views
सीधा सवाल। कपासन। पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष भेरू लाल चौधरी ने बयान जारी कर बताया कि वर्ष 2023/24 में तत्कालीन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के कपासन दौरे के दौरान कपासन नगर वासियों एवं छात्र छात्राओ की मांग पर कपासन नगर में कन्या महाविद्यालय की घोषणा की साथ ही इसके भवन बनाने पर 4 करोड़ रु की राशि भी स्वीकृत की। उसी देंन से आज भूमि पूजन संभव हो सका साथ ही महात्मा गांधी विद्यालय के लिए भी 4 करोड़ की राशि स्वीकृत की जिसका भवन भी बनकर तैयार हैं।कांग्रेस हमेशा से शिक्षा स्वास्थ पर जमीनी रूप से काम करती आई है उसी का उदाहरण जनता के सामने हैं।जिसमें आज कन्या महाविद्यालय का भूमि पूजन हुआ महात्मा गांधी विद्यालय बनकर तैयार हुआ हैं। साथ ही चिकित्सालय को उप जिला चिकित्सालय बन गया। एडीजे कोर्ट खुली कपासन नगर में 6 करोड़ की सड़के निर्माण की वित्तीय स्वीकृति दी ऐसे विभिन्न विकास कार्य जनता को समर्पित किए गए।पर भाजपा आज भी उसी अस्पताल में पूर्ण रूप से डॉक्टरों की पोस्टिंग नहीं करवा पाई,जिससे आज कपासन के लोगों को बाहर जाकर इलाज करवाना पड़ रहा हैं। जो निश्चित ये बतलाता है कि भाजपा सिर्फ राज कर सकती है आम जन की पीड़ा नहीं समज सकती हैं।