संयोजक पूर्व प्रधान प्रवीण सिंह राठौड़ ने बताया की राजस्थान की भजनलाल सरकार के सफलतम दो वर्ष पूर्ण होने पर सुशासन पखवाड़ा के तहत सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा एलईडी मोबाइल वेन आधारित जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओ की जानकारी आमजन तक पहुचाने हेतु विकास रथ प्रत्येक ग्राम पंचायत मुख्यालय पर पहुंच रहा है। रविवार को विधानसभा चित्तौड़गढ़ की ग्राम पंचायत धनेतकलां, घोसुण्डा, सतपुड़ा, ओडून्द व तुम्बड़िया में विकास रथ के माध्यम से सरकार की उपलब्धियो को आमजन तक पहुचाया गया। सोमवार को ग्राम पंचायत नेतावल महाराज, नारेला, माताजी की पाण्डोली, कश्मोर व रोलाहेड़ा में विकास रथ के माध्यम से सरकार की योजनाओ की जानकारी आमजन तक पहुचाई जाएगी।

इस अवसर पर उपखण्ड अधिकारी बीनू देवल, विकास अधिकारी समुन्द्र सिंह, तहसीलदार विपिन चोधरी, प्रधान देवेन्द्र कंवर, घोसुण्डा मण्डल अध्यक्ष राजु सुखवाल, पूर्व मण्डल अध्यक्ष दिनेश शर्मा, पूर्व मण्डल महामंत्री लाला गुर्जर, शिवराजसिंह बेजनाथिया, मदनलाल रेगर, अनिल सुखवाल, घीसूलाल भोई, चंद्रप्रकाश न्याती, राजेन्द्र सिंह सतपुड़ा, सरपंच भेरूलाल पुरोहित, बद्री लाल सालवी, रमेश पुरोहित, शुभम सुखवाल, नेहा शर्मा, संग्रामसिंह, मूलसिंह, देवीलाल गाडरी, उंकार गाडरी, राधेश्याम कुमावत, शंकरलाल अहिर, शम्भूलाल अहिर, चुन्नीलाल मेनारिया, मिठुलाल मेनारिया, भगवतीराम भारती, हिरालाल गुर्जर, रूप लाल बंजारा, लोकेश मेनारिया, उदयराम गाडरी, गोवर्धन सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता व ग्रामीणजन उपस्थित थे।

What's your reaction?