210
views
views
सीधा सवाल। राशमी। कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने फल वितरित कर मुख्यमंत्री का जन्मदिन मनाया। विधायक अर्जुन लाल जीनगर के निर्देशानुसार वरिष्ठ भाजपा नेता दौलत पोखरना के नेतृत्व अस्पताल में मरीजों को फल वितरित कर कुशलक्षेम पूछी। इस दौरान पूर्व जिला प्रमुख सुशीला जीनगर, भाजपा पहुना मंडल अध्यक्ष नारायण लाल अहीर, राशमी मंडल अध्यक्ष सुरेश जाट, राशमी प्रशासक बंशीलाल रैगर, गणेश लाल पूर्बीया,लालूराम वैष्णव, सत्यनारायण सुखवाल, सुरेश शर्मा,श्यामलाल व्यास,मुकेश सुखवाल,रतनलाल किर, देवेंद्र रैगर सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।